Proton Pass होमपेज

एक Safari पासवर्ड मैनेजर जो आपका डाटा एन्क्रिप्ट करता है

  • सुरक्षित और निजी: शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपना लॉगइन डाटा और निजी जानकारी सुरक्षित रखें

  • उपयोग में आसान: किसी भी सिंक किए गए डिवाइस से कभी भी अपना स्टोर किया डेटा एक्सेस करें(नई विंडो)

Proton Pass Safari एक्सटेंशन का उपयोग कैसे करें

स्टेप 1

Proton खाते का सेटअप करें

Proton खाता बनाने के लिए एक मुफ़्त या पैसे वाला प्लैन चुनें, एक ईमेल पता या यूज़रनेम दर्ज करें, और एक पासवर्ड सेट करें।

स्टेप 2

Proton Pass डाउनलोड करें और लॉगइन करें

अपने डिवाइस पर Safari ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इंस्टॉल होने के बाद, पासवर्ड मैनेजर ऐप चलाएं और लॉगइन करें।

स्टेप 3

पासवर्ड जोड़ें और संभालें

पासवर्ड मैन्युअल रूप से जोड़ना शुरू करें या उन्हें Safari या किसी दूसरे पासवर्ड मैनेजर से आसानी से आयात करें।

स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों के लिए जानें Safari पे Proton Pass कैसे सेटअप करें, या हमारी Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन इस्तेमाल करने की पूरी गाइड देखें।

अपने डिवाइस के लिए Proton Pass डाउनलोड करें

आपके सभी डेटा के लिए एक Safari पासवर्ड मैनेजर — केवल पासवर्ड ही नहीं

उपयोग में आसान

  • स्विस निजता मानकों के साथ अपने पासवर्ड, नोट्स, क्रेडिट कार्ड और पहचान को सुरक्षित रखें

  • अपने सभी डिवाइस पर अपने एन्क्रिप्ट किए गए डेटा को सिंक करें और एक्सेस करें

  • Firefox या अन्य पासवर्ड मैनेजर से अपने पासवर्ड जल्दी से Proton Pass में ट्रांसफर करें

ज़ीरो-नॉलेज आर्किटेक्चर

Proton Pass आपके पासवर्ड, यूज़रनेम, वेब पते और मेटाडाटा को 256-bit AES-GCM एन्क्रिप्शन और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है। सारी क्रिप्टोग्राफ़िक कार्रवाइयां आपके डिवाइस पे स्थानीय रूप से होती हैं, इसलिए बिना एन्क्रिप्ट किया डाटा कभी आपके कंट्रोल से बाहर नहीं जाता और ना ही Proton के सर्वरों तक पहुंचता है।

सिर्फ आप ही अपनी निजी जानकारी एक्सेस कर सकते हैं, जिसमें आपके Proton खाते का पासवर्ड भी शामिल है। डाटा लीक होने की, जो मुश्किल से ही कभी होती है, स्थिति में हमलावरों के पास चुराने के लिए कुछ भी नहीं होगा।

डार्क वेब मॉनिटरिंग

हमारी Pass Monitor सुरक्षा खासियत का हिस्सा, डार्क वेब मॉनिटरिंग लगातार ऑनलाइन डेटाबेस को स्कैन करती है ताकि ऐसे किसी भी मामले का पता लगाया जा सके जहाँ आपके ईमेल पते — और कोई भी संबद्ध जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड जानकारी — डेटा लीक में उजागर हुई हो। ये Proton के 19 ईमेल डोमेन, जैसे @pm.me या @protonmail.ch, पे लागू होता है और पैसे वाले प्लैन में, आपकी सहमति से, कस्टम ईमेल डोमेन पे भी। यदि आपके डेटा के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो आपको तुरंत एक चेतावनी प्राप्त होगी, जिससे आप पहचान की चोरी या अनधिकृत एक्सेस को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे।

