अपनी निजी, वित्तीय और पेशेवर जानकारी को हैकर्स से बचाने वाली अगर कोई एक चीज़ है, तो वो है आपका पासवर्ड। कमज़ोर पासवर्ड को दोबारा इस्तेमाल करना अनगिनत डाटा लीक की मुख्य वजह है, भले ही इसे ठीक करना बेहद आसान है।
इस लेख में हम बात करते हैं कि हर खाते के लिए अलग मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करना क्यों ज़रूरी है, और उन्हें कैसे बनाएं और याद रखें। सबसे बड़ी बाधा है इंसानी दिमाग: वो सचमुच मज़बूत पासवर्ड याद रखने के लिए बना नहीं है, आप जितनी भी सेवाएं इस्तेमाल करते हैं उनमें से हर एक के लिए अनोखा पासवर्ड तो दूर की बात है।
सौभाग्य से, यह बिल्कुल वही चीज़ है जो कंप्यूटर बहुत अच्छे से करते हैं। मज़बूत पासवर्ड बनाने और याद रखने का सबसे अच्छा तरीका है एक अच्छे पासवर्ड मैनेजर से यह आपके लिए करवा लेना।
- मज़बूत पासवर्ड क्यों इस्तेमाल करें
- मज़बूत पासवर्ड कैसे बनाएं और याद रखें
- मज़बूत पासवर्ड क्या बनाता है?
- म्नेमोनिक डिवाइस इस्तेमाल करें
- रैंडम पासफ्रेज़ इस्तेमाल करें
- मेमोरी तकनीकें अपनाएं
- पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल करें
- Proton Pass आज़माएं
- अंतिम विचार
मज़बूत पासवर्ड क्यों इस्तेमाल करें
मज़बूत पासवर्ड की ज़रूरत सबको साफ दिखनी चाहिए, लेकिन विनाशकारी डाटा लीक की लगभग रोज़ आने वाली खबरें(नई विंडो) बताती हैं कि अपनी खाता सुरक्षा बेहतर करने के लिए सब कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
मज़बूत पासवर्ड आपकी निजी जानकारी, जैसे आपका नाम, पता, फोन नंबर और बहुत कुछ, सुरक्षित रखने में मदद करते हैं, जिसका इस्तेमाल वरना पहचान की चोरी या धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग या किसी भी वित्तीय लेन-देन के लिए ये क्रेडिट कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी और लेन-देन का इतिहास जैसी आपकी वित्तीय जानकारी तक बिना अनुमति के एक्सेस को रोकने में बेहद ज़रूरी हैं।
पेशेवर माहौल में मज़बूत पासवर्ड संवेदनशील कंपनी जानकारी, जिसमें क्लाइंट डाटा, निजी रिसर्च और इंटरनल कम्युनिकेशन शामिल हैं, को छेड़छाड़ से बचाने में मदद करते हैं।
हैकर्स अक्सर ब्रूट फोर्स अटैक इस्तेमाल करते हैं, जिसमें सॉफ्टवेयर से बड़ी संख्या में अंदाज़े लगाकर पासवर्ड तोड़े जाते हैं। मज़बूत, जटिल पासवर्ड का अंदाज़ा सुरक्षा उपायों के खाता लॉक होने से पहले इन प्रोग्राम्स के लिए लगाना बहुत मुश्किल होता है। ये डिक्शनरी अटैक को भी रोकने में मदद करते हैं, जिनमें आम शब्दों और वाक्यांशों के डेटाबेस से पासवर्ड का अंदाज़ा लगाया जाता है।
बहुत से लोग कई खातों में एक ही पासवर्ड दोहराते हैं। हर खाते के लिए मज़बूत और अनोखा पासवर्ड इस्तेमाल करने से ये पक्का होता है कि अगर एक खाते की छेड़छाड़ हो जाए, तो आपके बाकी खाते सुरक्षित रहें।
मज़बूत पासवर्ड कैसे बनाएं और याद रखें
पासवर्ड मैनेजर की बात करने से पहले, पासवर्ड की सुरक्षा सिफ़ारिशों को समझने के लिए यहां कुछ सिद्धांत दिए गए हैं।
मज़बूत पासवर्ड क्या बनाता है?
