$1 में अपनी ज़िंदगी को DeGoogle करें
Proton Mail और Proton Drive सहित Proton के प्राइवेसी-फ़र्स्ट टूल्स के सुइट पर स्विच करके अपने डेटा पर नियंत्रण पाएँ।

अपनी ज़िंदगी को deGoogle कैसे करें
कुछ आसान चरणों में ईमेल से लेकर पारिवारिक फ़ोटो तक, अपने सबसे संवेदनशील डेटा पर नियंत्रण पाएँ।
Proton Unlimited के लिए साइनअप करें
अपना Proton खाता बनाएँ। आपको अपने पहले महीने के लिए $1 में हमारी सभी सेवाएँ मिलती हैं।

Easy Switch के साथ अपना डेटा Proton पर ले जाएँ
हमारे Easy Switch टूल की मदद से Google से अपने ईमेल, संपर्क और कैलेंडर आसानी से ट्रांसफ़र करें।

वास्तविक निजता का अनुभव करें
निजी ईमेल भेजने के लिए Proton Mail, दस्तावेज़ों और तस्वीरों को सुरक्षित रूप से स्टोर करने के लिए Proton Drive और बिना ट्रैकिंग के ब्राउज़ करने के लिए Proton VPN का उपयोग करें। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और बिना किसी विज्ञापन के, आपका डेटा आपके ही हाथों में रहता है — Google के नहीं।


अपनी ज़िंदगी को deGoogle क्यों करें
Google आपको विज्ञापनों से टारगेट करने के लिए आपका व्यक्तिगत डेटा इकट्ठा करके मुनाफ़ा कमाता है — यह ट्रैक करके कि आप क्या खोज रहे हैं, आपके ईमेल में क्या है, और यहाँ तक कि आप दोपहर की कॉफ़ी के लिए कहाँ जा रहे हैं। अपनी ज़िंदगी को deGoogle करके और Proton पर स्विच करके, आप अपनी निजता वापस पा सकते हैं और खुद को Big Tech की ताक-झांक से आज़ाद कर सकते हैं।
अपने डेटा की सुरक्षा करें
Google “निजी” होने का दावा करता है, लेकिन वास्तव में यह आपके द्वारा ऑनलाइन की जाने वाली हर चीज़ को ट्रैक और स्टोर करता है। Proton के निजता-केंद्रित टूल का उपयोग करके, आपका डेटा एन्क्रिप्ट किया जाता है और केवल आपके लिए ही एक्सेस योग्य होता है — विज्ञापनदाताओं या तृतीय पक्षों के लिए नहीं।

निगरानी से सुरक्षित रहें
स्विस के कड़े निजता कानूनों द्वारा संरक्षित, Proton आपके डेटा को अनधिकृत एक्सेस और सरकारी निगरानी की पहुँच से दूर रखता है।

अभी नियंत्रण अपने हाथों में लें
अभी अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित करें और निजता-केंद्रित टूल का उपयोग करने से मिलने वाले मानसिक सुकून का आनंद लें।
अपने पहले महीने के लिए केवल $1 में Proton पर स्विच करें। यह आपकी ज़िंदगी है, Google की नहीं।
केवल हमारी बातों पर ही भरोसा न करें
@EddieUSAxyz
Twitter उपयोगकर्ता
Gmail के विकल्प के लिए मेरी पसंद? @ProtonMail - 2 साल से अधिक समय से पैसे वाला खाता इस्तेमाल कर रहा हूँ और यह बेहतरीन है। साथ ही बढ़िया ग्राहक सेवा भी!
@shauno1369
Twitter उपयोगकर्ता
मैं 2 साल पहले @ProtonMail पर आ गया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब आपको पता चलता है कि आपको ट्रैक नहीं किया जा रहा है, तो आज़ादी का यह एहसास उत्साहजनक होता है।
@DebLRobison
Twitter उपयोगकर्ता
आप जैसा भुगतान करते हैं, वैसा ही आपको मिलता है। बिग टेक के मामले में, यदि आप कुछ भी भुगतान नहीं करते हैं, तो आपका इस्तेमाल किया जाता है। मैंने Gmail का उपयोग करना छोड़ दिया और @ProtonMail पर स्विच कर लिया
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- Proton Unlimited में क्या शामिल है?
- $1 का ऑफ़र क्या है?
- रिन्यूअल के बाद कीमत क्या होगी?
- क्या Google जैसे किसी अन्य प्रदाता से Proton पर स्विच करना आसान है?
