Proton Calendar होमपेज

आपका शेड्यूल सुरक्षित रखने योग्य है

आपका कैलेंडर आपकी ज़िंदगी का एक रिकॉर्ड है। Proton Calendar इसे निजी रखने में मदद करता है।

दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्ट की गई कैलेंडर सेवा चुनें

स्वचालित, निजी शेड्यूलिंग

बार-बार संदेश भेजे बिना समय बुक करें। Proton Calendar आपकी उपलब्धता को स्वचालित रूप से अपडेट करता है, आपके शेड्यूल की रक्षा करता है, और पुष्टि की गई बैठकों को आपके कैलेंडर में जोड़ता है। यह सब आपके डेटा को उजागर किए बिना।

आपका डेटा, आपके नियम

Proton Calendar एक ऐसा कैलेंडर है जो निजता का सम्मान करता है और (विज्ञापनदाताओं को नहीं बल्कि) लोगों को प्राथमिकता देता है। आपका डेटा आपका अपना है, और हमारा एन्क्रिप्शन यह सुनिश्चित करता है।

स्विस निजता

Proton स्विट्ज़रलैंड में निगमित है और इसका मुख्यालय भी वहीं है। इसका मतलब है कि सभी उपयोगकर्ता डेटा सख्त स्विस निजता कानूनों और स्विस तटस्थता द्वारा सुरक्षित हैं।

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ हर दिन को अधिक सुरक्षित बनाएं

Proton Calendar स्वचालित रूप से आपके सभी कार्यक्रमों को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित करता है। अन्य कैलेंडर का उपयोग करने वाले लोगों से प्राप्त कार्यक्रम ज़ीरो-नॉलेज एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित किए जाते हैं।

दोनों मामलों में, शीर्षक, विवरण, स्थान और आमंत्रित लोगों सहित कार्यक्रम की जानकारी एन्क्रिप्ट की जाती है ताकि हम भी उन्हें न देख सकें।

Proton Calendar आपके दिन का अधिकतम लाभ उठाने में आपकी मदद करता है

Proton Mail का उपयोग करने पर Proton Calendar से अधिक लाभ पाएं

अपने Proton Mail पते का उपयोग करके Proton Calendar का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आप अपने Proton Mail खाते से सुरक्षित रूप से कार्यक्रम के न्योते भेज सकते हैं, और ऐप बदले बिना सीधे अपने इंबॉक्स से कार्यक्रम जोड़ सकते हैं।

Proton Calendar आपके दिन का अधिकतम लाभ उठाने में आपकी मदद करता है

आपकी उम्मीद के मुताबिक सभी खासियतें, और साथ में निजता

Proton Calendar

Proton Calendar के साथ अपने प्लैन निजी रखें

Proton के सभी उत्पादों की तरह, हमारा कैलेंडर आपकी निजता का नियंत्रण आपके हाथों में देता है। आपका शेड्यूल, बैठकें, प्लैन और कार्यक्रम निजी रहते हैं — सभी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं।

दुनिया भर में 1,00,000 से अधिक व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं और 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं द्वारा विश्वसनीय।

निजी इंटरनेट के लिए एक खाता

हम बिग टेक सेवाओं और उनके निगरानी वाले बिज़नेस मॉडल का उपयोग में आसान विकल्प प्रदान करते हैं। Proton के साथ, आपका डेटा सुरक्षित है, इसका शोषण नहीं किया जाता है।