मज़बूत पासवर्ड में हाई एंट्रॉपी होती है. यह आपके पासवर्ड कितना अप्रत्याशित है, यह नापने का एक तरीका है। पासवर्ड एंट्रॉपी के कुछ मुख्य कारक ये हैं:
- लंबाई: कम से कम 12 से 15 अक्षरों का लक्ष्य रखें। लंबे पासवर्ड आम तौर पर ज़्यादा मज़बूत होते हैं।
- जटिलता: अक्षरों (बड़े और छोटे दोनों), नंबरों और सिंबल्स का मिश्रण इस्तेमाल करें।
- अनुमेयता से बचें: आसानी से अंदाज़ा लगाए जा सकने वाले पासवर्ड जैसे “123456”, “password”, या “qwerty” इस्तेमाल न करें।
- निजी जानकारी से बचें, जैसे जन्मदिन, अपने पालतू जानवरों या प्रियजनों के नाम, या शादी की सालगिरह।
- अनोखापन: आपके हर खाते का अपना अलग पासवर्ड होना चाहिए। अगर आप एक ही पासवर्ड कई सेवाओं में दोहराते हैं, तो किसी एक सेवा पे हुए डाटा लीक से हैकर्स उसी पासवर्ड से सुरक्षित बाकी सभी सेवाओं तक एक्सेस कर सकते हैं।
म्नेमोनिक डिवाइस इस्तेमाल करें
दुख की बात है कि h9!fdjhGH68%J@ जैसे पासवर्ड सुरक्षित तो हैं, लेकिन (इंसानों के लिए) इन्हें याद रखना आसान नहीं है। इसका एक हल है कोई ऐसा वाक्यांश या वाक्य सोचना जिसे याद रखना आपके लिए आसान हो। उदाहरण के लिए, “My first car was a Toyota in 2009!”।
फिर आप हर शब्द का पहला अक्षर लेकर, उसमें नंबर और सिंबल मिलाकर अपने वाक्यांश को पासवर्ड में बदल सकते हैं। ऊपर के उदाहरण से पासवर्ड हो सकता है “MfcwaTi2009!”।
सफल म्नेमोनिक डिवाइस बनाने का आखिरी कदम है अपने पासवर्ड को एक मानसिक तस्वीर से जोड़ना ताकि उसे याद रखने में मदद मिले। जैसे, अपनी पहली कार और उसे पाने के साल का चित्र मन में बनाने से आपको आपके पासवर्ड की याद आ सकती है।
रैंडम पासफ्रेज़ इस्तेमाल करें
एक और विकल्प है रैंडम लेकिन याद रखने लायक शब्दों की श्रृंखला इस्तेमाल करना। उदाहरण के लिए, “Blue Tiger Pizza Rainbow” (शब्दों के बीच के स्पेस रखते हुए, क्योंकि ये जटिलता बढ़ाते हैं)। इस तरह की रैंडम पासफ्रेज़ खुद बनाने में मदद के लिए एक बेहतरीन साधारण टूल है Diceware(नई विंडो), या आप Proton का पासवर्ड जेनरेटर से यह काम करवा सकते हैं। सभी Proton Pass ऐप मज़बूत रैंडम पासफ्रेज़ भी बना सकते हैं।

ऊपर वाली XKCD कॉमिक(नई विंडो) में समझाया गया है कि Diceware-स्टाइल रैंडम पासफ्रेज़ सुरक्षित भी हैं और याद रखने में भी आसान।
मेमोरी तकनीकें अपनाएं
जब आप कोई ठीक-ठाक जटिल पासवर्ड या पासफ्रेज़ बना लें, तो उसे याद रखने के लिए मेमोरी सहायकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:
- दोहराव: नया पासवर्ड पहली बार बनाते वक़्त उसे कई बार टाइप करें ताकि वो आपकी याददाश्त में अंदर डाला जा सके।
- विज़ुअलाइज़ेशन: अपने पासवर्ड के हिस्सों को किसी कहानी या तस्वीर में कल्पना करें। “Blue Tiger Pizza Rainbow” के लिए आप इंद्रधनुष के नीचे पिज़्ज़ा खाते हुए एक नीले बाघ की कल्पना कर सकते हैं।
- नियमित इस्तेमाल: ऑटोफिल पे निर्भर रहने की बजाय पासवर्ड इस्तेमाल करके नियमित तौर पे साइट में लॉगइन करें। इससे बार-बार इस्तेमाल के ज़रिए याददाश्त मज़बूत होती है।
असली हल: एक अच्छा पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल करें
