आपके व्यवसाय के लिए विश्वसनीय ईमेल सुरक्षा
अपने संगठन के संचार को निजी रखें और डिजिटल खतरों से सुरक्षित रहें। आपके व्यावसायिक ईमेल डिज़ाइन द्वारा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट हैं।

Proton Mail for Business क्यों चुनें?
स्वचालित रूप से ईमेल सुरक्षा प्राप्त करें। क्योंकि Proton Mail डिज़ाइन द्वारा शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है, आप हमेशा सबसे मजबूत व्यावसायिक ईमेल सुरक्षा का आनंद लेते हैं।
डिफॉल्ट रूप से सेफ ईमेल भेजें
स्वचालित रूप से ईमेल सुरक्षा प्राप्त करें। क्योंकि Proton Mail डिज़ाइन द्वारा शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है, आप हमेशा सबसे मजबूत व्यावसायिक ईमेल सुरक्षा का आनंद लेते हैं।

Proton Mail के भीतर
Proton Mail खातों के बीच और आपके संगठन के भीतर के ईमेल स्वचालित रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं।
आपके और आपके प्राप्तकर्ताओं के अलावा कोई भी आपके संदेश नहीं देख सकता — हम भी नहीं।
Proton Mail के बाहर
ज़ीरो-एक्सेस आर्किटेक्चर आने पर अन्य सेवा प्रदाताओं के ईमेल को आपकी सार्वजनिक चाबी से तुरंत एन्क्रिप्ट करता है।
यदि कोई सर्वर लीक भी हो, तब भी आपके ईमेल और अटैचमेंट अपठनीय रहते हैं।
पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल
बाहरी ग्राहकों और भागीदारों के साथ शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ संवाद करें, भले ही वे Proton Mail का उपयोग न करते हों।
बस एक पासवर्ड सेट करें, और यदि आप संदेश को स्वयं नष्ट करना चाहते हैं तो एक वैकल्पिक समय खत्म होने की तारीख सेट करें।
निजता अनुपालन सक्षम करें
CJIS, GDPR, HIPAA, और PCI जैसे डेटा सुरक्षा नियमों का मूल रूप से अनुपालन करें। नैतिकता, डेटा संप्रभुता और डेटा सुरक्षा के प्रति अपने ब्रांड की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करें।
ISO 27001 प्रमाणित
ISO 27001 प्रमाणन सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण मानक है। Proton का उपयोग करना दिखाता है कि आप कठोर सुरक्षा, जोखिम शमन और डेटा अखंडता की परवाह करते हैं।
तीसरें-पार्टी ऑडिट
बुनियादी अनुपालन से परे, Proton स्वतंत्र ऑडिट और नए प्रमाणनों की खोज के माध्यम से NIS2, DORA, और CCPA जैसे ढांचे से आगे निकलने का लगातार प्रयास करता है। इसका अर्थ है हमारे सभी ग्राहकों के लिए एक अत्याधुनिक, मजबूत ईमेल प्लैटफॉर्म और मन की अधिक शांति।
अपनी टीम को Proton Mail for Business पर आसानी से माइग्रेट करें
हमारे Easy Switch टूल के साथ, आप कुछ ही क्लिक में अपने ईमेल, लेबल, संपर्क और कैलेंडर Proton Mail में स्थानांतरित कर सकते हैं। मदद चाहिए? सहायता के लिए हमारे व्यवसाय सहायता हब को देखें या हमारी टीम से संपर्क करें।

अपने व्यवसाय पर हमलों को रोकें
साइबर हमलों के बढ़ते मामलों के साथ, आपकी टीम को विकसित होते खतरों से अपने संगठन की बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा की आवश्यकता है।

