Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए
Proton Pass, Proton का एक पासवर्ड मैनेजर है। बाकी प्रोडक्टों की तरह, हम पूरी तरह इस्तेमाल किया जा सकने वाला मुफ्त वर्ज़न भी ऑफर करते हैं। अगर आप Proton की सहायता करना चाहें और एडवांस सुविधाऐं तक एक्सेस पाना चाहें, तो आप Proton Pass Plus, Proton Unlimited, या किसी भी Proton for Business प्लैन पे अपग्रेड कर सकते हैं.
Proton Free प्लैन के साथ, आपको इन Proton Pass खासियतों तक एक्सेस मिलता है:
- असीम लॉगइन और नोट्स
- असीम डिवाइस
- 2 तिजोरियां
- 10 hide-my-email नकली-नाम
Proton Pass Plus, Proton Unlimited, या किसी भी Proton for Business प्लैन के साथ, आपको इन प्रीमियम Proton Pass खासियतों तक एक्सेस मिलता है:
- असीम लॉगइन और नोट्स
- असीम डिवाइस
- 50 तिजोरियां
- अनगिनत ईमेल नकली-नाम
- इंटीग्रेटेड 2-एफए ऑथेंटिकेटर
- प्रायोरिटी सहायता
- Proton Sentinel (एक एआई-संचालित हाई-सिक्योरिटी प्रोग्राम)
- Pass Monitor (डार्क वेब पे उजागर हुए प्रमाणों के लिए पहले से अलर्ट देता है, कमज़ोर और दोबारा इस्तेमाल हुए पासवर्ड पहचानता है, और गायब दो-फैक्टर सत्यापन की जांच करता है)।
स्टैंड-अलोन Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन Firefox और Chrome के लिए उपलब्ध है।
Firefox के लिए Proton Pass का सेटअप कैसे करें
Chrome के लिए Proton Pass का सेटअप कैसे करें
Safari पे Proton Pass का सेटअप कैसे करें
Proton Pass वेब ऐप कैसे एक्सेस करें
अन्य पासवर्ड मैनेजर से कैसे आयात करें
Firefox के लिए Proton Pass का सेटअप कैसे करें
Firefox के लिए Proton Pass, LibreWolf जैसे Firefox-बेस्ड ब्राउज़र के साथ भी काम करता है। इसे इंस्टॉल करने के लिए:
1. अपना ब्राउज़र खोलें और यहां क्लिक करें(नई विंडो)। आप Firefox Add-ons(नई विंडो) पे “Proton Pass” खोज भी सकते हैं। Firefox में जोड़ें पे क्लिक करें।

2. जोड़ें पे क्लिक करें।

3. पुष्टि सूचना में ठीक है पे क्लिक करें। अगर आप Proton Pass को Private Windows में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इस एक्सटेंशन को Private Windows में चलाने की अनुमति दें ज़रूर चुनें।

4. इस्तेमाल में आसानी के लिए हम दृढ़ता से सुझाव देते हैं कि Proton Pass को अपने टूलबार में पिन कर लें। इसके लिए, एक्सटेंशन मेन्यू खोलें → Proton Pass → टूलबार में पिन करें पे जाएं।

5. अब आपकी ब्राउज़र विंडो में Proton Pass ऑनबोर्डिंग पेज दिखना चाहिए। Proton से साइनइन करें पे क्लिक करें और फिर Pass को सभी वेबसाइट के लिए आपका डाटा एक्सेस करने की अनुमति दें पे क्लिक करें। इससे Pass को पासवर्ड फील्ड में ऑटोफिल आइकन जोड़ने और आपकी विज़िट की गई वेबसाइटों के लिए लॉगइन सुझाने की अनुमति मिलती है।

अपने मौजूदा Proton खाते की जानकारी से साइनइन करें। अगर आप Proton पर नए हैं, तो साइनअप करने के लिए खाता बनाएं पे क्लिक करें।

Chrome के लिए Proton Pass का सेटअप कैसे करें
Chrome ब्राउज़र एक्सटेंशन, Edge, Brave, Chromium, Opera, और Vivaldi समेत Chromium-बेस्ड ब्राउज़र पे भी काम करता है।
1. अपना Chromium-बेस्ड ब्राउज़र खोलें और यहां क्लिक करें(नई विंडो) (आप Chrome Web Store(नई विंडो) पे भी “Proton Pass” खोज सकते हैं)। ध्यान दें कि Edge पे Chrome एक्सटेंशन चलाने के लिए, जब आप पहली बार Chrome Web Store पे जाएं, तो अन्य स्टोर से एक्सटेंशन की अनुमति दें पे क्लिक करना होगा।

2. Chrome में जोड़ें (या अपने ब्राउज़र के नाम) पे क्लिक करें और निर्देशों को फॉलो करें।

3. इजाज़त की पुष्टि सूचना में एक्सटेंशन जोड़ें पे क्लिक करें। इससे Proton Pass को पासवर्ड फील्ड में ऑटोफिल आइकन जोड़ने और आपकी विज़िट की गई वेबसाइटों के लिए लॉगइन सुझाने की अनुमति मिलती है।

