Proton Authenticator होमपेज

मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए Proton Authenticator पाएं

अपने सभी डिवाइस के लिए सुरक्षित ओपन सोर्स 2-एफए ऐप पाएं। Proton खाता ज़रूरी नहीं है।

डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करें

अपने मोबाइल डिवाइस की सुविधा से Proton Authenticator का पूरा अनुभव पाएं।

Windows ऐप

अपने PC पर 2-एफए कोड और बैकअप पाने के लिए Windows के लिए Proton Authenticator ऐप डाउनलोड करें।

macOS ऐप

अपने Mac पर 2-एफए कोड और बैकअप पाने के लिए macOS के लिए Proton Authenticator ऐप डाउनलोड करें।

Linux ऐप

अपने Linux डिवाइस पर 2-एफए कोड और बैकअप पाने के लिए Linux के लिए Proton Authenticator ऐप डाउनलोड करें।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

अपने मोबाइल डिवाइस की सुविधा से Proton Authenticator के ज़रिए अपने खातों को सुरक्षित करें।

iOS ऐप

अपने iPhone या iPad पर 2-एफए कोड और बैकअप पाने के लिए iOS के लिए Proton Authenticator ऐप डाउनलोड करें।

Android ऐप

अपने Android डिवाइस पर 2-एफए कोड और बैकअप पाने के लिए Android के लिए Proton Authenticator ऐप डाउनलोड करें।

हमारा ओपन सोर्स Android ऐप F-Droid(नई विंडो) पर भी उपलब्ध है।

क्या होगा अगर...

फोन खो गया?

आपका खाता नहीं जाएगा।

Proton Authenticator आपके सभी डिवाइस पर आपके 2-एफए कोड सुरक्षित रूप से लोकली बैकअप करता है। आपका डिवाइस खो जाए या चोरी हो जाए, तो भी आप अपने एन्क्रिप्ट किए बैकअप से कुछ ही सेकंड में एक्सेस रीस्टोर कर सकते हैं।

क्लाउड हैक हो गया?

क्लाउड में छेड़छाड़ हो जाए, तो भी आपके कोड सुरक्षित रहते हैं।

हम शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, यानी आपका डाटा आपके डिवाइस पर एन्क्रिप्ट किया जाता है। आपके कोड कोई नहीं पढ़ सकता।

ऐप बंद हो जाए?

ऐप गायब हो जाए, तो भी आप कभी बंधे नहीं रहते।

Proton Authenticator की मदद से आप अपने 2-एफए कोड निर्यात कर सकते हैं। क्योंकि ये ओपन सोर्स है, इसलिए अपना डाटा एक्सेस करने के लिए आप कभी किसी एक कंपनी पर निर्भर नहीं रहते।

ऐसा 2-एफए ऐप डाउनलोड करें जिसका नियंत्रण आपके पास हो

  • अपने कोड लोकली या क्लाउड में बैकअप करें, ये आपकी पसंद है।

  • किसी भी डिवाइस पर कोड एक्सेस करने के लिए उन्हें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सिंक करें।

  • कहीं भी, कभी भी कोड एक्सेस करने के लिए ऑफलाइन मोड इस्तेमाल करें।

  • आपकी निजता का सम्मान न करने वाले मुख्यधारा के 2-एफए ऐप छोड़ दें।