अब आप ऐसा मज़बूत पासवर्ड बना सकते हैं जिसे आप याद रख सकें। लेकिन, आपको जितनी भी सेवाएं इस्तेमाल करते हैं, हर एक के लिए अलग मज़बूत पासवर्ड चाहिए। अमल में, टूल्स का सहारा लिए बिना इंसानों के लिए यह करना नामुमकिन के करीब है।
Proton Pass जैसे पासवर्ड मैनेजर ऐसे ऐप हैं जो आपके लिए असीमित सुरक्षित पासवर्ड (या पासफ्रेज़) बना और याद रख सकते हैं। ज़्यादातर क्रॉस-प्लेटफॉर्म होते हैं और आपके पासवर्ड को आपकी सभी डिवाइस पे अपने-आप सिंक कर सकते हैं, ताकि आप चाहे जहां हों या कोई भी डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हों, उन तक आसानी से एक्सेस कर सकें।

पासवर्ड मैनेजर के साथ आपको सिर्फ एक मास्टर पासवर्ड बनाना और याद रखना होता है, जिसका इस्तेमाल आप अपने बाकी सभी पासवर्ड का एक्सेस करने के लिए करते हैं। और क्योंकि आपको सिर्फ एक पासवर्ड याद रखना है, आप ऊपर बताई गई तकनीकों से बहुत मज़बूत पासवर्ड बना सकते हैं।
Proton Pass आज़माएं
Proton Pass, Proton Mail की टीम का बनाया एक फ्री और ओपन सोर्स पासवर्ड मैनेजर है, जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय सेफ ईमेल सेवा है। Proton Pass के साथ आपके पासवर्ड हर वक़्त शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट रहते हैं, तो यहां तक कि हम भी उन तक एक्सेस नहीं कर सकते।
वेब, Android, iPhone और iPad के लिए हमारे ऐप्स में खासियतों का अनोखा संगम है:
- वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स में आसान साइन-इन के लिए ऑटोफिल।
- सिर्फ आपके यूज़रनेम और पासवर्ड ही नहीं, बल्कि शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नोट्स और क्रेडिट कार्ड जानकारी के लिए भी सहायता।
- Iएकीकृत दो-फैक्टर सत्यापन। हमारे ऐप 2-एफए कोड बना और ऑटोफिल कर सकते हैं, जिससे अपने ऑनलाइन खातों को और सुरक्षित करना आसान हो जाता है।
- Hide my email नकली-नाम, जो ऑनलाइन सेवाओं के लिए साइनअप करते वक़्त आपकी पहचान बचाने में मदद करते हैं और उनसे आने वाले परेशान करने वाले ईमेल को आसानी से अक्षम करने देते हैं।
- सुरक्षित पासवर्ड शेयर करें। इससे आप अपनी लॉगइन जानकारी, पेमेंट जानकारी और नोट्स को कैटेगराइज़ करके अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ सुरक्षित शेयर कर सकते हैं।
अंतिम विचार
मज़बूत पासवर्ड साइबर सिक्योरिटी का एक बुनियादी पहलू हैं। ये बिना अनुमति के एक्सेस के खिलाफ पहली कतार के बचाव का काम करते हैं और संवेदनशील निजी, वित्तीय और पेशेवर डाटा की सुरक्षा करते हैं।
जैसे-जैसे साइबर खतरे ज़्यादा परिष्कृत होते जा रहे हैं, अलग-अलग खातों में मज़बूत और अनोखे पासवर्ड इस्तेमाल करने की अहमियत को कम करके नहीं आंका जा सकता।
लेकिन, अपनी कई वेब सेवाओं में मज़बूत पासवर्ड इस्तेमाल करने का एकमात्र तरीका है एक सेफ पासवर्ड मैनेजर (जैसे Proton Pass) का इस्तेमाल। इससे आप अपनी डिजिटल ज़िंदगी सुरक्षित कर सकते हैं, और आपको सिर्फ एक मज़बूत पासवर्ड या पासफ्रेज़ बनाना और याद रखना होता है। बाकी का ख्याल आपका पासवर्ड मैनेजर रखेगा।






