आपकी निजता, गणित द्वारा सुरक्षित
Proton Drive की बाज़ार में अग्रणी क्रिप्टोग्राफी यह सुनिश्चित करती है कि आपके डाटा के लिए आपके पास सबसे ऊंचे स्तर की सुरक्षा और निजता हो।

आपकी सभी फ़ाइलों के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन
हमारे शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन की बदौलत, आपकी अनुमति के बिना कोई भी आपकी फ़ाइलों को एक्सेस नहीं कर सकता।
ऐसा क्लाउड स्टोरेज जिसे आपके अलावा कोई नहीं देख सकता
Proton Drive वाकई निजी क्लाउड स्टोरेज है। हमारे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का मतलब है कि कोई भी, यहां तक कि Proton भी, आपकी अनुमति के बिना आपकी फ़ाइलों और फोल्डरों को एक्सेस नहीं कर सकता या उनके नाम नहीं देख सकता।
Proton Drive शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किया फाइल शेयर को भी सपोर्ट करता है। सिर्फ वही लोग जिनके साथ आप लिंक या पासवर्ड शेयर करते हैं, आपकी फ़ाइलों को एक्सेस कर सकते हैं, जिससे नियंत्रण आपके पास रहता है।

एन्क्रिप्शन अब हुई आसान
Proton Drive का उन्नत शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन पूरी तरह अपने आप और बैकग्राउंड में होता है। Proton Drive का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी तकनीकी ज्ञान की ज़रूरत नहीं है, और आपको पब्लिक और प्राइवेट एन्क्रिप्शन चाबियों को संभालने, शेयर करने या बांटने की ज़रूरत नहीं है। बस अपनी फ़ाइलें अपलोड करें और वे अपने आप एन्क्रिप्ट हो जाएंगी, जिससे वे निजी और सुरक्षित रहेंगी।
आज़ादी के लिए निजता ज़रूरी है
निजता लोकतांत्रिक आज़ादी की बुनियाद है। यह आपको मनचाही ज़िंदगी जीने का सुकून देती है और समाज को हेरफेर से मुक्त होकर काम करने में सक्षम बनाती है। आज की दुनिया में, आपके डाटा की सुरक्षा निजता का मुख्य हिस्सा है।
अपनी फ़ाइलें एन्क्रिप्ट करें और सेंसरशिप से बचें
सुरक्षा के लिए ओपन सोर्स और ऑडिट किया गया
वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित एक संगठन के तौर पर, हम पारदर्शिता और पीयर रिव्यू में विश्वास करते हैं, इसीलिए हमने अपने सभी ऐप और एन्क्रिप्शन लाइब्रेरी ओपन सोर्स बना दिए हैं। इससे शोधकर्ता और सुरक्षा विशेषज्ञ स्वतंत्र रूप से जांच सकते हैं कि हमारे ऐप और एन्क्रिप्शन उतने ही सुरक्षित हैं जितना हम दावा करते हैं।

बग बाउंटी प्रोग्राम
Proton समुदाय की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम सुरक्षा और एन्क्रिप्शन सुधारों के लिए क्राउडसोर्सिंग हेतु एक बग बाउंटी प्रोग्राम चलाते हैं। सुरक्षा सुधारों के लिए इनाम देकर, हम दुनिया भर के सुरक्षा शोधकर्ताओं को Proton Drive को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
सुरक्षा के लिए ऑडिट किया गया
हम जानते हैं कि सभी के पास कोड के पन्नों को पढ़ने का समय या क्षमता नहीं होती, इसीलिए Proton नियमित रूप से स्वतंत्र विशेषज्ञों से हमारे ऐप के कोड में कमज़ोरियों की जांच कराता है। Proton Drive का ऑडिट Securitum द्वारा किया गया है, जो यूरोप का एक अग्रणी सुरक्षा ऑडिटर है। हम इन ऑडिट रिपोर्टों को हमेशा प्रकाशित करते हैं ताकि आप हमारे ऐप का पेशेवर तीसरें-पार्टी मूल्यांकन देख सकें।
क्लाउड सुरक्षा के बारे में और जानें
क्या क्लाउड हैक किया जा सकता है?
आपकी फ़ाइलें कितनी सुरक्षित हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि आपके क्लाउड सेवा प्रदाता द्वारा किस तरह का एन्क्रिप्शन इस्तेमाल किया जाता है।

