Proton Authenticator होमपेज

सुरक्षित ऑथेंटिकेटर ऐप को क्या खास बनाता है?

  • शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड सिंक

  • ओपन-सोर्स कोड

  • बायोमेट्रिक ऐप लॉक

  • कई बैकअप विकल्प

  • शून्य डाटा संग्रह

अपने डाटा को अपराधियों से बचाएं।

डिज़ाइन से निजी और नियंत्रण के लिए बना

दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) आपकी ऑनलाइन सुरक्षा और निजता की रक्षा करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। Proton Mail बनाने वाली टीम द्वारा विकसित, Proton Authenticator एक सरल और सुरक्षित ऑथेंटिकेटर ऐप है जो आपको पूरी निजता, पारदर्शिता और विकल्प देता है।

ओपन सोर्स और पारदर्शी

Proton Authenticator पूरी तरह ओपन सोर्स है। इसलिए आपको यह भरोसा करने की ज़रूरत नहीं है कि यह उपलब्ध सबसे सुरक्षित ऑथेंटिकेटर ऐप है। कोई भी इसका कोड जांचकर इसे सत्यापित कर सकता है।

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड सिंक

किसी भी डिवाइस पर अपने 2FA कोड एक्सेस करें। ये Proton के सख्त शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं, जिससे आप निश्चिंत रह सकते हैं कि ये निजी हैं। इन्हें Proton भी नहीं देख सकता।

उपयोगकर्ता ऑथेंटिकेटर के बारे में क्या कहते हैं?

ceantuco

मैंने 2FAS इंस्टॉल किया; लेकिन मुझे यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई कि उनके पास डेस्कटॉप ऐप नहीं था। तो मैंने Proton Authenticator पर स्विच कर लिया। सच कहूं तो मुझे Proton के मुकाबले 2FAS का GUI ज़्यादा पसंद है, लेकिन मेरे लिए डेस्कटॉप ऐप होना ज़रूरी है।

मेरे फोन पर अब भी 2FAS इंस्टॉल है और कभी-कभी इसका इस्तेमाल कर लेता हूं lol

Kieran Whatley

बेहद शानदार ऐप। यह मुझे इसे फ्लोटिंग विंडो में इस्तेमाल करने देता है, जिससे मैं ज़रूरत का कोड आसानी से देख सकता हूं। इंटरफेस साफ-सुथरा और समझने में आसान है, और कोड जोड़ने की सुविधा एक बढ़िया और आसान प्लस बटन में है। मेरी राय में इसे 5 की जगह 4.5 रेटिंग मिलनी चाहिए, लेकिन आधे तारे देने का ऑप्शन ही नहीं है। 0.5 तारे की कटौती सिर्फ इसलिए है क्योंकि अपना आइकॉन सेट करने की सुविधा होनी चाहिए, जैसे मेरे एक कोड में है।

Jacob Feece

असल में Google Authenticator जैसा ही, लेकिन कहीं ज़्यादा सुरक्षा, कस्टमाइज़ेशन, निजता और कई अन्य खासियतों के साथ। साथ ही, यह बात बहुत पसंद है कि आम ऑथेंटिकेटर ऐप से ट्रांसफर कर सकते हैं, जिससे बदलाव तेज़, आसान और साफ हो जाता है। मेरे ज़्यादातर कोड Google Auth से आए, लेकिन काश Authy में ट्रांसफर की सुविधा होती।

almonds2024

Proton Authenticator के लिए ज़रूरी नहीं कि कोई अपने खाते में सचमुच लॉगइन हो। यह सिर्फ तभी मायने रखता है जब आप खाते के डिवाइस सिंक करना चाहें। जब तक आपके फोन में ऐप डाउनलोड है, आप बिना कहीं लॉगइन किए कोड एक्सेस कर सकते हैं।

Popular-Lead-3008

Proton Authenticator. मुझे यही सबसे अच्छा लगता है

soldier1st

OP: 2FAS सिर्फ आपके 2fa कोड को Google Drive में सेव करने तक सीमित है। मुझे तो Proton Authenticator ही इस्तेमाल करना पसंद है।

हर ज़रूरत के लिए सुरक्षा खासियतें

कोड का सुरक्षित बैकअप

अपने मोबाइल डिवाइस पर ऑटोमैटिक बैकअप चालू करें ताकि आपके ऑनलाइन खातों का एक्सेस कभी न छूटे।

