Proton Drive for Business होमपेज

सुरक्षा को गंभीरता से लेने वाले बिज़नेस के लिए क्लाउड स्टोरेज

कुशलता से मिलकर काम करें और अपने क्लाइंट तथा बिज़नेस
dाटा को लीक, रैनसमवेयर और निगरानी से बचाएं।

हर यूज़र के लिए प्रति माह से

⭐⭐⭐⭐⭐ 4.7/5 औसत G2 रिव्यू स्कोर | 100k+ बिज़नेसों के बीच भरोसेमंद

इनके द्वारा फीचर किया गया

आपके बिज़नेस के लिए ज़रूरी फ़ाइल सुरक्षा

बढ़ते साइबर खतरों के बीच आपके बौद्धिक डाटा की सुरक्षा के लिए एन्क्रिप्टेड क्लाउड स्टोरेज बेहद ज़रूरी है।

Proton Drive को काम करते हुए देखें और जानें कि यह कैसे निजता और उत्पादकता दोनों को एक ही शक्तिशाली समाधान में समेटकर आपके बिज़नेस को मज़बूत बनाता है।

संवेदनशील जानकारी और आपकी प्रतिष्ठा की सुरक्षा के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट फ़ाइल स्टोरेज, शेयरिंग और उत्पादकता टूल

Proton Drive डाटा लीक रोकने में मदद करता है, साथ ही उससे होने वाली लागत और प्रतिष्ठा के नुकसान को भी।

अपने डाटा की रक्षा करें

जहां अन्य क्लाउड स्टोरेज प्रोवाइडर आपकी जानकारी की चाबियां अपने पास रखते हैं, वहीं Proton Drive शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है ताकि यह सुनिश्चित हो कि सिर्फ आप और आपके चुने हुए लोग ही एक्सेस कर सकें। आपकी फ़ाइलें Proton भी नहीं देख सकता।

अनुपालन को आसान बनाएं

Proton Drive ISO 27001 प्रमाणित और SOC 2 Type II अटेस्टेड है, जो सूचना सुरक्षा के वैश्विक मानकों को पूरा करता है। इसके अलावा, हमारा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन HIPAA, CCPA और GDPR नियमों के अनुरूप है।

स्विस कानून से सुरक्षित

स्विट्ज़रलैंड में मुख्यालय वाला Proton दुनिया के कुछ सबसे सख्त निजता कानूनों के साथ आपके डाटा की सुरक्षा करता है। Proton के साथ बिज़नेस डाटा स्टोर करके आप उसे US, EU और UK के अधिकार क्षेत्र, निगरानी और सेंसरशिप से बचाते हैं।

Proton Drive
Proton Docs
Proton Sheets
Proton Mail
Proton Calendar
Proton Meet
Proton VPN
Proton Pass
Lumo AI

आपका विश्वसनीय डिजिटल वर्कस्पेस

Proton Drive पर स्विच करें और Google और Microsoft के निजी विकल्पों का सूट अनलॉक करें, बिना विज्ञापनों, डाटा-हार्वेस्टिंग या आपकी सामग्री पर AI ट्रेनिंग के।

हर यूज़र के लिए प्रति माह से

निजी उत्पादकता

Proton Drive उन्नत सुरक्षा को शक्तिशाली सहयोग टूल के साथ जोड़ता है, जिससे आपकी टीम  मिलकर आपके डाटा से छेड़छाड़ किए बिना काम कर सकती है।

Docs के साथ रीयल-टाइम में मिलकर काम करें

क्लाइंट्स और सहकर्मियों के साथ डॉक्युमेंट बनाएं, सुझाव शेयर करें और फोल्डर संभालें, भले ही उनके पास Proton खाता न हो। सभी अपडेट तुरंत दिखाई देते हैं, जिससे चाहे आप कहीं भी हों, हर कोई एक ही पेज पर बना रहता है।

Sheets के साथ अपने डाटा को व्यवस्थित करें

Proton Drive में शक्तिशाली स्प्रेडशीट के लिए Proton Sheets शामिल है। चाहे आप बजट पर काम कर रहे हों या रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहे हों, आप जो कुछ भी बनाते हैं वह सिर्फ़ आपके और जिनके साथ आप शेयर करते हैं, उन्हीं के लिए एक्सेस योग्य रहता है।

