सेफ ईमेल जो आपकी निजता की रक्षा करता है
स्विट्ज़रलैंड में स्थित एक एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा, Proton Mail के साथ अपनी बातचीत को निजी रखें।


एन्क्रिप्टेड ईमेल को क्या बेहतर बनाता है?
क्योंकि आपके ईमेल में क्या है, यह आपका व्यक्तिगत मामला है
Gmail, Outlook, और Yahoo जैसे अधिकांश लोकप्रिय ईमेल प्रदाता आपके ईमेल की सामग्री को स्कैन करते हैं और आपके बारे में विस्तृत प्रोफ़ाइल बनाने और आपके डेटा से लाभ कमाने के लिए आपके ईमेल पता का उपयोग करते हैं।
Proton Mail का शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन यह सुनिश्चित करता है कि केवल आप ही अपने ईमेल देख सकें। Proton भी आपके ईमेल और अटैचमेंट की सामग्री नहीं देख सकता।

आपके इंबॉक्स में अब कोई ट्रैकर नहीं
ईमेल ट्रैकर भेजने वाले और विज्ञापनदाताओं को बताते हैं कि आप क्या पढ़ते हैं और किस पर क्लिक करते हैं, और वेब पर आपका पीछा कर सकते हैं।
Proton Mail आपको इन डिजिटल जासूसों से बचाता है और कंपनियों को आपकी निगरानी करने से रोकता है।

बिना फ़ोन नंबर के साइनअप करें
ज़रूरत से ज़्यादा व्यक्तिगत डेटा दिए बिना एक प्राइवेट ईमेल खाता पाएँ, जिससे विज्ञापनदाताओं, डेटा ब्रोकरों और अन्य सेवाओं के लिए आपको ऑनलाइन ट्रैक करना कठिन हो जाता है।
दुरुपयोग को रोकने के लिए हम दुर्लभ स्थितियों में अतिरिक्त सत्यापन का अनुरोध कर सकते हैं।

विज्ञापन-मुक्त, हमेशा फ़्री
Proton Mail एक फ़्री और सेफ ईमेल सेवा है जो हमारे समुदाय द्वारा संचालित है, न कि निगरानी पूंजीवाद द्वारा। हमारा फ्री प्लैन सशुल्क सदस्यता द्वारा समर्थित है जो अतिरिक्त खासियतें और स्टोरेज प्रदान करती है।
निजता के उच्चतम मानक
Proton स्विट्ज़रलैंड में निगमित और मुख्यालय है, जिसका अर्थ है कि आपका डेटा दुनिया के कुछ सबसे सख्त निजता कानूनों द्वारा सुरक्षित है।
एक क्लिक में Proton Mail पर स्विच करें
Proton Mail के साथ, आप एक सेफ इंबॉक्स से ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए अपने Gmail खाते को कनेक्ट कर सकते हैं - जिससे आप Big Tech को हमेशा के लिए पीछे छोड़ने के एक कदम और करीब आ जाते हैं।
ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया
सभी Proton सेवाएं ओपन सोर्स हैं और सुरक्षा के लिए स्वतंत्र रूप से ऑडिट की गई हैं। हम ओपन-सोर्स एन्क्रिप्शन लाइब्रेरीज़ का भी रखरखाव करते हैं जिनका उपयोग दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा किया जाता है।
आपकी निजता के लिए Proton Mail प्लैन
ईमेल निजता के लिए मानक
न्यूज़रूम, कार्यकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लेकर शिक्षाविदों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं और फ़िल्म के किरदारों तक, Proton Mail सुरक्षित और निजी संचार के लिए विश्वसनीय पसंद है। दुनिया भर के 100 मिलियन से अधिक लोगों में शामिल हों जो मानते हैं कि उनकी ऑनलाइन निजता की रक्षा करना उचित है।

आपकी पसंदीदा खासियतें, साथ में निजता
अपने इंबॉक्स को व्यवस्थित करें
अपनी सभी ईमेल सदस्यताएँ एक ही स्थान पर देखें, ताकि आप तुरंत निर्णय ले सकें कि क्या रखने योग्य है और जो नहीं है उससे तुरंत सदस्यता रद्द करें।

स्पैम और फिशिंग से सुरक्षित
PhishGuard ज्ञात फिशिंग प्रयासों को रोकता है और आपको सूचित करता है कि कोई ईमेल संदिग्ध है या नहीं। लिंक पुष्टिकरण यह सुनिश्चित करता है कि आप कभी भी दुर्भावनापूर्ण वेबसाइटों के जाल में न फंसें।

पासवर्ड सुरक्षा
अपने संपर्कों को सुरक्षित रूप से गोपनीय जानकारी भेजने के लिए अपने ईमेल के लिए पासवर्ड और समय खत्म होने की तारीखें सेट करें, भले ही उनके पास Proton Mail न हो।

Hide-my-email नकलीनाम
जब आप नई वेबसाइटों के लिए साइनअप करें तो नकली-नाम बनाएं। अपना असली ईमेल पता छिपाकर, आप फिशिंग हमलों को रोक सकते हैं और स्पैम को कम कर सकते हैं।

ईमेल शेड्यूलिंग, अनडू करें या सूचना बंद करें
वेब, डेस्कटॉप, Android और iPhone के लिए हमारे ओपन-सोर्स ऐप के साथ अपने सभी डिवाइसों पर Proton Mail की आसानी और सुरक्षा का आनंद लें।

सभी प्लेटफॉर्म पे उपलब्ध
वेब, डेस्कटॉप, Android और iPhone के लिए हमारे ओपन-सोर्स ऐप के साथ अपने सभी डिवाइसों पर Proton Mail की आसानी और सुरक्षा का आनंद लें।


एक आसान विकल्प
हम बिग टेक सेवाओं और उनके निगरानी वाले बिज़नेस मॉडल का उपयोग में आसान विकल्प प्रदान करते हैं। Proton के साथ, आपका डेटा सुरक्षित है, इसका शोषण नहीं किया जाता है।
Proton से जुड़ें और हमारे एन्क्रिप्टेड ईमेल, कैलेंडर, फ़ाइल स्टोरेज, VPN और पासवर्ड मैनेजर के साथ अपने डेटा पर नियंत्रण पाएं।
अपने बिज़नेस को सुरक्षित करें
लाखों व्यक्तियों की सुरक्षा के अलावा, Proton 1,00,000 से अधिक बिज़नेस को सुरक्षित करता है, जिसमें दुनिया के कुछ सबसे बड़े सार्वजनिक और निजी संगठन शामिल हैं।
जानें कि Proton आपके महत्वपूर्ण बिज़नेस डेटा को कैसे सुरक्षित कर सकता है और डेटा सुरक्षा तथा निजता कानूनों का पालन करने में आपकी मदद कर सकता है।

Proton Mail अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- Proton Mail क्या है?
- मुझे प्राइवेट ईमेल की आवश्यकता क्यों है?
- मैं प्राइवेट ईमेल कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?
- क्या आप परिवारों के लिए प्लैन की पेशकश करते हैं?
- क्या Proton Mail, Gmail से ज़ियादा सुरक्षित है?
- क्या Proton Mail फ्री है?