निश्चिंत होकर सिंक करें

अगर आपके पास Proton खाता है, तो Proton Authenticator को किसी भी डिवाइस पर लें और अपने कोड को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सिंक करें, ताकि आप इन्हें डेस्कटॉप समेत कहीं भी एक्सेस कर सकें।

अपना ऐप लॉक करें

सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत के तौर पर अपने ऐप को लॉक करने के लिए बायोमेट्रिक्स या PIN का इस्तेमाल करें। ऐप के अपने आप लॉक होने से पहले का समय आप तय कर सकते हैं।

सुरक्षित तरीके से आयात और निर्यात करें

आपके कोड आपके ही हैं। इसलिए किसी दूसरे 2FA ऐप से टोकन आयात करना या जब चाहें उन्हें निर्यात करना आसान है।

अपने डाटा के मालिक बनें

ऐसी कंपनियों से बचें जो आपकी जासूसी करती हैं और आपके डाटा का दुरुपयोग करती हैं। Proton आप पर नज़र नहीं रखता, और कोई भी Proton Authenticator का इस्तेमाल बिना खाता किए कर सकता है।

पारदर्शिता से भरोसा

Proton के सभी ऐप ओपन सोर्स हैं, इसलिए कोई भी सत्यापित कर सकता है कि हमारा कोड कमज़ोरियों से सुरक्षित है और ठीक वही करता है जो हम कहते हैं।

Proton Authenticator आपको फिशिंग से कैसे बचाता है

अपराधी फिशिंग स्कैम का इस्तेमाल करके किसी और का रूप धरते हैं ताकि आपको धोखा देकर आपका निजी डाटा हासिल कर सकें। फिशिंग रोकने का मतलब है पारंपरिक पासवर्ड से आगे बढ़ना। Proton Authenticator आपको दो-फैक्टर सत्यापन (2FA) के ज़रिए अपने ऑनलाइन खातों की सुरक्षा करने देता है, जो खातों को एक्सेस करने का ज़्यादा सुरक्षित तरीका है। अगर किसी अपराधी के पास आपका पासवर्ड है भी, तो भी उसके पास आपके फोन या कंप्यूटर पर मौजूद ऑथेंटिकेटर ऐप का एक्सेस नहीं है, और वह आपके खातों में लॉगइन नहीं कर सकता।

वह ऑथेंटिकेटर जो आपको प्राथमिकता देता है

दूसरे ऑथेंटिकेटर ऐप आपको बड़ी टेक कंपनियों के इकोसिस्टम में बांधने या आपको विज्ञापन दिखाने पर ध्यान देते हैं। Proton Authenticator अलग है। इसमें कोई विज्ञापन नहीं, कोई ट्रैकर नहीं, और यह ओपन सोर्स है, इसलिए आप इसका कोड खुद जांच सकते हैं। देखें कि जब आपकी सुरक्षा और निजता प्राथमिकता हों तो 2-एफए कितना आसान हो सकता है।

Proton Authenticator, Google Authenticator, Authy, Microsoft Authenticator और Duo के बीच तुलना तालिका
Proton Authenticator

Proton Authenticator

Google Authenticator

Authy

Microsoft Authenticator

Duo

ओपन सोर्स

हां
नहीं
नहीं
नहीं
नहीं

एन्क्रिप्ट किया गया सिंक

हां
नहीं
हां
हां
हां

कोई विज्ञापन या ट्रैकिंग नहीं

हां
नहीं
नहीं
नहीं
हां

प्लैटफॉर्म की उपलब्धता

Android, iOS, Windows, Mac, Linux

Android, iOS

Android, iOS

Android, iOS

Android, iOS

विडजेट

हां
नहीं
हां
नहीं
हां

सीधा निर्यात

हां
हां
नहीं
नहीं
नहीं

Proton Pass के साथ अपने खाते सुरक्षित करें

मज़बूत और अनोखे पासवर्ड बनाएं, उन्हें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सेव करें और एक क्लिक में ऑटोफिल करें। Proton Pass के साथ अपने लॉगइन और बहुत कुछ सुरक्षित करें और पूरे Proton इकोसिस्टम का एक्सेस पाएं।

Proton Authenticator

अपनी सुरक्षा पर नियंत्रण पाएं।

सबसे सुरक्षित ऑथेंटिकेटर ऐप के साथ अपने खातों की रक्षा करें। अपने 2FA कोड को निजी, एन्क्रिप्टेड और हमेशा अपने नियंत्रण में रखें