Proton होमपेज

अपना Proton Pass SSH एजेंट सेटअप करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Proton Pass for Business
Proton Pass
Proton Pass का इस्तेमाल करते हुए

Proton Pass से आप अपनी SSH निजी चाबियों को सिर्फ पासफ्रेज़ से सुरक्षित प्लेनटेक्स्ट-ऑन-डिस्क फ़ाइलों की जगह, एन्क्रिप्ट किए गए रूप में अपनी तिजोरी में स्टोर कर सकते हैं। इससे SSH एजेंट प्रोटोकॉल सक्षम होता है, ताकि Git या SSH जैसे टूल, साधारण एजेंट से बात करने की तरह ही, पासवर्ड मैनेजर को एक्सेस कर सकें।

जब आप अपनी तिजोरी अनलॉक करते हैं, जैसे बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल करके, तो इससे साइनिंग के लिए SSH चाबियों का एक्सेस अनलॉक हो जाता है। इससे चाबियों का स्टोरेज आपके अन्य प्रमाणों के साथ केंद्रीकृत हो जाता है, और किसी अलग पासफ्रेज़-सुरक्षित फ़ाइल की जगह तिजोरी का एन्क्रिप्शन और पहुँच नियंत्रण चाबी की सुरक्षा करता है।

आप SSH एजेंट का इस्तेमाल इन कामों के लिए कर सकते हैं:

  • Git के साथ सत्यापन करें
  • Git कमिट साइन करें
  • रिमोट सर्वर को SSH सत्यापन फॉरवर्ड करें

Proton Pass SSH एजेंट, Proton Pass Essentials को छोड़कर, सभी पेड Proton Pass प्लैन के लिए उपलब्ध है। इसे Proton Pass डेस्कटॉप ऐप से एक्सेस किया जा सकता है।

ध्यान दें: SSH एजेंट का इस्तेमाल शुरू करने के लिए आपको Proton Pass में एक SSH चाबी स्टोर करनी होगी। Proton Pass के Android और iOS ऐप्स पे आप एक नई SSH चाबी बनाकर उसे स्टोर कर सकते हैं। Proton Pass के डेस्कटॉप ऐप और वेब ऐप पे आप कोई मौजूदा SSH चाबी स्टोर कर सकते हैं।

Android या iOS पे SSH चाबी बनाएं

  1. Proton Pass के Android और iOS ऐप्स पे आप अपना SSH एजेंट सक्षम करने के लिए एक ओरिजिनल SSH चाबी उत्पन्न कर सकते हैं। SSH चाबी बनाने के लिए + आइकॉन चुनें

2. अन्य चुनें

3. SSH चाबी चुनें

4. अपनी SSH चाबी का नाम दर्ज करें, फिर सार्वजनिक चाबी फील्ड चुनें → SSH चाबी उत्पन्न करें

5. जिस टाइप की चाबी आपको उत्पन्न करनी है, वो चुनें

6. होस्ट और कोई अतिरिक्त फील्ड दर्ज करें → बनाएं चुनें

डेस्कटॉप या वेब पे SSH चाबी बनाएं

  1. Proton Pass के वेब और डेस्कटॉप ऐप्स पे आप अपना SSH एजेंट सक्षम करने के लिए कोई मौजूदा SSH चाबी स्टोर कर सकते हैं। SSH चाबी जोड़ने के लिए + आइटम बनाएं → अन्य चुनें

2. SSH चाबी चुनें

3. अपनी SSH चाबी के लिए नाम चुनें, सार्वजनिक और निजी चाबियां, अपना यूज़रनेम और होस्ट डोमेन दर्ज करें → बनाएं चुनें

Proton Pass SSH एजेंट सक्षम करें

  1. सेटिंग ⚙ आइकॉन चुनें → सामान्य

2. SSH एजेंट सेक्शन में, सेटअप कमांड उत्पन्न करने के लिए Proton Pass को SSH एजेंट के रूप में इस्तेमाल करें बॉक्स पे टिक करें, जिसे आप फिर अपने टर्मिनल में पेस्ट कर सकते हैं। अगर आप macOS या Linux डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कमांड कॉपी करने के बाद पूरा हुआ चुनें। अगर आप Windows डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको कुछ अतिरिक्त कदम उठाने होंगे, जो सूचीबद्ध हैं।

3. अगर आपको कमांड दोबारा इस्तेमाल करनी है, तो आप ? आइकॉन चुनकर उसे खोज सकते हैं

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me