Proton होमपेज
Proton Mail

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से अपनी निजता की सुरक्षा करें

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन ही Proton के निजता की सुरक्षा के वादे की जड़ है। हम शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं ताकि हमारे ऐप इस्तेमाल करते वक़्त आपकी निजता की गारंटी गणित के हिसाब से तय हो।

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन आपको ये ताक़त देता है कि आप तय कर सकें कि आपके
डाटा तक कौन एक्सेस कर सकता है। Proton के साथ, आप आसानी से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्टेड ईमेल
भेज सकते हैं, अपना शेड्यूल निजी रख सकते हैं और फ़ाइलें सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकते हैं।

आपकी निजता की चाबी

एन्क्रिप्शन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पढ़ा जा सकने वाला डाटा, जैसे कोई ईमेल, ऐसे टेक्स्ट में बदल दिया जाता है जिसे सिर्फ़ अधिकृत पक्ष ही सही क्रिप्टोग्राफ़िक कुंजी की मदद से डिकोड कर सकते हैं। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन (E2EE) उस डाटा पे लागू होता है जो एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक के सफ़र के हर पड़ाव पे एन्क्रिप्ट किया जाता है। Proton आपके संदेशों, फ़ाइलों और कार्यक्रमों को एन्क्रिप्ट करने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है।

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से अपनी ऑनलाइन ज़िंदगी की सुरक्षा करें

एन्क्रिप्टेड ईमेल

Proton Mail आपके सभी संदेशों के मज़मून को zero-access एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है, यानी आप और आपके प्राप्तकर्ताओं के सिवा कोई उन्हें पढ़ नहीं सकता। दूसरे Proton Mail खातों को आपके भेजे गए संदेश हमेशा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं, और वैसे ही वो ईमेल भी जो गैर-Proton Mail खातों को भेजे जाते हैं जब आप Password-protected Emails का इस्तेमाल करते हैं।

एन्क्रिप्ट की गई फ़ाइलें

Proton Drive के साथ, हर कोई ओपन-सोर्स और एन्क्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकता है। Proton Drive आपकी फ़ाइलों को आपके डिवाइस पे एन्क्रिप्ट करता है, इससे पहले कि वो क्लाउड पे भेजी जाएं, ताकि उन तक किसी का एक्सेस न हो, Proton का भी नहीं। Proton Drive शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया गया फाइल शेयर भी सपोर्ट करता है और आपकी फ़ाइलों के लिए एक सुरक्षित, शेयर करने लायक लिंक देता है।

एन्क्रिप्टेड कार्यक्रम

Proton Calendar अपने आप आपके सारे कार्यक्रमों और संपर्कों को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखकर आपके शेड्यूल को सुरक्षित बनाए रखता है। जब आप किसी को किसी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देते हैं, तो उनकी जानकारी एन्क्रिप्ट कर दी जाती है ताकि उनकी पहचान कोई न जान सके। शेयर किए गए कैलेंडर न्योते क्रिप्टोग्राफ़िक तौर पे सत्यापित होते हैं ताकि आपके प्रतिभागियों को पक्का पता हो कि उन्हें न्योता आपने ही दिया है।

एन्क्रिप्टेड अटैचमेंट

Proton Mail आपके सारे ईमेल अटैचमेंट को अपने आप एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे वो आपके संदेशों को एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करता है। आप अपने शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए ईमेल अटैचमेंट को Proton Mail ऐप में सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं, बिना अपने डिवाइस पे कुछ भी डाउनलोड किए। Password-protected Emails खासियत का इस्तेमाल करके आप एन्क्रिप्ट किए गए अटैचमेंट गैर-Proton Mail खातों को भी भेज सकते हैं।

एन्क्रिप्ट किया संपर्क

Proton के शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए ऐप इस्तेमाल करने से सिर्फ़ आपकी निजता ही नहीं, बल्कि उन लोगों की निजता भी सुरक्षित रहती है जिनसे आप बातचीत करते हैं। Proton Contacts आपके संपर्कों की निजी जानकारी, जैसे उनका फ़ोन नंबर और पता, और साथ ही वो सब भी जो आप संपर्कों के नोट्स फील्ड में लिखते हैं, अपने आप एन्क्रिप्ट कर देता है। Proton डिजिटल हस्ताक्षरों की मदद से आपके संपर्कों के डाटा की अखंडता भी सत्यापित करता है।

Proton

निजी इंटरनेट के लिए एक खाता

हम Big Tech सेवाओं और उनकी निगरानी पे आधारित
बिज़नेस मॉडल के इस्तेमाल में आसान विकल्प देते हैं। Proton के साथ, आपका डेटा सुरक्षित रहता है, उसका शोषण नहीं किया जाता है।

Proton Mail

उपयोग में आसान एन्क्रिप्टेड ईमेल के साथ अपने संचार को सुरक्षित रखें।

Proton Calendar

शेड्यूल बनाने में समय बचाएं और अपने और अपने परिवार के लिए शेयर किए गए कैलेंडर के साथ व्यवस्थित रहें।

Proton Drive

सुरक्षित रूप से सहयोग करें, बड़ी फ़ाइलें शेयर करें और अपने डेटा का ऑटोमैटिक रूप से बैकअप लें।

Proton VPN

तेज़ वीपीएन, जिसकी मदद से आप सेंसरशिप और दूसरी कंटेंट पाबंदियों को बायपास कर सकते हैं।

Proton Pass

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का उपयोग करके अपने खातों को सुरक्षित रूप से स्टोर करें, शेयर करें और उनमें ऑटो-लॉगइन करें।

Proton Wallet

ऐसा वॉलेट चुनें जो पारदर्शी, ओपन सोर्स हो और आपको पूरा नियंत्रण दे।

दूसरे हमारे बारे में क्या कहते हैं

Jack Dorsey
Twitter के सह-संस्थापक

मेरी पसंदीदा ईमेल सेवा

Mark Ruffalo
अमेरिकी अभिनेता और निर्माता

मुझे मेरा ProtonMail पसंद है

@DebLRobison
Twitter

आप जैसा भुगतान करते हैं, वैसा ही आपको मिलता है। बिग टेक के मामले में, यदि आप कुछ भी भुगतान नहीं करते हैं, तो आपका इस्तेमाल किया जाता है। मैंने Gmail का उपयोग करना छोड़ दिया और @ProtonMail पर स्विच कर लिया

@Aitchjd
Twitter

इंटरनेट की जटिल दुनिया में हम सभी को सुरक्षित रखने के लिए Proton का धन्यवाद।

Proton Mail

दुनिया भर में लाखों लोग अपने संचार को निजी रखने के लिए Proton के एन्क्रिप्शन पर भरोसा करते हैं

एक ऐसा ऑनलाइन जीवन चुनें जो डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित और निजी हो।

सेफ ईमेल प्राप्त करें

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के आम सवाल

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन क्या है?
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का उपयोग क्यों करें?
एन्क्रिप्टेड ईमेल क्या है?
Proton कौन सा एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करता है?