कई ईमेल सर्विसेज़, सिक्योरिटी को हवाला देते हुए, पहचान की वेरिफिकेशन के लिए फोन नंबर मांगती हैं। इससे एक अफसोसनाक पहेली पैदा होती है, जिसमें आपको Big Tech को अपना बेहद संवेदनशील पर्सनल डाटा देना पड़ता है।

लेकिन प्राइवेट तरीके से ईमेल पता बनाने के आसान तरीके मौजूद हैं, जो उतने ही सिक्योर हैं, बल्कि उससे भी ज़्यादा।

Proton Mail से आप आसानी से अपना फोन नंबर दिए बिना फ्री ईमेल खाता बना सकते हैं। Outlook या Gmail के उलट, हम न आप पे जासूसी करते हैं, न आपको विज्ञापनों के लिए निशाना बनाते हैं और न ही आपके डाटा से पैसा कमाते हैं। हमारी सारी कमाई उन Proton ग्राहकों से आती है जो ज़्यादा स्टोरेज और प्रीमियम खासियतों के लिए अपग्रेड करते हैं.

फिर भी, हमारे फ्री खाते भी आपको ऐसी मज़बूत निजता सुरक्षा देते हैं जो Big Tech से नहीं मिलती। आपके संदेश और डाटा शुरु-से-अंत तक और zero-access एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं, यानी कोई भी आपका सबसे कीमती, संवेदनशील डाटा एक्सेस नहीं कर सकता, हम भी नहीं.

अपना फोन नंबर इस्तेमाल किए बिना Proton Mail ईमेल पता बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना ईमेल पता कैसे बनाएं

Proton Mail पे साइनअप करने के लिए आपको एक Proton Account बनाना होगा। फिर आप उसी यूज़रनेम और पासवर्ड से सभी Proton सर्विसेज़ में लॉगइन कर सकते हैं।

Proton Account पे साइनअप करने के लिए:

1. अपने कंप्यूटर के वेब ब्राउज़र में Proton Account साइनअप पेज पे जाएं और Proton Free खाता विकल्प चुनें।

2. यूज़रनेम फील्ड में, वो यूज़रनेम दर्ज करें जो आप अपने फ्री ईमेल पते के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।

3. चुनें कि आप अपने पते के लिए कौन सा डोमेन इस्तेमाल करना चाहते हैं: @proton.me या @protonmail.com (@proton.me डिफॉल्ट रूप से चुना रहता है)।

4. पासवर्ड फील्ड में, कम से कम आठ अक्षर लंबा पासवर्ड दर्ज करें और कन्फर्म करने के लिए पासवर्ड दोबारा टाइप करें।

5. खाता बनाएं पे क्लिक करें।

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail ईमेल खाता बनाने का साइनअप फॉर्म।

6. अगर आपसे इंसान होने की पुष्टि करने को कहा जाए, तो आप CAPTCHA और ईमेल में से चुन सकते हैं.

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail ईमेल खाता बनाने का CAPTCHA वेरिफिकेशन फॉर्म।

कृपया ध्यान दें कि अगर आप अपना ईमेल पता दर्ज करते हैं, तो हम सिर्फ इस पर्सनल डाटा का एक क्रिप्टोग्राफिक हैश सेव करते हैं। उस हैश से आपका ईमेल पता निकालना नामुमकिन है, और वो आपके बनाए खाते से स्थायी रूप से जुड़ा भी नहीं रहता।

अगर आप ईमेल चुनते हैं, तो कोड पाने के लिए आपको एक गैर-Proton Mail खाता देना होगा। कोड डालें और वेरिफाई करें पे क्लिक करें.

