एक ऐसा Windows पासवर्ड मैनेजर जिसपे आप भरोसा कर सकते हैं
Windows के लिए हमारे एन्क्रिप्ट किए पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करके अपने पासवर्ड, नोट्स और बहुत कुछ सुरक्षित तरीके से स्टोर, शेयर और एक्सेस करें।

Windows पे Proton Pass का इस्तेमाल कैसे करें
Proton खाते का सेटअप करें
Proton खाता बनाने के लिए एक मुफ़्त या पैसे वाला प्लैन चुनें, एक ईमेल पता या यूज़रनेम दर्ज करें, और एक पासवर्ड सेट करें।

Proton Pass डाउनलोड करें और लॉगइन करें
अपने डिवाइस पर Windows ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इंस्टॉल होने के बाद, पासवर्ड मैनेजर ऐप चलाएं और लॉगइन करें।

पासवर्ड जोड़ें और संभालें
पासवर्ड मैन्युअल रूप से जोड़ना शुरू करें या किसी दूसरे पासवर्ड मैनेजर से उन्हें आसानी से आयात करें। Proton Pass की मदद से आप अपने पासवर्ड सुरक्षित रूप से संभाल सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों के लिए जानें Windows पे Proton Pass कैसे सेटअप करें, या देखें हमारी Proton Pass डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करने की पूरी गाइड।
अपने डिवाइस के लिए Proton Pass डाउनलोड करें
हमारा Windows पासवर्ड मैनेजर क्यों चुनें?
हर बार वेब ब्राउज़र खोले बिना, अपने डेस्कटॉप पे सीधे अपने पासवर्ड, नोट्स, पहचान की जानकारी, या क्रेडिट कार्ड की जानकारी सुरक्षित रूप से एक्सेस करें।
ज़ीरो-नॉलेज आर्किटेक्चर
Proton Pass आपके पासवर्ड, यूज़रनेम, वेब पते और मेटाडाटा को 256-bit AES-GCM एन्क्रिप्शन और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है। सारी क्रिप्टोग्राफ़िक कार्रवाइयां आपके डिवाइस पे स्थानीय रूप से होती हैं, इसलिए बिना एन्क्रिप्ट किया डाटा कभी आपके कंट्रोल से बाहर नहीं जाता और ना ही Proton के सर्वरों तक पहुंचता है।
सिर्फ आप ही अपनी निजी जानकारी एक्सेस कर सकते हैं, जिसमें आपके Proton खाते का पासवर्ड भी शामिल है। डाटा लीक होने की, जो मुश्किल से ही कभी होती है, स्थिति में हमलावरों के पास चुराने के लिए कुछ भी नहीं होगा।

डार्क वेब मॉनिटरिंग
हमारी Pass Monitor सुरक्षा खासियत का हिस्सा, डार्क वेब मॉनिटरिंग लगातार ऑनलाइन डेटाबेस को स्कैन करती है ताकि ऐसे किसी भी मामले का पता लगाया जा सके जहाँ आपके ईमेल पते — और कोई भी संबद्ध जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड जानकारी — डेटा लीक में उजागर हुई हो। ये Proton के 19 ईमेल डोमेन, जैसे @pm.me या @protonmail.ch, पे लागू होता है और पैसे वाले प्लैन में, आपकी सहमति से, कस्टम ईमेल डोमेन पे भी। यदि आपके डेटा के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो आपको तुरंत एक चेतावनी प्राप्त होगी, जिससे आप पहचान की चोरी या अनधिकृत एक्सेस को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे।

पासवर्ड शेयर करना
Proton Pass की मदद से आप अपने पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड या नोट्स परिवार, दोस्तों या सहकर्मियों के साथ सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकते हैं, भले ही वे ये Windows पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल ना करते हों। आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए लिंक के ज़रिए सिंगल आइटम शेयर कर सकते हैं, या ईमेल पते बताकर कई आइटम वाली तिजोरी का एक्सेस दे सकते हैं। इसके अलावा, आप समय खत्म होने की तारीख सेट कर सकते हैं, व्यूज़ की सीमा तय कर सकते हैं, एक्सेस कंट्रोल संभाल सकते हैं, और कभी भी एक्सेस वापस ले सकते हैं।