4. (वैकल्पिक) डिफॉल्ट रूप से, Chrome एक्सटेंशन Incognito(नई विंडो) मोड में काम नहीं करते। अगर आप Incognito विंडो में Proton Pass एक्सटेंशन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ⋮ → सेटिंग → एक्सटेंशन → Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन → जानकारी → Incognito में अनुमति दें पे जाएं।

ध्यान दें कि यहां दिए गए निर्देश अलग-अलग ब्राउज़र के लिए अलग हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, Brave पे ☰ → एक्सटेंशन → Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन → जानकारी → निजी में अनुमति दें पे जाएं।
Edge पे … → एक्सटेंशन → एक्सटेंशन संभालें → Proton Pass: मुफ्त पासवर्ड मैनेजर → जानकारी → InPrivate में अनुमति दें पे जाएं।
5. इस्तेमाल में आसानी के लिए हम दृढ़ता से सुझाव देते हैं कि Proton Pass को अपने टूलबार में पिन कर लें। इसके लिए, एक्सटेंशन मेन्यू खोलें और Proton Pass के बगल में मौजूद पिन आइकन पे क्लिक करें।

अब Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन का आइकन सीधे आपके ब्राउज़र के टूलबार पे दिखेगा।
6. अब आपकी ब्राउज़र विंडो में Proton Pass ऑनबोर्डिंग पेज दिखना चाहिए।

अपने मौजूदा Proton खाते की जानकारी से साइनइन करें। अगर आप Proton पर नए हैं, तो साइनअप करने के लिए खाता बनाएं पे क्लिक करें।

Safari के लिए Proton Pass का सेटअप कैसे करें
Proton Pass को macOS के लिए Safari पर इंस्टॉल करने के लिए:
1. App Store में Proton Pass का डाउनलोड पेज खोलने के लिए नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक करें। आप App Store पे “Proton Pass for Safari” भी खोज सकते हैं।
2. पाएं → इंस्टॉल करें पे क्लिक करें।

3. Safari खोलें और macOS मेन्यू बार → Safari → सेटिंग… → एक्सटेंशन → इजाज़त → वेब पेज सामग्री और ब्राउज़िंग इतिहास पे जाएं। सुनिश्चित करें कि Proton Pass चुना हुआ हो और हर वेबसाइट पे हमेशा अनुमति दें पे क्लिक करें (आपको पुष्टि डायलॉग पे भी क्लिक करना पड़ेगा)।
अगर आप ये नहीं करते, तो जिस वेबसाइट पे आप लॉगइन सहेजेंगे या ऑटोफिल करेंगे, हर वेबसाइट पे Proton Pass इस्तेमाल करने की इजाज़त पूछी जाएगी। काम पूरा होने पे सेटिंग बंद करें।

4. मुख्य Safari ब्राउज़र विंडो पे वापस जाएं, आपको URL बार के बगल में Proton Pass एक्सटेंशन आइकन दिखेगा। अपने Proton Pass खाते में साइनइन करने के लिए उस पे क्लिक करें।

अगर आपने पहले Proton Pass को इजाज़त नहीं दी (चरण 3 देखें), तो जब आप पहली बार Proton Pass से लॉगइन सहेजेंगे या ऑटोफिल करेंगे, तो आपको ये सुरक्षा संदेश दिखेगा।
हम दृढ़ता से सुझाव देते हैं कि हर वेबसाइट पे हमेशा अनुमति दें चुनें (अगर आप ये नहीं करते, तो जिस वेबसाइट पे आप लॉगइन सहेजेंगे या ऑटोफिल करेंगे, हर वेबसाइट पे Proton Pass इस्तेमाल करने की इजाज़त पूछी जाएगी)।

Proton Pass वेब ऐप कैसे एक्सेस करें
आप Proton Pass को हमारे वेब ऐप के ज़रिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें कोई इंस्टॉलेशन ज़रूरी नहीं। ये किसी भी मेजर ब्राउज़र पे काम करता है और आपकी एंट्रीज़ को व्यवस्थित करने का एक शानदार तरीका है।
वेब ऐप को एक्सेस करने के लिए, आप ये कर सकते हैं:
- https://pass.proton.me/(नई विंडो) पे जाएं।
- बाकी सभी Proton वेब ऐप (उदाहरण के लिए, Proton Mail इंबॉक्स) के होमपेज पे ऐप स्विचर बटन (बाईं तरफ ऊपर चार वर्ग) पे क्लिक करें। फिर Proton Pass पे क्लिक करें, और आप सीधे उसके वेब ऐप पे पहुंच जाएंगे।

अन्य पासवर्ड मैनेजर से कैसे आयात करें
अगर आपने पहले कोई पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल किया है, तो शायद आप अपने सहेजे हुए पासवर्ड Proton Pass में आयात करना चाहेंगे।
Proton Pass, दूसरे पॉपुलर पासवर्ड मैनेजर से माइग्रेट करना आसान बनाता है, कई पॉपुलर पासवर्ड मैनेजर और ब्राउज़र से पासवर्ड और अन्य डाटा आयात करने की बिल्ट-इन सहायता के साथ।