ऐसा ईमेल जो आपकी सुरक्षा को सबसे पहले रखता है
आपका डाटा सुरक्षित रखना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Proton Mail कई सुरक्षा परतों से सुरक्षित है और दुनिया भर के पत्रकारों, सुरक्षा विशेषज्ञों और लाखों लोगों के लिए विश्वसनीय है।

हर समय मज़बूत एन्क्रिप्शन
Proton का मानना है कि आपका डाटा आपका ही है। इसलिए हम शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो एक्सेस एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं, ताकि यह पक्का हो कि आपके ईमेल सिर्फ आप ही पढ़ सकें। हम आपके ईमेल न पढ़ सकते हैं और न ही किसी और को उनका एक्सेस दे सकते हैं। और यह एन्क्रिप्शन अपने-आप हो जाता है, किसी खास सॉफ्टवेयर या तकनीकी दक्षता की ज़रूरत नहीं।
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन
Proton Mail के साथ, ईमेल हर समय एन्क्रिप्ट रहते हैं, इसलिए हम आपके संदेशों को कभी एक्सेस नहीं कर सकते। आपके ईमेल की सामग्री हमारे सर्वर पर भेजे जाने से पहले आपके डिवाइस पर एन्क्रिप्ट हो जाती है, जिसका मतलब है कि इसे सिर्फ आप और आपका इच्छित प्राप्तकर्ता ही डीक्रिप्ट कर सकते हैं।
आप हमारी पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल खासियत का इस्तेमाल करके किसी भी ईमेल पते पर जल्दी से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए ईमेल भेज सकते हैं, सिर्फ Proton Mail खातों पर ही नहीं।

Proton Sentinel
Proton Sentinel हमारा सबसे उन्नत खाता सुरक्षा सिस्टम है, जो Proton की बेहद सुरक्षित डिफॉल्ट सुरक्षा से भी आगे जाता है।
Sentinel प्रोग्राम में शामिल खातों की निगरानी हमारा थ्रेट डिटेक्शन प्लैटफॉर्म और सुरक्षा विश्लेषकों की टीमें 24/7 करती हैं, जो घुसपैठ और कब्ज़े की कोशिशों का पता लगाने में माहिर हैं।
AI को इंसानी विशेषज्ञता के साथ जोड़कर, Proton Sentinel हमलों के ज़्यादा खतरे में रहने वाले लोगों के लिए ऐसी सुरक्षा सुनिश्चित करता है जो सिर्फ ऑटोमेटेड सिस्टम के ज़रिए संभव सुरक्षा से कहीं बेहतर है।


पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल भेजने का सबसे आसान तरीका यह है कि भेजने वाले और प्राप्तकर्ता, दोनों Proton Mail का इस्तेमाल करें।
लेकिन Proton Mail का इस्तेमाल न करने वाले लोगों को सेफ ईमेल भेजने के लिए आप हमारी पासवर्ड से सुरक्षित ईमेल खासियत का इस्तेमाल कर सकते हैं।
भेजें पर क्लिक करने से पहले रचना जगह में बस एक पासवर्ड चुनें, और आपका ईमेल Proton और आपके प्राप्तकर्ता के ईमेल प्रदाता, दोनों के लिए अगम्य हो जाएगा।

हार्डवेयर सुरक्षा चाबियों के साथ 2-एफए
अपना Proton खाता सुरक्षित रखें। अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए आप दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) के ज़रिए हार्डवेयर सुरक्षा कीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम YubiKey और U2F/FIDO2 के अनुरूप बनी अन्य कीज़ को सपोर्ट करते हैं।
अपनी भौतिक बनावट की वजह से सुरक्षा कीज़ आपके खाते की सुरक्षा के सबसे बेहतर तरीकों में से एक हैं, क्योंकि ऑनलाइन हमलावर उन तक पहुंच नहीं सकते। अब ऑथेंटिकेटर ऐप खोलने के लिए अपने फोन तक हाथ बढ़ाने की भी ज़रूरत नहीं।
बेहतर ट्रैकिंग सुरक्षा
आपके ईमेल आपके ही हैं, इसलिए Proton Mail आपको उन्हें पढ़ने देता है, बिना विज्ञापनदाताओं को आप पर नज़र रखने, आपकी प्रोफ़ाइल बनाने या आपकी मेल गतिविधि के आधार पर विज्ञापन दिखाने की छूट दिए।
हमारा वेब ऐप उन्नत ट्रैकिंग सुरक्षा के ज़रिए ट्रैकिंग पिक्सल को अपने-आप ब्लॉक करता है और आपका IP पता छिपा देता है, ताकि आप बिना कोई निजी जानकारी उजागर किए अपने ईमेल पढ़ सकें।

ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन
Proton Mail की ज़ीरो-एक्सेस आर्किटेक्चर का मतलब है कि हम आपके ईमेल को कभी एक्सेस नहीं कर सकते। दूसरे सेवा प्रदाताओं से आने वाले ईमेल आपकी सार्वजनिक चाबी का इस्तेमाल करके हमारे सर्वर पर तुरंत एन्क्रिप्ट हो जाते हैं, जिसका मतलब है कि हमारे पास आपके संदेशों को डीक्रिप्ट करने की तकनीकी क्षमता नहीं है।
नतीजस्वरूप, हम आपके ईमेल किसी को भी नहीं सौंप सकते।
Proton ने सुरक्षा और निजता को मज़बूत करने के लिए जो कदम उठाए हैं, उनसे प्रभावित हुए बिना रहना मुश्किल है।
Proton Mail किसी भी वेबमेल सेवा की तरह इस्तेमाल में आसान है, लेकिन यह आपके संदेश संग्रह को ज़ीरो एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है और संदेश भेजने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन प्रदान करता है। यह एन्क्रिप्टेड ईमेल के लिए एक असरदार समाधान है।
पारदर्शिता के लिए ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया
वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित, हमारा मानना है कि पारदर्शिता और पीयर रिव्यू से हमारी कम्युनिटी के लिए बेहतर सुरक्षा मिलती है। हमारे सभी ऐप ओपन सोर्स हैं, ताकि कोई भी उनका इस्तेमाल कर सके और उन्हें बेहतर बना सके। इनका ऑडिट भी कराया गया है, ताकि कोई भी इन पर भरोसा कर सके।
ओपन सोर्स
आप जो भी ऐप अपने Proton Mail इंबॉक्स को एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वह जांच के लिए उपलब्ध है। हमारे कोड को ओपन सोर्स करना हमारे ऐप्स की सुरक्षा बढ़ाता है, क्योंकि इससे हमें कमजोरियों को खोजने के लिए वैश्विक सुरक्षा समुदाय का सहयोग मिलता है।
ऑडिट किया गया
Proton Mail के सभी कोड का तीसरे पक्ष के सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया है। उन ऑडिट के नतीजे हमारी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।
हार्डवेयर-स्तर की सुरक्षा
हमने स्विट्ज़रलैंड के कई स्थानों पर अपना सर्वर हार्डवेयर रखने और उसे नियंत्रित करने में भारी निवेश किया है, ताकि आपका डाटा कभी क्लाउड पर न जाए। हमारे डाटा सेंटर ऐसी अत्यधिक सुरक्षित जगहों पर स्थित हैं जहां बायोमेट्रिक एक्सेस की आवश्यकता होती है।
यह सुनिश्चित करके सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करता है कि आपके एन्क्रिप्ट किए गए ईमेल तीसरे पक्ष के लिए आसानी से एक्सेस करने योग्य न हों। सिस्टम स्तर पर, हमारे सर्वर कई पासवर्ड परतों वाली पूरी तरह एन्क्रिप्ट की गई हार्ड डिस्क का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हमारा हार्डवेयर जब्त होने पर भी डाटा सुरक्षा बनी रहती है।
बिल्ट-इन PGP सहायता
Proton Mail उपयोगकर्ता तब ज़्यादा सुरक्षित रहते हैं जब वे सिर्फ अन्य Proton Mail उपयोगकर्ताओं से ही नहीं, बल्कि सभी से बातचीत करने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसी वजह से हम PGP सहायता प्रदान करते हैं, जो आपके प्राप्तकर्ता की सार्वजनिक चाबी का इस्तेमाल करके संदेशों को अपने आप एन्क्रिप्ट कर देती है। दरअसल, आप अपने मौजूदा PGP क्लाइंट की जगह Proton Mail का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Key Transparency
Proton Mail एक सहज ईमेल अनुभव देता है, जिसकी एक वजह यह है कि हम एन्क्रिप्शन चाबियों को पर्दे के पीछे संभालते हैं। Key Transparency की मदद से Proton आपके संपर्कों की सार्वजनिक चाबियों की अपने आप जांच करता है, ताकि आप निश्चिंत रह सकें कि आप उन्हीं लोगों को ईमेल भेज रहे हैं जिन्हें आप चाहते हैं।
यह आपको मैन-इन-द-मिडल हमलों से बचाता है और इसका मतलब है कि सही चाबियों के इस्तेमाल के लिए आपको Proton पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना पड़ता।
Proton Mail के साथ अपना एन्क्रिप्टेड इंबॉक्स पाएं
दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी बातचीत को निजी रखने के लिए Proton Mail पर भरोसा करते हैं।