PhishGuard
उन अलर्ट और फ़िल्टर के साथ फिशिंग हमलों को कम करें जो अक्सर खतरों को आपके इंबॉक्स तक पहुंचने से रोकते हैं। संभावित फिशिंग ईमेल को ब्लॉक कर दिया जाता है या स्पष्ट चेतावनी के साथ फ़्लैग किया जाता है, जिससे स्कैमर्स और बुरे तत्वों का शिकार होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
Proton Sentinel
हमारी सबसे परिष्कृत खाता सुरक्षा प्रणाली आपकी टीम के इनबॉक्स की चौबीसों घंटे सुरक्षा के लिए AI और विशेषज्ञ मानव विश्लेषण को जोड़ती है। संदिग्ध लॉगइन प्रयासों को स्वचालित रूप से फ़्लैग या ब्लॉक कर दिया जाता है, आपकी समीक्षा के लिए विस्तृत सुरक्षा लॉग प्रदान किए जाते हैं।
SPF
Sender Policy Framework आपको यह निर्दिष्ट करने की अनुमति देता है कि Proton Mail सर्वर आपके डोमेन की ओर से ईमेल भेजने के लिए अधिकृत हैं, जिससे आपके संदेशों को स्पैम फोल्डर से बचने और प्रतिरूपण को रोकने में मदद मिलती है।
DKIM
DMARC
अपने संगठन के नियंत्रण में रहें
सुनिश्चित करें कि आपकी टीम कड़े सुरक्षा उपाय कर रही है। उपयोगकर्ताओं को संभालने के लिए एडमिन के पास दृश्यता और लचीलापन होता है।
मल्टी-फैक्टर सत्यापन
साइन-इन के लिए दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए) या YubiKeys जैसी हार्डवेयर सुरक्षा कुंजियों को लागू करके अपने संगठन की सुरक्षा को बढ़ाएं। यह आपके व्यावसायिक खातों और डेटा को सुरक्षित रखता है, भले ही उपयोगकर्ता प्रमाण लीक हो जाएं।

केंद्रीकृत एडमिन पैनल
एक ही इंटरफ़ेस से अपने व्यवसाय के डोमेन उपयोगकर्ताओं को कुशलतापूर्वक संभालें। नए कर्मचारियों को शामिल करने से लेकर अनुमतियों और पासवर्ड बदलने तक, खाता एक्सेस करें और सुरक्षा सेटिंग को संभालने के लिए एडमिन पैनल का उपयोग करें।

सत्यापित करें और विश्वास करें कि आपका डेटा सुरक्षित है

समझौताहीन भौतिक सुरक्षा
Proton की सुरक्षा प्रतिबद्धता हमारे डेटा केंद्रों तक फैली हुई है, जिसमें बायोमेट्रिक एक्सेस आवश्यक है। हमारा सर्वर हार्डवेयर, जो केवल हमारे स्वामित्व और नियंत्रण में है, पूरी तरह से एन्क्रिप्ट किया हुआ हार्ड डिस्क का उपयोग करता है।
विशेषज्ञों द्वारा सुदृढ़
कोड पारदर्शिता आपको मन की शांति देती है कि हमारे ऐप कमजोरियों से सुरक्षित हैं। हमारे ओपन सोर्स ऐप नियमित रूप से स्वतंत्र शोधकर्ताओं द्वारा सुरक्षा ऑडिट से गुजरते हैं।

सख्त निजता कानूनों द्वारा सुरक्षित
क्योंकि Proton स्विट्जरलैंड में स्थित है, इसलिए आपके व्यवसाय को दुनिया के सबसे सख्त निजता कानूनों का लाभ मिलता है। वैध स्थानीय अदालत के आदेश के बिना हमें कभी भी आपकी जासूसी करने या विदेशी डेटा अनुरोधों का पालन करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।
सुरक्षित रहने के लिए हजारों वैश्विक संगठनों द्वारा विश्वसनीय
30 हज़ार+
वित्त और प्रौद्योगिकी पेशेवर
10 हज़ार+
स्टार्टअप्स
15 हज़ार+
गैर-लाभकारी संगठन
20k
80 से अधिक यूरोपीय संघ के सरकारी संगठन
यूनाइटेड पीपल ग्लोबल
अध्यक्ष
"हम दुनिया में सबसे अच्छे एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा प्रदाता का उपयोग करते हैं। यह प्रेरणादायक है कि अधिक से अधिक लोग Proton Mail का उपयोग कर रहे हैं और अनिवार्य रूप से कह रहे हैं, मैं निजता को अधिक गंभीरता से ले रहा हूं।"
Avocats sans frontières
प्रशासन एवं आईटी प्रबंधक
"Proton Mail के कार्यान्वयन ने हमें अपने प्लैटफॉर्म पर अपनी सुरक्षा को मजबूत करने और हमारे साइबर सुरक्षा ज्ञान में सुधार करने की अनुमति दी है। Proton के साथ, हम अपने डिजिटल टूल को केंद्रित करने में सक्षम हुए हैं जिससे हमें लागत 70% तक कम करने में मदद मिली है।"
Proton Mail का उपयोग करने वाले 1,00,000+ व्यवसायों में शामिल हों
