Proton Mail का इस्तेमाल करते हुए अपनी टीम के साथ सुरक्षित तरीके से सहयोग करें
अपने संगठन के संचार को निजी रखें और डिजिटल खतरों से सुरक्षित रहें। आपके बिज़नेस ईमेल डिज़ाइन से ही शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं।
कहीं भी सुरक्षित तरीके से ईमेल करें
जवाब और फॉरवर्डिंग ऑटोमेट करें
ईमेल ग्रुप के ज़रिए टीम अपडेट भेजें
बैठकें आसानी से शेड्यूल करें

चाहे वे ऑफिस में हों या दूर से काम कर रहे हों, Proton Mail के शक्तिशाली और इस्तेमाल में आसान बिज़नेस सॉल्यूशन के साथ अपनी टीम को प्रभावी और सुरक्षित तरीके से सहयोग करने के लिए सक्षम बनाएं।

टीम सहयोग के लिए Proton Mail क्यों इस्तेमाल करें?
ईमेल बिज़नेस कम्युनिकेशन की रीढ़ है, चाहे वह अंदरूनी हो या बाहरी। मज़बूत कम्युनिकेशन ग्राहक संतुष्टि, मनोबल और दक्षता को बढ़ाता है, जबकि खराब टीमवर्क की कीमत भारी पड़ती है। यही आपके ईमेल को टीम सहयोग का सबसे ज़रूरी टूल बनाता है। Proton Mail आपके बिज़नेस को सफलता के लिए कैसे सेटअप करने में मदद करता है, यहां देखें :
बिना किसी चिंता के सहयोग करें
अपनी वर्कफोर्स को संगठन के बाहर भी खुलकर और सुरक्षित तरीके से कम्युनिकेट करने के लिए सक्षम बनाएं। Proton Mail का शक्तिशाली शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस आर्किटेक्चर सुनिश्चित करता है कि आपका बिज़नेस डाटा हमेशा सुरक्षित रहे।
ग्रुप कम्युनिकेशन को सरल बनाएं
अलग-अलग टीमों और मकसदों के लिए ईमेल ग्रुप बनाएं, और किसी ग्रुप के समर्पित ईमेल पता के ज़रिए उसके सभी सदस्यों से तुरंत संपर्क करें।
ऑटोमेशन के साथ दक्षता बढ़ाएं
ऑटोमेशन नियम और फ़िल्टर कॉन्फ़िगर करके अपने इंबॉक्स पर बारीक नियंत्रण पाएं, जिसमें वेकेशन ऑटो-रिप्लाई सेट करना, स्पैम ब्लॉक करना और आसान एक्सेस के लिए संदेशों को खास फोल्डर में छांटना शामिल है।
Proton Calendar के साथ सिंक में रहें
Proton Mail के साथ शामिल, Proton Calendar आपको अपने सहकर्मियों की उपलब्धता देखने, बैठकें और वर्चुअल कॉल आसानी से सेटअप करने, और ज़रूरी कार्यक्रमों और सार्वजनिक छुट्टियों को ट्रैक करने के लिए बाहरी कैलेंडर सब्सक्राइब करने देता है।
कई डिवाइस और ईमेल क्लाइंट पर इस्तेमाल करें
आपकी टीम चाहे किसी भी डिवाइस या ईमेल क्लाइंट पर हो, उसे बिना किसी रुकावट के जुड़ा रखें। Proton Mail में वेब, मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए नेटिव ऐप हैं, और यह Apple Mail, Outlook और Thunderbird जैसे कई IMAP/SMTP ईमेल क्लाइंट के साथ काम करता है।
अपनी टीम को आसानी से Proton Mail पर माइग्रेट करें
पहले से किसी और मेल प्रदाता पर हैं? हमारा Easy Switch टूल आपको ईमेल, संपर्क और कैलेंडर को बिना किसी मेहनत के Proton Mail पर माइग्रेट करने में मदद करता है। आपको अपना खाता शुरू से सेटअप करने की ज़रूरत नहीं — बस सीधे काम शुरू करें।

हर स्तर पर बेहतर सहयोग का आनंद लें
Proton Workspace या Enterprise प्लैन के साथ टीम सहयोग और उत्पादकता को बढ़ाएं, जिनमें हमारे पूरे बिज़नेस टूल्स इकोसिस्टम तक एक्सेस शामिल है।
Proton Docs for Business
अपनी टीम के साथ ऑनलाइन डॉक्युमेंट बनाएं और निखारें, और काम करते हुए रीयल-टाइम अपडेट देखें। हर बदलाव और सुझाव को ट्रैक करें, कमेंट थ्रेड पर चर्चा में शामिल हों, और तुरंत अनुमतियां दें या वापस लें।
सभी फ़ाइलें अधिकतम सुरक्षा के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई हैं और इन्हें कभी भी AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
Proton Drive for Business
कानूनी दस्तावेज़ों से लेकर डाटा रिपोर्ट तक, अपनी सभी प्रोप्राइटरी फ़ाइलों को ऑनलाइन सुरक्षित रूप से स्टोर करें, व्यवस्थित करें और उन पर सहयोग करें।
लिंक या ईमेल के ज़रिए फ़ाइलें आसानी से शेयर करें, और क्लाइंट्स और सहकर्मियों को कभी भी ज़रूरत के एसेट्स तक तेज़ी से एक्सेस करने और उन पर काम करने के लिए सक्षम बनाएं — भले ही वे Proton Drive इस्तेमाल न कर रहे हों।
Proton Pass for Business
अपनी टीम के पासवर्ड, प्रमाण और संवेदनशील डाटा को एक केंद्रीय तिजोरी में सुरक्षित रूप से संभालें। सख्त एक्सेस नियंत्रण बनाए रखते हुए आंतरिक संसाधन आसानी से शेयर करें।
टीम लॉगइन शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए हैं, जिससे आपके संगठन का गोपनीय डाटा सुरक्षित और निजी बना रहता है।
Proton VPN for Business
अपनी टीम की ऑनलाइन गतिविधियों की सुरक्षा करें और किसी भी नेटवर्क या स्थान से कंपनी के संसाधनों तक सुरक्षित एक्सेस सुनिश्चित करें। निजता से समझौता किए बिना बिना किसी रुकावट के रिमोट काम को सक्षम बनाएं।
सभी कनेक्शन मज़बूत एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं, जो आपकी टीम जहां भी काम करे, आपकी बिज़नेस जानकारी की सुरक्षा करता है।
दुनिया भर में 1,00,000 से ज़्यादा संगठनों का भरोसा।
United People Global
अध्यक्ष
हम दुनिया के सबसे अच्छे एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा प्रदाता का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रेरणादायक है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग Proton Mail का इस्तेमाल कर रहे हैं और असल में यह कह रहे हैं कि अब मेरे लिए निजता ज़्यादा अहम है।
Avocats sans frontières
प्रशासन और IT प्रबंधक
Proton Mail को लागू करने से हमें अपने प्लैटफॉर्म पर सुरक्षा मज़बूत करने और अपनी साइबर सुरक्षा जानकारी बेहतर करने का मौका मिला है।
Proton के साथ हम अपने डिजिटल टूल्स को एक जगह लाने में सफल रहे, जिससे हमें लागत 70% तक कम करने में मदद मिली।