ज़ीरो-नॉलेज क्लाउड स्टोरेज क्या है?
ज़ीरो-नॉलेज क्लाउड स्टोरेज आपकी फ़ाइलों को ऑनलाइन स्टोर करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।

डॉक्यूमेंट स्टोर करने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
आपकी फ़ाइलों को स्टोर करने के कई तरीके हैं। सबसे सुरक्षित चार तरीकों के बारे में जानें।

स्विस निजता
Proton स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, जो हमें कई कानूनी निजता सुरक्षा प्रदान करता है। स्विट्ज़रलैंड राजनीतिक रूप से तटस्थ है, यूएस (US) और ईयू (EU) के अधिकार क्षेत्र से बाहर है, और किसी भी फाइव आइज़ या फोर्टीन आइज़ खुफिया-जानकारी साझा करने वाले समझौते(नई विंडो) का सदस्य नहीं है। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन स्विस कानून के तहत संरक्षित है, और स्विस आपराधिक संहिता के अनुच्छेद 271 के तहत, Proton को विदेशी अधिकारियों के साथ डाटा शेयर करने से रोका गया है।

अतिरिक्त सुरक्षा खासियतें
सुरक्षा एक व्यापक अवधारणा है। हमारे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ-साथ, हम उद्योग-अग्रणी परिचालन सुरक्षा भी लागू करते हैं ताकि ट्रांज़िट और रेस्ट में आपके डाटा का एन्क्रिप्शन सुनिश्चित हो।
हार्डवेयर-स्तर की सुरक्षा
हमने स्विट्ज़रलैंड और जर्मनी में अपने खुद के सर्वर हार्डवेयर और नेटवर्क को रखने और नियंत्रित करने में भारी निवेश किया है, और दोनों देशों में मज़बूत निजता कानून हैं। हमारे डाटा सेंटर ऐसी अत्यधिक सुरक्षित जगहों पर स्थित हैं जहां बायोमेट्रिक एक्सेस की आवश्यकता होती है।
सिस्टम स्तर पर, हमारे सर्वर कई पासवर्ड परतों वाली पूरी तरह एन्क्रिप्टेड हार्ड डिस्क का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हमारी भौतिक अवसंरचना के भंग या चोरी होने पर भी डाटा सुरक्षा बनी रहती है।
DNS CAA
आपके कनेक्शन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए। Proton DNS सर्टिफिकेट अथॉरिटी ऑथराइज़ेशन का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि प्रमाणन प्राधिकरण आपकी सार्वजनिक चाबी की वैधता साबित करने के लिए प्रमाणपत्र जारी करने से पहले Proton को मान्यता देंगे।
इससे यह जोखिम कम होता है कि अवैध Proton प्रमाणपत्र जारी किए जाएं और आपकी सुरक्षा से छेड़छाड़ करने के लिए इस्तेमाल हों।
24/7 सुरक्षा और निगरानी
Proton की दुनिया भर में एक दर्जन देशों में मौजूदगी है, जिससे हम 24/7/365 काम कर पाते हैं। हमारी सुरक्षा टीमें सुरक्षा अलर्ट के लिए हमारे बुनियादी ढांचे की लगातार निगरानी करती हैं और जब हमें किसी खास उपयोगकर्ता खाते पर हमले का पता चलता है तो पहले से कार्रवाई करती हैं।
इसमें यह शामिल है कि अगर कोई एडवांस्ड हमलावर आपके खाते को निशाना बना रहा हो तो आपको चेतावनी दी जाए और अगर हमें शक हो कि आपके अलावा किसी और ने अवैध तरीके से एक्सेस हासिल कर लिया है तो आपका खाता अपने आप लॉक कर दिया जाए।
Proton Drive को दुनिया की सबसे बड़ी एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा, Proton Mail की टीम द्वारा बनाया गया था।
10 करोड़ से ज़्यादा लोगों और दुनिया के कुछ सबसे बड़े संगठनों ने Proton के साथ साइनअप किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- Proton Drive कितना सुरक्षित है?
- मैं अपनी फ़ाइलें सुरक्षित तरीके से कैसे शेयर करूं?
- कौन सी फ़ाइलें एन्क्रिप्ट करने की ज़रूरत है?
- सबसे निजी क्लाउड स्टोरेज कौन सा है?