पासवर्ड शेयर करना

Proton Pass आपको परिवार, दोस्तों या सहकर्मियों के साथ सुरक्षित रूप से पासवर्ड शेयर करने, क्रेडिट कार्ड, या नोट्स शेयर करने देता है, भले ही वे इस iOS पासवर्ड मैनेजर का उपयोग न करते हों। आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए लिंक के ज़रिए सिंगल आइटम शेयर कर सकते हैं, या ईमेल पते बताकर कई आइटम वाली तिजोरी का एक्सेस दे सकते हैं। इसके अलावा, आप समय खत्म होने की तारीख सेट कर सकते हैं, व्यूज़ की सीमा तय कर सकते हैं, एक्सेस कंट्रोल संभाल सकते हैं, और कभी भी एक्सेस वापस ले सकते हैं।

Proton Pass इस्तेमाल करने की और वजहें

निजता पर केंद्रित

दुनिया की सबसे बड़ी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा, Proton Mail(नई विंडो) के पीछे की उसी समुदाय-संचालित टीम द्वारा निर्मित, Proton Pass एक निजी इंटरनेट बनाने के मिशन को शेयर करता है।

भरोसेमंद और पारदर्शी

अपने सुरक्षा मॉडल को सत्यापित करने के लिए Proton Pass नियमित रूप से स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट से गुजरता है। सभी Proton ऐप ओपन सोर्स हैं, जिससे कोई भी कोड की समीक्षा कर सकता है।

मुफ़्त, अभी और हमेशा

Proton Pass का उपयोग हमेशा के लिए मुफ़्त है। आपको असीमित लॉगइन, नोट्स और डिवाइस मिलते हैं, साथ ही 10 hide-my-email नकली-नाम और कमज़ोर या दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड के लिए अलर्ट भी मिलते हैं।

Safari के लिए Proton Pass एक्सटेंशन क्यों चुनें

Safari चलाने वाले किसी भी डिवाइस पर सीधे अपने पासवर्ड, नोट्स, पहचान की जानकारी या क्रेडिट कार्ड की जानकारी सुरक्षित रूप से एक्सेस करें। ऑटोफिल की मदद से, जब भी ज़रूरत हो आप अपनी सेव की गई जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं — हर बार ऐप खोलने की कोई ज़रूरत नहीं है।

हमारा Safari पासवर्ड मैनेजर:

  • नकली-नाम के साथ आपके ईमेल पते को डेटा उल्लंघनों, लीक, स्पैम और ट्रैकिंग से सुरक्षित रखता है

  • दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) के साथ आपके सहेजे गए पासवर्ड की सुरक्षा में सुधार करता है

  • आपके लॉगइन बनाने या अपडेट करने के लिए एक पासवर्ड जेनरेटर प्रदान करता है

  • कमज़ोर या दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड और निष्क्रिय 2-एफए की जाँच करता है

  • AI और मानव विश्लेषण के साथ खाता अधिग्रहण को रोकने के लिए Proton Sentinel का उपयोग करता है

  • बायोमेट्रिक लॉगइन की सहायता करता है, जैसे कि आपका फिंगरप्रिंट या डिवाइस PIN

Proton Pass को जोखिम-मुक्त आज़माएं

असीमित लॉगइन, नोट्स और डिवाइस, 10 hide-my-email नकली-नाम और कमज़ोर या दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड के अलर्ट के साथ मुफ़्त में Proton Pass का उपयोग शुरू करें। यदि आप इसे पसंद करते हैं, तो अधिक खासियतों के लिए आप सुरक्षित रूप से एक प्रीमियम प्लैन आज़मा सकते हैं। संतुष्ट नहीं हैं? हम 30 दिनों के भीतर आपका पूरा भुगतान वापस कर देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पासवर्ड मैनेजर क्या है?
क्या Proton Pass सुरक्षित है?
मैं पहले से ही एक अन्य पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करता हूं। मैं आसानी से Proton Pass पर कैसे स्विच कर सकता हूं?