पासवर्ड जेनरेटर
पासवर्ड जेनरेटर
हमारी सेवाओं के इस्तेमाल पर हमारी सेवा की शर्तें और निजता नीति लागू होती हैं।

मज़बूत पासवर्ड कैसे बनाएं?
मज़बूत और यूनीक पासवर्ड बनाने के लिए पासवर्ड जेनरेटर ज़रूरी है। एक अच्छे पासवर्ड जेनरेटर में ये बातें होनी चाहिए:
- किसी भी वेबसाइट की ज़रूरतों के हिसाब से ढलने के लिए कई कस्टमाइज़ेशन विकल्प दे।
- रैंडम पासवर्ड और पासफ्रेज़ के बीच चुनने की सुविधा दे। Sloppily8-Rosy3-Unlocking8-Angelic4 जैसा पासफ्रेज़ असंबंधित शब्दों से बना होता है और इसे टाइप करना और याद रखना आसान होता है। यह उन ऐप्स के लिए मददगार है जहां आपको अपना पासवर्ड टाइप करना होता है, या खाता रिकवरी के लिए वेबसाइट्स पर।
- पासवर्ड मैनेजर के साथ इंटिग्रेट करें ताकि आपको सैकड़ों अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की ज़रूरत न पड़े।

पासवर्ड को मज़बूत क्या बनाता है?
मज़बूत पासवर्ड वह होता है जिसका अनुमान लगाना या जिसे क्रैक करना मुश्किल हो। उसमें ये विशेषताएं होनी चाहिए:
- लंबा: एक मज़बूत पासवर्ड कम से कम 12 कैरेक्टर का होना चाहिए, लेकिन 15 या उससे ज़्यादा बेहतर है।
- रैंडम: एक मज़बूत पासवर्ड में अलग-अलग अक्षरों, नंबरों और सिंबल का मेल होता है। मिलकर ये कैरेक्टर्स की एक ऐसी अप्रत्याशित स्ट्रिंग बनाते हैं जिसका अनुमान लगाना असंभव है।
- यूनिक: आपको दो अलग-अलग वेबसाइटों या ऐप्स पर एक ही पासवर्ड कभी दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपका पासवर्ड चाहे कितना भी मज़बूत हो, अगर कोई वेबसाइट हैक हो जाती है, तो कोई बुरा व्यक्ति उसी पासवर्ड का इस्तेमाल करके किसी दूसरे खाते तक एक्सेस कर सकता है।

सिर्फ़ मज़बूत पासवर्ड काफ़ी नहीं है
मज़बूत पासवर्ड जेनरेट करना आधी कहानी ही है। आपको अपना यूज़रनेम भी सुरक्षित रखना होगा, जो अक्सर आपका ईमेल पता होता है। हैकर्स के लिए आपका ईमेल कीमती जानकारी है, जिसका इस्तेमाल वे आप पर मालवेयर और फिशिंग हमले करने के लिए कर सकते हैं। Proton Pass मज़बूत पासवर्ड के साथ-साथ नकली-नाम जेनरेट करके आपके ईमेल पते की सुरक्षा करता है।

Proton Pass के साथ सभी डिवाइसों पर अपने मज़बूत पासवर्ड आसानी से संभालें
Proton Pass Free किसी भी अन्य फ्री पासवर्ड मैनेजर से ज़्यादा देता है। असीमित लॉगइन और नोट्स जेनरेट करें और उन्हें असीमित डिवाइसों पर एक्सेस करें। साथ ही, 10 तक hide-my-email नकली-नाम बनाएं।

