निजता की ओर, एक साथ
Proton चुनकर और इसके साथ चलकर, आप लाखों लोगों के समुदार का हिस्सा बन जाते हैं, जो ये भरोसा करता है कि ऑनलाइन निजता बिना लड़े हासिल नहीं की जा सकती।
Proton को चुनकर और उसकी वकालत करके, आप लाखों लोगों के समुदाय का हिस्सा बन जाते हैं, जो इस आम विश्वास से जुड़े हैं कि ऑनलाइन निजता के लिए लड़ना ज़रूरी है।

समुदाय द्वारा, समुदाय के लिए बनाया गया
2014 में, हमने जन-सहयोग के साथ Proton की शुरुआत की। आज, हम सब मिलकर Proton के विकास में प्रोडक्ट और सिफारिश के प्रयासों को अहमियत देकर योगदान देने में सहायता करते हैं।
हमारे समुदाय के साथ जुड़ें और ज़रूरी खबरों से अपडेट रहें
Proton समुदाय में आपकी आवाज़ मायने रखती है। हमारी टीम के साथ जुड़ें, प्रोडक्ट के बारे में अपने सुझाव साझा करें, अपने अहम सवालों के जवाब पाएं, और एकसमान सोच वाले लोगों के साथ चर्चा में शामिल हों।
सिर्फ इतना ही नहीं, निजता और सुरक्षा की खबरें अपने साथियों के साथ साझा करने से, ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को Proton को समझने और निजता की सुरक्षा करने में सहायता मिल सकती है।

आपकी सहायता, सुझाव और भागीदारी के साथ ही Proton का आज और भविष्य है।
Proton के मिशन में योगदान दें
निजता सामूहिक है। हम सभी एक-दूसरे की निजता से लाभ उठाते हैं, और इसके कमज़ोर होने पर हम सभी का नुकसान होता है। अपनी निजता की सुरक्षा चुनकर, आप पहले ही एक बेहतर, और ज़्यादा निजी इंटरनेट बनाने की दिशा की ओर अग्रसर हैं।
लेकिन ऐसे कई और तरीके हैं जिनसे आप Proton समुदाय में योगदान दे सकते हैं और हमारे मिशन को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
हमें अपनी कहानी बताएं
हमें समझने में मदद करें कि निजता आपके लिए क्यों मायने रखती है और Proton इसे बनाए रखने में आपकी कैसे मदद करता है। आपकी अनोखी कहानी दूसरों को यह समझने के लिए प्रेरित कर सकती है कि निजता और स्वतंत्रता के लिए लड़ना क्यों ज़रूरी है। हमसे community@proton.me पर संपर्क करें!

Proton के पहले Reddit मॉडरेटर से मिलें
Rafficer एक Proton पावर-उपयोगकर्ता और समर्पित समुदाय सदस्य हैं। वे Proton Mail सबरेडिट में एक प्रमुख योगदानकर्ता रहे हैं और उन्होंने Proton VPN Linux कमांड लाइन बनाने में योगदान दिया है। हमने 2021 में Rafficer का इंटरव्यू लिया था ताकि Proton समुदाय में उनके योगदानों पर चर्चा की जा सके।

Proton के लोकलाइज़ेशन स्वयंसेवकों में से एक से मिलें
Ben, Proton लोकलाइज़ेशन टीम में स्वयंसेवी प्रूफरीडर हैं। IT में पूर्णकालिक नौकरी और परिवार होने के बावजूद, वे अनुवाद प्रस्तावों को सत्यापित करने में मदद करने का समय निकालते हैं ताकि वे सुसंगत और उच्चतम गुणवत्ता स्तर पर हों। Ben के काम ने उनकी भाषा फ्रेंच में हज़ारों लोगों के लिए Proton को उपलब्ध बनाने में योगदान दिया है।

ऐसा इंटरनेट बनाएं जो लोगों की निजता का सम्मान करता हो
Proton Mail, Proton Calendar, Proton Drive और Proton VPN के साथ एक Proton खाते का उपयोग करके अपने डाटा पर नियंत्रण रखें।