हमलों के खिलाफ अनोखी सुरक्षा
किसी भी सुरक्षा सिस्टम में लोग सबसे कमजोर कड़ी होते हैं, इसलिए हमने सोशल इंजीनियरिंग हमलों और मानवीय गलती के खिलाफ सुरक्षा की कई परतें जोड़ी हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन खासियतों के लिए किसी अतिरिक्त कदम की जरूरत नहीं है। आपका इंबॉक्स डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित रहता है।
- PhishGuard
- लिंक सुरक्षा
- SPF, DKIM और DMARC
- DNS सर्टिफिकेट अथॉरिटी ऑथराइज़ेशन
- उन्नत सुरक्षा
- एलिप्टिक कर्व क्रिप्टोग्राफी
- DANE और MTA-STS
- वेब कुंजी डायरेक्टरी
- दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए)
- डिवाइस-स्तर की सुरक्षा
- एन्क्रिप्ट किए गए संपर्क
- पोस्ट-क्वांटम एन्क्रिप्शन
निजता के जरिए बेहतर सुरक्षा
बेहतर निजता अक्सर बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाती है। Proton Mail दोनों प्रदान करता है, आपको ऐसी नीतियों और टूल्स के साथ सशक्त बनाता है जिनसे आप तय कर सकते हैं कि आपके बारे में कौन सी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध है।
स्विट्ज़रलैंड में स्थित
Proton Mail स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, जिसका मतलब है कि सभी उपयोगकर्ता डाटा दुनिया के कुछ सबसे सख्त निजता कानूनों से सुरक्षित है।
स्विट्ज़रलैंड राजनीतिक रूप से तटस्थ है और किसी भी विदेशी खुफिया जानकारी साझा करने वाले निगरानी नेटवर्क का हिस्सा नहीं है। हम जिस एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं, उसकी वजह से हमारे पास आपके इंबॉक्स तक एक्सेस नहीं है, और हम सिर्फ स्विस अधिकारियों के आधिकारिक अनुरोधों का जवाब देते हैं, जो मज़बूत स्विस निजता कानूनों के अधीन हैं।
अनियन पता
दूसरा रूट
हमारे समुदाय द्वारा और उसके लिए बनाया गया
हमारे उपयोगकर्ता-केंद्रित बिजनेस मॉडल की बदौलत, Proton ऐसे प्रोडक्ट बनाने के लिए मिलकर काम कर सकता है जो निजता और सुरक्षा को सबसे पहले रखते हैं। यह इस बात में झलकता है कि हम कई तरह से सुरक्षा समुदाय का हिस्सा बनते हैं।
OpenPGP.js
हम दुनिया की सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली ओपन-सोर्स OpenPGP लाइब्रेरी के मेंटेनर हैं, जो JavaScript में लिखी गई है।
GopenPGP
हमने Go में लिखी एक आसान इस्तेमाल वाली रैपर लाइब्रेरी बनाई है और उसे बनाए रखते हैं, साथ ही मूल golang क्रिप्टो लाइब्रेरी का एक फोर्क भी।
बग बाउंटी
क्योंकि हमारा कोड ओपन सोर्स है, इसलिए Proton समुदाय को दुनिया भर के उन सुरक्षा शोधकर्ताओं का फायदा मिलता है जो हमारे बग बाउंटी प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं।