1 क्लिक में पासवर्ड आयात करें
सामान्य प्रश्न
Proton Pass के साथ मैं मज़बूत पासवर्ड कैसे जेनरेट करूं?
Proton Pass के साथ मज़बूत पासवर्ड या पासफ्रेज़ बनाना आसान है। अपने Proton Pass वेब, iOS या Android ऐप पर पासवर्ड जेनरेटर पेज खोलें और पासवर्ड को अपनी ज़रूरतों के हिसाब से पूरी तरह कस्टमाइज़ करें।
क्या Proton Pass इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
Proton Pass का निर्माण वैज्ञानिकों की उसी टीम द्वारा किया गया है जो CERN में मिले थे और जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा, Proton Mail, और सबसे बड़ी VPN सेवाओं में से एक, Proton VPN, बनाई।
संयुक्त राष्ट्र ने अत्यधिक संवेदनशील डाटा शेयर करने के लिए Proton की सिफ़ारिश की है, और हमारा एन्क्रिप्शन ओपन सोर्स और परखा हुआ है।
मैं एक अच्छा पासवर्ड जेनरेटर कैसे चुनूं?
कई कस्टमाइज़ेशन विकल्प देने के अलावा, अच्छे पासवर्ड जेनरेटर को ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया हुआ होना चाहिए, ताकि कोई भी जांच सके कि यह कैसे काम करता है। हैकिंग तकनीकें जैसे-जैसे आगे बढ़ती हैं, अच्छे पासवर्ड जेनरेटर को हमेशा अपडेट रहना चाहिए।
अच्छा पासवर्ड जेनरेटर आमतौर पर पासवर्ड मैनेजर में शामिल होता है, ताकि आप अपने सभी पासवर्ड सेव और संभाल सकें।
क्या मेरी सुरक्षा के लिए मज़बूत पासवर्ड काफ़ी हैं?
अच्छा पासवर्ड मैनेजर आपको अपने ऑनलाइन खाते आसानी से संभालने और किसी भी वेबसाइट या ऐप में तेज़ी से लॉगइन करने देता है।
आपके पासवर्ड मैनेजर को भी ओपन सोर्स होना चाहिए, ताकि कोई भी जांच सके कि यह वही करता है जो कहता है। LastPass जैसे डाटा लीक ऐसी तकनीकी गलतियां सामने लाते हैं जिनसे बचा जा सकता था, अगर LastPass ओपन सोर्स होता।
क्या क्वांटम कंप्यूटर मेरे पासवर्ड क्रैक कर सकते हैं?
क्वांटम कंप्यूटर क्लासिकल कंप्यूटरों से कहीं ज़्यादा तेज़ होते हैं, क्योंकि वे बिट्स के बजाय क्यूबिट्स पर काम करते हैं। जहां बिट्स के सिर्फ़ दो संभावित मान होते हैं, वहीं क्यूबिट्स परमाणु से भी छोटे कणों के अनोखे व्यवहार का फ़ायदा उठाते हैं, जिनके कई मान हो सकते हैं। पासवर्ड क्रैक करने की बात आती है तो क्वांटम कंप्यूटर खास एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके एक सुपर-पावर ब्रूट फोर्स हमले में एक साथ कई पासवर्ड जांच सकते हैं। सिद्धांत रूप में, क्वांटम कंप्यूटर किसी दिन ऐसे पासवर्ड क्रैक कर सकते हैं जो आज सुरक्षित माने जाते हैं। अच्छी बात है कि क्वांटम-सुरक्षित क्रिप्टोग्राफ़ी पहले से मौजूद है और Proton समेत कई कंपनियां इसे पहले से अमल में ला रही हैं। Proton में पोस्ट-क्वांटम एन्क्रिप्शन के बारे में और जानें
Proton Pass क्या है?
Proton Pass एक ओपन सोर्स पासवर्ड मैनेजर है, जिसे आपकी निजता की रक्षा करने और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ आपके पासवर्ड, यूज़रनेम, बैंक कार्ड और नोट्स को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। स्विट्ज़रलैंड में आधारित Proton Pass को सिर्फ़ आपके पासवर्ड ही नहीं, बल्कि आपकी पूरी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है, जो ऑनलाइन खाते बनाते समय आपकी निजता की रक्षा के लिए सुरक्षित पासवर्ड और ईमेल नकली-नाम जेनरेट करने में मदद करता है। Proton Pass किसी भी अन्य पासवर्ड मैनेजर से ज़्यादा सुविधाएं फ्री देता है, ताकि आप असीमित लॉगइन बना और सेव कर सकें और 10 तक hide-my-email नकली-नाम भी। Proton Pass के बारे में और जानें
सिर्फ़ पासवर्ड से ज़्यादा की सुरक्षा करें
Proton Pass मुफ्त में ज़्यादा सुरक्षा देता है। शामिल VPN सेवा और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज के साथ ऑनलाइन अपनी निजता की सुरक्षा करें।

