Proton Pass होमपेज

किसी भी डिवाइस पर हमारा मुफ़्त पासवर्ड मैनेजर ऐप डाउनलोड करें

हमारे एन्क्रिप्ट किए गए पासवर्ड मैनेजर Proton Pass का उपयोग करके अपने पासवर्ड, नोट्स और अन्य जानकारी को सुरक्षित रूप से स्टोर, शेयर और एक्सेस करें।

अपने डिवाइस पर Proton Pass का उपयोग कैसे करें

स्टेप 1

Proton खाता सेटअप करें

Proton Pass का उपयोग शुरू करने के लिए, मुफ़्त में साइनअप करें या Proton Pass Plus प्लैन को सब्सक्राइब करें। Proton Pass Plus में एक एकीकृत 2-एफए प्रमाणक, असीमित तिजोरी, और उन्नत नकली-नाम प्रबंधन खासियतें शामिल हैं।

स्टेप 2

Proton Pass डाउनलोड करें और लॉगइन करें

अपने डिवाइस पर Proton Pass एप्लीकेशन डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। एक बार इंस्टॉल हो जाने पर, पासवर्ड मैनेजर एप्लीकेशन चलाएं और लॉगइन करें।

स्टेप 3

पासवर्ड जोड़ें और संभाले

उन्हें अपने ब्राउज़र या किसी अन्य पासवर्ड मैनेजर से आसानी से आयात करें।

अपने डिवाइस के लिए Proton Pass डाउनलोड करें

अपने सभी डेटा के लिए एक पासवर्ड मैनेजर डाउनलोड करें — केवल पासवर्ड के लिए ही नहीं

  • शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपने पासवर्ड, नोट्स, पहचान जानकारी या क्रेडिट कार्ड जानकारी को सुरक्षित करें

  • ऑनलाइन सेवाओं के लिए साइनअप करते समय अपने असली ईमेल पते की सुरक्षा के लिए hide-my-email नकली-नाम का उपयोग करें

  • अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए उन्नत खाता सुरक्षा और लीक अलर्ट प्राप्त करें

Proton Pass को क्या अलग बनाता है?

Proton Mail, दुनिया की सबसे बड़ी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा के पीछे की उसी टीम द्वारा निर्मित, Proton Pass एक ऐसे इंटरनेट के निर्माण का मिशन शेयर करता है जहाँ निजता डिफॉल्ट है।

हम स्विट्ज़रलैंड में स्थित एक समुदाय-संचालित कंपनी हैं और मुख्य रूप से एक गैर-लाभकारी फ़ाउंडेशन के स्वामित्व में हैं जो यह सुनिश्चित करता है कि हम अपने उपयोगकर्ताओं पर केंद्रित रहें। सभी Proton ऐप ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किए गए हैं, ताकि कोई भी हमारे सुरक्षा मॉडल को सत्यापित कर सके।

अपने फ़ोन पर Proton Pass प्राप्त करें

अपने मोबाइल डिवाइस पर ऐप जल्दी से डाउनलोड करने के लिए QR कोड स्कैन करें, जो iOS और Android दोनों के लिए उपलब्ध है। Proton Pass के साथ, आप अपने पासवर्ड को सुरक्षित रूप से स्टोर और ऑटोफिल कर सकते हैं, उन्हें अपने सभी डिवाइसों में सिंक कर सकते हैं, और पासकी के साथ निर्बाध एक्सेस का आनंद ले सकते हैं। चलते-फिरते भी सुरक्षित रहें और अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखें—चाहे आप कहीं भी हों।

अपनी पहचान को हमेशा के लिए मुफ़्त में सुरक्षित रखें

Proton Pass के लिए साइनअप करें और इसे मुफ़्त में उपयोग करें।

  • असीमित लॉगइन, नोट्स और डिवाइस

  • 10 hide-my-email नकलीनाम

  • कमज़ोर और पुनः उपयोग किए गए पासवर्ड के लिए अलर्ट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पासवर्ड मैनेजर क्या है?
क्या Proton Pass सुरक्षित है?
क्या Proton Pass के पास मेरे डिवाइस के लिए एक ऐप या मेरे ब्राउज़र के लिए एक एक्सटेंशन है?
मैं पहले से ही एक अन्य पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करता हूं। मैं आसानी से Proton Pass पर कैसे स्विच कर सकता हूं?