Proton Pass इस्तेमाल करने की और वजहें
Hide-my-email नकली-नाम
नकली-नाम की मदद से अपने असली ईमेल पते को डेटा लीक, स्पैम और ट्रैकिंग से सुरक्षित रखें।
इन-बिल्ट 2-एफए ऑथेंटिकेटर
दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) सक्षम करके अपने सेव किए गए पासवर्ड की सुरक्षा में सुधार करें।
पासकी के लिए सहायता
पासवर्ड के बिना अपने खातों में सुरक्षित रूप से साइनइन करने और फ़िशिंग को रोकने के लिए पासकी का उपयोग करें।
उन्नत खाता सुरक्षा
Proton Sentinel उच्च-सुरक्षा प्रोग्राम खाता टेकओवर को रोकने के लिए AI और मानवीय विश्लेषण का उपयोग करता है।
पासवर्ड हेल्थ
Pass Monitor कमज़ोर या दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड और निष्क्रिय 2-एफए की जांच करता है ताकि आपके खाते की सुरक्षा मज़बूत हो।
ऑफलाइन एक्सेस
बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी हमेशा अपने पासवर्ड और दूसरी ज़रूरी जानकारी एक्सेस करें।
बायोमेट्रिक लॉगइन
Proton Pass को सुरक्षित रूप से अनलॉक करने के लिए बायोमेट्रिक लॉगइन का उपयोग करें, जैसे कि आपका फिंगरप्रिंट या कोई डिवाइस PIN।
अपने पासवर्ड मुफ्त में, हमेशा के लिए सुरक्षित रखें
Proton Pass पर साइनअप करें और उसे मुफ्त में इस्तेमाल करें। अगर आपको ऐप पसंद है और आप और खासियतें चाहते हैं, तो हमारी 30-दिन की मनी-बैक गारंटी के साथ पैसे वाले प्लैन पर सुरक्षित रूप से अपग्रेड कर सकते हैं।
असीमित लॉगइन, नोट्स और डिवाइस
10 hide-my-email नकलीनाम
कमज़ोर और पुनः उपयोग किए गए पासवर्ड के लिए अलर्ट

Proton Pass को क्या अलग बनाता है?
Proton Mail(नई विंडो) — दुनिया की सबसे बड़ी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल सर्विस — की वही टीम Proton Pass को बनाती है, और ये भी उसी मिशन को साझा करता है कि एक ऐसा इंटरनेट बनाया जाए जहां निजता डिफॉल्ट हो। हम स्विट्ज़रलैंड स्थित एक समुदाय-संचालित कंपनी हैं और मुख्य रूप से एक गैर-लाभकारी फ़ाउंडेशन के स्वामित्व में हैं जो यह सुनिश्चित करती है कि हम अपने उपयोगकर्ताओं पर केंद्रित रहें। सभी Proton ऐप ओपन सोर्स हैं और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किए गए हैं, ताकि कोई भी हमारे सुरक्षा मॉडल को सत्यापित कर सके।

सिर्फ पासवर्ड नहीं, आपके सारे डाटा के लिए Windows पासवर्ड मैनेजर
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपने पासवर्ड, नोट्स, पहचान जानकारी या क्रेडिट कार्ड जानकारी को सुरक्षित करें
ऑनलाइन सेवाओं के लिए साइनअप करते समय अपने असली ईमेल पते की सुरक्षा के लिए hide-my-email नकली-नाम का उपयोग करें
अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए उन्नत खाता सुरक्षा और लीक अलर्ट प्राप्त करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- पासवर्ड मैनेजर क्या है?
- क्या Proton Pass सुरक्षित है?
- क्या Proton Pass का Windows ऐप है?
- मैं पहले से ही एक अन्य पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करता हूं। मैं आसानी से Proton Pass पर कैसे स्विच कर सकता हूं?
Proton Pass Windows ऐप डाउनलोड करने के लिए स्कैन करें