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail ईमेल खाता बनाने का ईमेल वेरिफिकेशन फॉर्म

7. एक वैकल्पिक डिस्प्ले नाम दर्ज करें। जब आप किसी को ईमेल भेजते हैं, तो लोगों को यही दिखता है। जारी रखें पे क्लिक करें।

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail ईमेल खाता बनाने का डिस्प्ले नाम फॉर्म।

8. एक वैकल्पिक ईमेल पता या फोन नंबर दर्ज करें, जिसका इस्तेमाल आप अपना खाता रिकवर करने के लिए कर सकते हैं, अगर कभी अपना पासवर्ड भूल जाएं या खो दें। हालांकि, फोन नंबर दर्ज करना जरूरी नहीं है।

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail ईमेल खाता बनाने का रिकवरी मेथड फॉर्म।

9. सेव करें या बाद में पे क्लिक करें, और बस हो गया।

आप अपने नए सेफ ईमेल खाते पे रीडायरेक्ट हो जाएंगे।

अपने फ्री एन्क्रिप्टेड ईमेल से शुरुआत करें

जब आप पहली बार Proton Mail में साइनइन करते हैं, तो आपको हमारा वेलकम संदेश दिखता है।

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail ईमेल खाता बनाते वक्त Proton Mail में वेलकम का फॉर्म।

अपने Proton Mail का लुक कस्टमाइज़ करने के लिए आगे पे क्लिक करें।

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail ईमेल खाता बनाते वक्त थीम चुनने का फॉर्म।

आगे पे क्लिक करें, और आपको Gmail में साइनइन करने का विकल्प मिलेगा, जिससे संदेश अपने आप आपके नए Proton Mail इंबॉक्स में फॉरवर्ड हो जाएंगे।

फोन नंबर वेरिफिकेशन के बिना फ्री Proton Mail खाता बनाने के बाद Gmail से ईमेल अपने आप फॉरवर्ड करने का फॉर्म।

Proton के साथ निजता को सबसे पहले रखना

Proton में आपको आसानी से अपनी निजता और अपनी डिजिटल ज़िंदगी की सबसे संवेदनशील, कीमती जानकारी की सुरक्षा करने की क्षमता देना हमारे काम का केंद्र है। ये Big Tech कंपनियों के तरीकों से बिल्कुल अलग है, जो पैसा कमाने के लिए आपका पर्सनल डाटा सिर्फ एक कमोडिटी बना देती हैं।

हमारा मिशन ऑनलाइन निजता के आपके बुनियादी इंसानी अधिकार को कायम रखना है। इसमें फोन नंबर इस्तेमाल किए बिना ईमेल पता बनाने की क्षमता भी शामिल है.

इस आसान विकल्प के अलावा, हम और भी privacy-first खासियतें लागू करते हैं, जिनमें hide-my-email नकली-नाम शामिल हैं, जो आपको अपना असली ईमेल पता निजी रखने में मदद करते हैं। hide-my-email नकली-नाम सिर्फ एक और पता है, जो उस पे भेजे गए सभी ईमेल अपने आप आपके मुख्य मेलबॉक्स में फॉरवर्ड कर देगा। आपको सभी संदेश मिलते हैं, लेकिन आपका असली ईमेल पता और पहचान छुपी रहती है।

इसके अलावा, Proton Mail आपको अनचाहे स्पैम और संभावित फिशिंग घोटालों से कई फिल्टरों से बचाता है, जिनमें स्मार्ट स्पैम डिटेक्शन, स्पैम लिस्ट, WKD, DANE, DMARC, SPF और अन्य दमदार टूल्स शामिल हैं, ताकि ये पक्का हो सके कि आपके इंबॉक्स तक पहुंचने वाले सभी संदेश साफ हों.

Easy Switch एक और आसानी से इस्तेमाल होने वाली खासियत है, जो आपको बिना रुकावट आपके नए Proton Mail इंबॉक्स पे शिफ्ट होने, अपना डाटा बैकअप करने और Gmail जैसी दूसरी ईमेल सेवाओं से मौजूदा संदेश, कॉन्टैक्ट्स और कैलेंडर आयात करने की सुविधा देती है.

जब आप Proton Mail खाता बनाते हैं, तो आप अपना सबसे कीमती डाटा सुरक्षित करते हैं और एक बेहतर इंटरनेट बनाने में भी मदद करते हैं, जहां निजता डिफॉल्ट हो।