अपनी टीम के साथ सिंक में रहें

क्लाइंट और सहकर्मियों के साथ बदलाव करें, सुझाव शेयर करें और फोल्डर संभालें, भले ही उनके पास Proton खाता न हो। अपडेट रीयल-टाइम में सिंक होते हैं, जिससे आप जहां भी हों, सभी एक ही जानकारी पर रहते हैं।

हर यूज़र के लिए प्रति माह से

अहम फ़ाइलों को सुरक्षित रूप से शेयर करें

Proton Drive का इस्तेमाल करके ईमेल या शेयरिंग लिंक से किसी भी साइज़ की फ़ाइलें सुरक्षित रूप से भेजें। आप किसी भी समय एक्सेस की निगरानी कर सकते हैं, उसे संभाल सकते हैं और वापस ले सकते हैं। ज़्यादा मानसिक शांति के लिए पासवर्ड और समय खत्म होने की तारीखें सेट करें।

कहीं से भी उत्पादक बनें

काम जहां भी ले जाए, वहां फ़ाइलों और दस्तावेज़ों को एक्सेस करें और बदलें। अपने ब्राउज़र, डेस्कटॉप या स्मार्टफोन पर अपने काम को बिना रुकावट संभालें और ऑफिस में, सफर के दौरान या रिमोट काम करते हुए उत्पादक बने रहें।

हर यूज़र के लिए प्रति माह से

बिज़नेस Proton Drive का इस्तेमाल कैसे करते हैं

1,00,000 से ज़्यादा संगठन, छोटे गैर-लाभकारी संस्थानों से लेकर Fortune 500 कंपनियों तक, अपने डाटा की सुरक्षा के लिए Proton पर भरोसा करते हैं।

लॉ फर्म

अपने क्लाइंट के लिए गोपनीयता का सर्वोच्च स्तर बनाए रखते हुए विशेषाधिकार प्राप्त जानकारी की सुरक्षा करें, अनुबंधों का ड्राफ्ट तैयार करें और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की रक्षा करें।

हेल्थकेयर

एक्सेस कंट्रोल, ऑडिट लॉग और दो-फैक्टर सत्यापन की मदद से मरीज़ों के डाटा की सुरक्षा करें और HIPAA जैसे निजता नियमों के पालन को आसान बनाएं।

वित्तीय सेवाएं

निवेश पोर्टफोलियो, जोखिम आकलन और वित्तीय रिपोर्ट सुरक्षित रूप से भेजें और प्राप्त करें, जिससे अनुपालन सुनिश्चित हो और गोपनीयता सुरक्षित रहे।

समाचार और मीडिया

ब्लॉग पोस्ट, लेख और जांच रिपोर्ट पर रीयल-टाइम में सहयोग करें और साथ ही अपने काम को सरकारी या तीसरें-पार्टी निगरानी से सुरक्षित रखें।

गैर-लाभकारी संगठन

दानदाता की जानकारी, अनुदान प्रस्ताव और रणनीतिक प्लैन सुरक्षित रूप से स्टोर करें और साथ ही रिमोट काम को सशक्त बनाएं और अपने मिशन को सहायता दें।

डिजिटल कंसल्टेंसी

क्लाइंट डाटा, प्रोजेक्ट फ़ाइलों और बौद्धिक संपदा को व्यवस्थित करें, संभालें और सुरक्षित रखें और साथ ही सहयोग और प्रोजेक्ट डिलीवरी को सुगम बनाएं।

अपनी ऑनलाइन निजता पर नियंत्रण पाएं

हमारे सूट को एक्सप्लोर करें

निजता को सर्वोपरि रखने वाला ईमेल, कैलेंडर, पासवर्ड मैनेजर और VPN।

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन को समझें

हम आपके डाटा को कैसे सुरक्षित रखते हैं

हमारे मिशन को जानें

सबके लिए एक बेहतर इंटरनेट बनाना।

Proton Drive

अपने बिज़नेस और अपने ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा करें

बिज़नेस के लिए Proton Drive क्लाउड स्टोरेज के साथ अपनी टीम को सुरक्षित, संरक्षित और सिंक में रखें।

हर यूज़र के लिए प्रति माह से

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिज़नेस के लिए कौन सा क्लाउड स्टोरेज सबसे बेहतर है?
1 टीबी स्टोरेज की कीमत कितनी है?
10 टीबी क्लाउड स्टोरेज की कीमत कितनी है?