Proton Drive for Business होमपेज

वह टीम Workspace जो निजता को सबसे पहले रखता है

Proton Workspace शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल, कैलेंडर, क्लाउड स्टोरेज और प्रोडक्टिविटी टूल्स देता है ताकि आप भरोसे के साथ अपने व्यवसाय को स्केल कर सकें, और हम पर्दे के पीछे आपके डाटा की सुरक्षा करते हैं।

हर यूज़र के लिए प्रति माह से

एन्क्रिप्शन के साथ अपने काम के हर हिस्से की सुरक्षा करें

डाटा लीक, अनधिकृत एक्सेस और संवेदनशील जानकारी के खुलासे से आपको समय, भरोसा और पैसा गंवाना पड़ सकता है। Proton Workspace शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ आपकी पूरी प्रक्रिया की सुरक्षा करता है — एक ही सदस्यता से हर इंटरैक्शन, फ़ाइल और कार्रवाई को सुरक्षित बनाता है।

गोपनीय फ़ाइलें और फोल्डर स्टोर करें और शेयर करें।

सहयोगी ऑनलाइन दस्तावेज़ बनाएं और उनमें बदलाव करें।

सुरक्षित स्प्रेडशीट के साथ डाटा को विज़ुअलाइज़ और विश्लेषण करें।

पूरी निजता के साथ ईमेल भेजें और प्राप्त करें।

शेड्यूल और मीटिंग को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करें।

आंतरिक नेटवर्क और संसाधनों की रक्षा करें।

पासवर्ड और क्रेडेंशियल संभालना आसान बनाएं।

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए वीडियो कॉल होस्ट करें और उनमें शामिल हों।

आपका विश्वसनीय डिजिटल वर्कस्पेस

Google Workspace और Microsoft 365 के विकल्पों की पूरी श्रृंखला का फायदा उठाने के लिए Proton Workspace पर स्विच करें, और अपने डाटा की चाबियां कभी किसी के हाथ न दें।

Proton Drive, Google Drive, Microsoft OneDrive और Dropbox की तुलना

Proton Workspace

Google Workspace

Microsoft 365

डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया

हां
नहीं
नहीं

पूरी तरह ओपन सोर्स

हां
नहीं
नहीं

अमेरिकी अधिकारक्षेत्र से बाहर

हां
नहीं
नहीं

विज्ञापन-मुक्त बिजनेस मॉडल

हां
नहीं
नहीं

निवेशकों के नियंत्रण में नहीं

हां
नहीं
नहीं

अपने व्यवसाय को शुरु-से-अंत तक सुरक्षित करें

अपनी टीम और क्लाइंट के साथ सहजता से काम करें और वैश्विक निजता मानकों को पूरा करने की प्रक्रिया आसान बनाएं।

गोपनीय जानकारी की सुरक्षा करें

क्लाइंट और व्यवसाय के डाटा को लीक, AI ट्रेनिंग और निगरानी से सुरक्षित रखें — शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और यूरोपीय निजता कानूनों के साथ। Proton भी एक्सेस नहीं कर सकता।

सभी को सिंक में रखें

फ़ाइलें, फोल्डर, दस्तावेज़ और शेड्यूल साथ-साथ बदलें और यह सुनिश्चित करें कि सिर्फ सही लोगों को ही एक्सेस मिले — भले ही वे आपके संगठन से बाहर हों।

अनुपालन को आसान बनाएं

खुद को और अपने क्लाइंट को ज़्यादा मानसिक शांति दें। हमारा एन्क्रिप्टेड सूट ISO 27001 प्रमाणित है, SOC 2 Type II से ऑडिट किया गया है और HIPAA, CCPA, GDPR के अनुपालन में सहायता करता है।

ब्रांड आकर्षण बढ़ाएं

कस्टम ईमेल डोमेन का उपयोग करें, अपने Workspace को अपने ब्रांड के रंगों से व्यक्तिगत बनाएं और विश्वसनीयता व भरोसा बनाने के लिए अपने कंपनी का लोगो दिखाएं।

आसानी से सेटअप करें और स्केल करें

उपयोगकर्ता जोड़ें, ईमेल पते बनाएं और आसानी से अनुमतियां संभालें — फिर बिना किसी डाउनटाइम या अपने वर्कफ़्लो में रुकावट के अपने प्लैन को बदलें।

अपने व्यवसाय के लिए सही Workspace प्लैन चुनें

प्रति यूज़र/माह $12.99 से

व्यवसाय Proton के डिजिटल Workspace का उपयोग कैसे करते हैं

1,00,000 से ज़्यादा संगठन — छोटी गैर-लाभकारी संस्थाओं से लेकर Fortune 500 कंपनियों तक — अपनी जानकारी की सुरक्षा के लिए हमारे वर्चुअल Workspace का उपयोग करते हैं।

लॉ फर्म

विशेषाधिकार प्राप्त संचार की सुरक्षा करें, अनुबंधों पे सहयोग करें, और ऐसे टूल्स के साथ केस शेड्यूल संभालें जो गोपनीयता, सुरक्षित फ़ाइल एक्सेस और नियंत्रित दस्तावेज़ शेयरिंग सुनिश्चित करते हैं।

हेल्थकेयर

सुरक्षित संचार, संरक्षित रिकॉर्ड स्टोरेज और सहयोगी वर्कफ़्लो के ज़रिए मरीज़ की निजता और नियामक अनुपालन सुनिश्चित करें, जो क्लिनिकल और प्रशासनिक समन्वय में सहायता करते हैं।

वित्तीय सेवाएं

क्लाइंट इंटरैक्शन के लिए सुरक्षित चैनल, रिपोर्ट और विश्लेषण के लिए संरक्षित एक्सेस, और समय-संवेदनशील दस्तावेज़ों व मॉडल्स पे सहज सहयोग के साथ संवेदनशील वित्तीय डाटा हैंडल करें।

समाचार और मीडिया

रिपोर्टिंग, एडिटिंग और टीमों के बीच समन्वय के लिए गोपनीय संचार और सुरक्षित क्लाउड Workspace के साथ स्रोतों और संवेदनशील शोध की सुरक्षा करें — भले ही जोखिम भरा माहौल हो।

गैर-लाभकारी संगठन

डोनर डाटा और रणनीति दस्तावेज़ों को स्टोर करने के लिए सुरक्षित सिस्टम के साथ अपने मिशन में सहायता करें, और दूर-दूर बिखरी टीमों को कहीं से भी संवाद करने, प्लैन बनाने और सहयोग करने में सक्षम बनाएं।

डिजिटल कंसल्टेंसी

प्रस्ताव से डिलीवरी तक प्रोजेक्ट प्लानिंग, सहयोग और संचार में सहायता करने वाले सुरक्षित वर्कफ़्लो के ज़रिए क्लाइंट डाटा और बौद्धिक संपदा को सुरक्षित रखें।

अपने बिज़नेस और अपने ग्राहकों के डाटा की सुरक्षा करें

Proton Workspace के साथ अपनी टीम को सुरक्षित, संरक्षित और तालमेल में रखें।

प्रति यूज़र/माह $12.99 से

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन मेरे व्यवसाय के डाटा की सुरक्षा कैसे करता है?
डिजिटल Workspace क्या है?
Proton Workspace में क्या-क्या शामिल है?
अपनी कंपनी का डाटा Proton Workspace पर कैसे माइग्रेट करें?
क्या मेरा संगठन सब्सक्राइब करने से पहले Proton Workspace को आज़मा सकता है?
अगर मुझे Proton Workspace में शामिल चीज़ों के अलावा कुछ और चाहिए तो क्या होगा?