आपके नियंत्रण में ऑनलाइन स्प्रेडशीट
Proton Sheets आपको अपने बिज़नेस डाटा को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने और समझने में मदद करता है। हर शीट शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई है ताकि आप लीक, निगरानी और AI ट्रेनिंग से सुरक्षित रहें।

इसमें शामिल

अपने विश्लेषण को सुरक्षित रखें और सुगम बनाएं
क्लाइंट डाटा सुरक्षित रखें, संवेदनशील जानकारी संभालें और अपनी टीम को एकजुट रखें — चाहे आपका उद्योग कोई भी हो।
बजट की गणना करें
ऑटोमैटिक गणनाओं के साथ बजट वर्कशीट जल्दी बनाएं, अपडेट करें और शेयर करें, ताकि आप पूरी जानकारी के साथ सही फैसले ले सकें।

प्रोजेक्ट संभालें
रीयल-टाइम अपडेट, काम के असाइनमेंट और टाइमलाइन के साथ अपनी पूरी टीम को एक ही वर्कस्पेस में सिंक में रखें — प्लैनिंग से डिलीवरी तक।

प्रगति ट्रैक करें
लॉजिस्टिक्स ट्रैक करने, पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने, रुकावटें पहचानने और उन्हें मिलकर सुलझाने के लिए शेयर किए गए Sheets का इस्तेमाल करें।

आसान स्प्रेडशीट
अपनी टीम को आसानी से डाटा का विश्लेषण करने, एरर छोटा करने और तेज़ी से समझदारी भरे फैसले लेने में सक्षम बनाएं।
डाटा को जीवंत बनाएं
कच्चे डाटा को ऐसे चार्ट, टेबल और ग्राफ में बदलें जो एक नज़र में अहम जानकारी दें और सही फैसले लेने में मदद करें।

परिचित फॉर्मूला का इस्तेमाल करें
संख्याओं की तेज़ गणना के लिए बिल्ट-इन फॉर्मूला और स्मार्ट फंक्शन का इस्तेमाल करें — किसी एडवांस कौशल की ज़रूरत नहीं।

रीयल-टाइम में मिलकर काम करें
एक ही समय में एक ही वर्कशीट पर क्लाइंट और सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। अपडेट होते ही देखें, ताकि सब एक ही पेज पर रहें –– सचमुच।

कभी भी, कहीं भी एक्सेस करें
किसी भी डिवाइस पर ऑनलाइन स्प्रेडशीट को सुरक्षित तरीके से खोलें और शेयर करें, जिससे आप चाहे अपने डेस्क पर हों, दूर से काम कर रहे हों या चलते-फिरते हों, उत्पादक बने रहें।

डिफॉल्ट रूप से उन्नत सुरक्षा
फाइनेंशियल रिपोर्ट पर काम करें या क्लाइंट की जानकारी व्यवस्थित करें, इस भरोसे के साथ कि आपका डाटा कोई एक्सेस नहीं कर सकता — Proton भी नहीं।
संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रखें
अपने डाटा को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से ऑटोमैटिक तरीके से सुरक्षित रखें। अन्य ऑनलाइन स्प्रेडशीट के उलट, Sheets के साथ सिर्फ आप और आपके चुने हुए लोग ही एक्सेस पा सकते हैं।
एक्सेस नियंत्रित करें और संभालें
ऑनलाइन स्प्रेडशीट सुरक्षित तरीके से शेयर करें और यह नियंत्रित रखें कि आपकी Sheet को कौन देख सकता है या बदल सकता है, साथ ही कभी भी एक्सेस वापस लेने की क्षमता बनाए रखें।
सुरक्षित प्रोडक्टिविटी सूट का हिस्सा
Sheets, Proton Drive का हिस्सा है, हमारी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट क्लाउड स्टोरेज सेवा जो आपको किसी भी डिवाइस पर फ़ाइल, फोल्डर और डॉक्यूमेंट पर सुरक्षित तरीके से काम करने देती है।
Proton Drive में Sheets को Proton Docs के साथ इस्तेमाल करें और एक ऐसा सहयोगी ऑनलाइन वर्कस्पेस पाएं जो नियंत्रण आपके हाथ में रखता है।
