अपने पूरे बिज़नेस में पासवर्ड सुरक्षा पर नियंत्रण रखें
एक विश्वसनीय ओपन-सोर्स बिज़नेस पासवर्ड मैनेजर के साथ हर खाते की सुरक्षा करें, अनुपालन सक्षम करें और ज़रूरी डाटा संभालें।
Proton Mail के निर्माताओं की ओर से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन
1,00,000+ कंपनियों द्वारा विश्वसनीय
30 दिन की पैसे-वापस गारंटी

Proton Pass for Business की खासियतें

जानकारी की दीवारें हटाएं और सहयोग तेज़ करें
कई सारे सॉल्यूशन और हाथ से लिखे नोट्स में पासवर्ड खोजने के बजाय Proton Pass का इस्तेमाल करके अपनी टीम की रोज़मर्रा की हर ज़रूरत के लिए एक ही सुरक्षित स्थान बनाएं।
उत्पादकता के लिए सुरक्षित शेयरिंग
चाहे आप सहकर्मियों के साथ पासवर्ड शेयर कर रहे हों या कंपनी के क्रेडिट कार्ड तक एक्सेस, आप भरोसा रख सकते हैं कि Proton Pass आपको सुरक्षित रखेगा।

IT अनुरोधों पर समय बचाएं
पासवर्ड रीसेट को अतीत की बात बना दें, जिससे आपकी IT टीम का कीमती समय बचे और वो अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने वाले काम पर ध्यान दे सके।
टीम सदस्यों को सशक्त बनाएं
हर कोई अलग तरह से काम करता है, और Proton Pass टीम सदस्यों को अपने हिसाब से लॉगइन करने और अपने पासवर्ड व्यवस्थित करने में सहायता करता है।
मज़बूत खाता सुरक्षा के साथ अपने बिज़नेस को मज़बूत बनाएं
डाटा लीक बिज़नेस के लिए खतरा हैं: हर टीम सदस्य को इन्हें रोकने में मदद करें और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए, इस्तेमाल में आसान पासवर्ड मैनेजर के साथ अपने बिज़नेस डाटा की सुरक्षा करें।
खतरों से एक कदम आगे रहें
अपने बिज़नेस नेटवर्क की सुरक्षा के लिए AI और मानव सुरक्षा विश्लेषकों के साथ मिलकर काम करने का फायदा उठाएं।

ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया
Proton Pass, हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के सभी ऐप्स की तरह, तीसरें-पार्टी सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से समीक्षित है और ISO 27001 प्रमाणित है।
स्विस निजता कानूनो से सुरक्षित रखा गया
स्विस कंपनी होने के नाते, Proton दुनिया के कुछ सबसे मज़बूत निजता कानूनों के अधीन है। हमें कभी भी आपकी जासूसी करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, जिससे आपका बिज़नेस निगरानी, तीसरें-पार्टी एक्सेस और कानूनी अतिक्रमण से सुरक्षित रहता है।
दुनिया भर में 1,00,000 से ज़्यादा संगठनों का भरोसा।

Elementa, Australia
50-200 कर्मचारी
मेरे लिए असल में गतिविधि लॉग ही अहम हैं, और बारीक नियंत्रण भी। Proton Pass इस्तेमाल करने की ओर बदलाव से हमें काफी फायदा हुआ है।

Gilai, Switzerland
1000+ कर्मचारियों का IT संभालना
Proton के क्लाउड स्टोरेज और पासवर्ड मैनेजर के सहज एकीकरण ने हमारी डाटा प्रबंधन प्रक्रियाओं को सरल बना दिया है, जिससे ज़रूरी जानकारी को तेज़ी से एक्सेस करना और सुरक्षित रखना आसान हो गया है।

Novalytica, Switzerland
11-50 कर्मचारी
ऑनबोर्डिंग बहुत आसान रही। सब इसका इस्तेमाल कर रहे हैं और ये काम करता है, और कोई भी शीट या नोटबुक में हाथ से पासवर्ड लिखने पर वापस नहीं जाना चाहता।
Proton Pass के साथ अपने बिज़नेस डाटा की सुरक्षा करें























