Proton होमपेज

निजता की ओर, एक साथ

Proton चुनकर और इसके साथ चलकर, आप लाखों लोगों के समुदार का हिस्सा बन जाते हैं, जो ये भरोसा करता है कि ऑनलाइन निजता बिना लड़े हासिल नहीं की जा सकती।

Proton को चुनकर और उसकी वकालत करके, आप लाखों लोगों के समुदाय का हिस्सा बन जाते हैं, जो इस आम विश्वास से जुड़े हैं कि ऑनलाइन निजता के लिए लड़ना ज़रूरी है।

समुदाय द्वारा, समुदाय के लिए बनाया गया

2014 में, हमने जन-सहयोग के साथ Proton की शुरुआत की। आज, हम सब मिलकर Proton के विकास में प्रोडक्ट और सिफारिश के प्रयासों को अहमियत देकर योगदान देने में सहायता करते हैं।

हमारे समुदाय के साथ जुड़ें और ज़रूरी खबरों से अपडेट रहें

Proton समुदाय में आपकी आवाज़ मायने रखती है। हमारी टीम के साथ जुड़ें, प्रोडक्ट के बारे में अपने सुझाव साझा करें, अपने अहम सवालों के जवाब पाएं, और एकसमान सोच वाले लोगों के साथ चर्चा में शामिल हों।

सिर्फ इतना ही नहीं, निजता और सुरक्षा की खबरें अपने साथियों के साथ साझा करने से, ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को Proton को समझने और निजता की सुरक्षा करने में सहायता मिल सकती है।

लाइव चैट

निजता चाहने वाले अन्य उत्साही लोगों से जुडने के लिए हमारे यूज़र-समर्थित समुदायों में से किसी एक के साथ जुड़ें।

निजता और सुरक्षा पर केंद्रित लाइव चैट में Proton समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ टिप्स, ट्रिक्स और समस्या सुलझाने पर चर्चा करें।

आपकी सहायता, सुझाव और भागीदारी के साथ ही Proton का आज और भविष्य है।

भविष्य के विकास में योगदान करें

बतौर एक समुदाय द्वारा संचालित कंपनी के रूप में, हम अपने यूजर्स के सुझावों के साथ अपने प्रोडक्ट बनाने में यकीन रखते हैं। आप वार्षिक सर्वे, UI/UX यूजर टेस्टिंग, या हमें भविष्य में बनाए जाने वाले प्रोडक्ट और खासियतों पर वोट करके अपना सुझाव साझा कर सकते हैं।

अपनी भाषा में Proton का अनुवाद करें

हमारे 2000 से ज़्यादा वैश्विक लोकलाइज़ेशन समुदाय ने वॉलंटियर करके दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए निजता और सुरक्षा को आसान बना दिया है। Proton के ऐप और वेबसाइट का अपनी भाषा में अनुवाद करके अपने देश में निजता को आसान बनाने में अपना योगदान दें।

नए प्रोडक्ट और खासियतें टेस्ट करें

हमारे समुदाय के सुझाव और बग रिपोर्ट आपकी निजता और पूरे समुदाय की निजता की रक्षा करके Proton को एक भरोसेमंद, सुरक्षित और इस्तेमाल में आसान प्रोडक्ट बनाने में सहायता करते हैं। एक बीटा टेस्टर बनकर Proton के ऐप विकास में अपना योगदान दें।

हमारे कोड को सत्यापित करें या उसमें योगदान दें

सभी Proton ऐप ओपन सोर्स हैं, जिसका मतलब है कि कोई भी यह वेरिफ़ाई कर सकता है कि वे वही करते हैं जो हम दावा करते हैं और उनके योगदान् में योगदान दे सकते हैं। यह हमारे समुदाय का भरोसा बनाए रखता है और हमारे यूजर्स की सबसे बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करता है। स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट एक्सेस करने के अलावा कोड की समीक्षा भी की जा सकती है या उसे बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया जा सकता है।

Proton को सबके लिए सुरक्षित बनाने में सहायता करें

Proton समुदाय अपनी डेटा सुरक्षा के लिए हमारी सेवाओं पर भरोसा करता है। एक सुरक्षा शोधकर्ता के तौर पर, संभावित कमज़ोरियों की पहचान, सत्यापन और समाधान में आपकी सहायता बेहद ज़रूरी है। हमारे बग बाउंटी प्रोग्राम में योगदान देकर Proton को सुरक्षित रखने में मदद के साथ पहचान व नाम कमाया जा सकता है।

Proton के मिशन में योगदान दें

निजता सामूहिक है। हम सभी एक-दूसरे की निजता से लाभ उठाते हैं, और इसके कमज़ोर होने पर हम सभी का नुकसान होता है। अपनी निजता की सुरक्षा चुनकर, आप पहले ही एक बेहतर, और ज़्यादा निजी इंटरनेट बनाने की दिशा की ओर अग्रसर हैं।

लेकिन ऐसे कई और तरीके हैं जिनसे आप Proton समुदाय में योगदान दे सकते हैं और हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

हमें अपनी कहानी बताएं

हमें समझने में मदद करें कि निजता आपके लिए क्यों मायने रखती है और Proton इसे बनाए रखने में आपकी कैसे मदद करता है। आपकी अनोखी कहानी दूसरों को यह समझने के लिए प्रेरित कर सकती है कि निजता और स्वतंत्रता के लिए लड़ना क्यों ज़रूरी है। हमसे community@proton.me पर संपर्क करें!

Proton के पहले Reddit मॉडरेटर से मिलें

Rafficer एक Proton पावर-उपयोगकर्ता और समर्पित समुदाय सदस्य हैं। वे Proton Mail सबरेडिट में एक प्रमुख योगदानकर्ता रहे हैं और उन्होंने Proton VPN Linux कमांड लाइन बनाने में योगदान दिया है। हमने 2021 में Rafficer का इंटरव्यू लिया था ताकि Proton समुदाय में उनके योगदानों पर चर्चा की जा सके।

Proton के लोकलाइज़ेशन स्वयंसेवकों में से एक से मिलें

Ben, Proton लोकलाइज़ेशन टीम में स्वयंसेवी प्रूफरीडर हैं। IT में पूर्णकालिक नौकरी और परिवार होने के बावजूद, वे अनुवाद प्रस्तावों को सत्यापित करने में मदद करने का समय निकालते हैं ताकि वे सुसंगत और उच्चतम गुणवत्ता स्तर पर हों। Ben के काम ने उनकी भाषा फ्रेंच में हज़ारों लोगों के लिए Proton को उपलब्ध बनाने में योगदान दिया है।

Proton

ऐसा इंटरनेट बनाएं जो लोगों की निजता का सम्मान करता हो

Proton Mail, Proton Calendar, Proton Drive और Proton VPN के साथ एक Proton खाते का उपयोग करके अपने डाटा पर नियंत्रण रखें।