दुनिया में चाहे आप कहीं भी रहते हों, चाहे आप किसी तानाशाही सरकार के अधीन रह रहे हों या Big Tech की निगरानी से दूर रहना चाहते हों, Proton का इस्तेमाल करने से आपका डाटा स्विस निजता कानूनों के संरक्षण में आ जाता है। अक्सर पूछा जाता है कि Proton(नई विंडो) स्विट्ज़रलैंड में क्यों स्थित है और स्विस कंपनी होने के वास्तव में क्या फायदे हैं।

ये लेख स्विस कंपनी होने के मुख्य निजता फायदों के बारे में बताता है, जिनमें ये प्रमुख लाभ शामिल हैं:

  • अमेरिका और EU के अधिकार क्षेत्र से बाहर: आपराधिक दंड के अधीन, स्विस कंपनियों को विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ जानकारी शेयर करने की अनुमति नहीं है।
  • राजनीतिक रूप से तटस्थ: स्विट्ज़रलैंड का तटस्थता का लंबा इतिहास है, जो हमें विदेशी सरकारों के दबाव से बचाता है।
  • मज़बूत निजता सुरक्षा: स्विट्ज़रलैंड में निजता का संवैधानिक अधिकार और सख्त डाटा सुरक्षा कानून हैं। दूसरे देशों की कंपनियों के उलट, Proton को विदेशी या स्विस अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर निगरानी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
  • उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर: मज़बूत निजता कानूनों वाले कई दूसरे देशों में Proton जैसी बड़ी टेक कंपनी को भरोसेमंद तरीके से चलाने के लिए ज़रूरी IT इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिभा का पूल नहीं है। स्विट्ज़रलैंड में निजता सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्व-स्तरीय मानव संसाधनों का सर्वोत्तम संयोजन है।

स्विट्ज़रलैंड वह जगह है जहां वेब और Proton का जन्म हुआ

Proton की जड़ें(नई विंडो) Proton Mail(नई विंडो) में हैं, जिसकी शुरुआत स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा स्थित यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) में हुई, जहां हमारे कई शुरुआती टीम सदस्य कण भौतिकी के प्रयोगों पे साथ काम करते थे। CERN वही अनुसंधान केंद्र भी है जहां सर टिम बर्नर्स-ली ने 1991 में World Wide Web का आविष्कार किया था, जिससे इंटरनेट वैसा बना जैसा हम आज जानते हैं (सर टिम अब Proton के सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं)।

स्विस अधिकार क्षेत्र का लाभ उठाने के लिए सिर्फ वहां एक मेलबॉक्स रखना काफी नहीं है, क्योंकि किसी कंपनी पे वास्तविक अधिकार क्षेत्र रखने वाली सरकार वही होती है जहां किसी संगठन की गतिविधि का केंद्र होता है। स्विट्ज़रलैंड सिर्फ वह जगह नहीं है जहां हम पंजीकृत हैं, बल्कि ये हमारे मुख्यालय, Proton के अधिकांश नेतृत्व और बोर्ड सदस्यों और हमारे मुख्य डेटासेंटर का स्थान भी है, और वही देश भी है जहां हमारे सबसे ज़्यादा कर्मचारी हैं। ये इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर कोई कंपनी कानूनी रूप से स्विट्ज़रलैंड में स्थापित है, लेकिन उसका अधिकांश स्टाफ अमेरिका में है, तो अमेरिकी सरकार असल में उस कंपनी को नियंत्रित करती रहेगी। Proton के लिए स्विट्ज़रलैंड सिर्फ कानूनी अधिकार क्षेत्र ही नहीं, बल्कि वास्तविक अधिकार क्षेत्र की जगह भी है।

तटस्थता और मज़बूत व्यक्तिगत अधिकारों की संस्कृति

तटस्थता, सतर्कता और व्यक्तिगत आज़ादी की स्विट्ज़रलैंड की राजनीतिक संस्कृति निजता के लिए बहुत उपयुक्त है।

जब तक आप अपने सर्वर अंतरराष्ट्रीय जल में किसी नाव पे होस्ट नहीं कर रहे हैं, आपको किसी न किसी कानूनी अधिकार क्षेत्र के अधीन रहना ही होगा। एक चुनना खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि जैसा कि Lavabit का उदाहरण(नई विंडो) दिखाता है, स्थानीय कानून सेवा पर अस्तित्व से जुड़ा असर डाल सकते हैं। Lavabit के मामले में, उनका अमेरिकी अधिकार क्षेत्र उनके लिए घातक साबित हुआ।

चूंकि हम दुनिया भर से अत्यधिक संवेदनशील निजता और सुरक्षा ज़रूरतों वाले लोगों को सेवा देते हैं, इसलिए स्विट्ज़रलैंड का ये फायदा है कि ये अमेरिका, EU और NATO के अधिकार क्षेत्र से बाहर एक तटस्थ स्थान है। स्विस तटस्थता का मतलब है कि स्विट्ज़रलैंड किसी भी बाध्यकारी खुफिया जानकारी साझा करने के समझौते, जैसे Five Eyes, Nine Eyes, या Fourteen Eyes समझौते(नई विंडो) या NATO के खुफिया कार्यक्रमों(नई विंडो) का पक्षकार नहीं है।

स्विट्ज़रलैंड और दूसरे देशों के बीच कानूनी अंतर

स्विट्ज़रलैंड में व्यक्तिगत अधिकारों के लिए मज़बूत कानूनी सुरक्षा है, और दरअसल स्विस संघीय संविधान(नई विंडो) निजता के संवैधानिक अधिकार को स्पष्ट रूप से स्थापित करता है। (अमेरिका में ये अधिकार सिर्फ निहित है।) खास तौर पर, अनुच्छेद 13 निजी या पारिवारिक जीवन और अपने घर के भीतर निजता की रक्षा करता है, और स्विस सिविल कोड(नई विंडो) अनुच्छेद 28 में इस अधिकार को सांविधिक कानून में बदलता है।

अमेरिका और EU में, अधिकारी ऐसे आदेश जारी कर सकते हैं जिनसे किसी व्यक्ति को ये पता नहीं चलता कि उसकी जांच हो रही है या वो निगरानी में है। हालांकि इस तरह का आदेश स्विट्ज़रलैंड में भी मौजूद है, लेकिन वहां अभियोजकों को निगरानी के लक्ष्य को सूचित करने की ज़िम्मेदारी होती है, और लक्ष्य के पास अदालत में अपील करने का मौका होता है। स्विट्ज़रलैंड में राष्ट्रीय सुरक्षा पत्र(नई विंडो) जैसी कोई चीज़ नहीं है, और सभी निगरानी अनुरोधों को अदालतों से गुज़रना ही होगा। वारंट के बिना निगरानी, जैसी अमेरिका में होती है जहां FBI हर साल 34 लाख खोजें करता है(नई विंडो) और उस पर बहुत कम नियंत्रण रहता है, स्विट्ज़रलैंड में गैरकानूनी है और उसकी अनुमति नहीं है।

स्विट्ज़रलैंड को एक अनोखे कानूनी प्रावधान से भी फायदा है, स्विस आपराधिक कोड का अनुच्छेद 271(नई विंडो), जो किसी भी स्विस कंपनी को आपराधिक दंड के खतरे के तहत विदेशी कानून प्रवर्तन की मदद करने से रोकता है। जबकि स्विट्ज़रलैंड कुछ अंतरराष्ट्रीय कानूनी सहायता समझौतों का पक्षकार है, ऐसे समझौतों के तहत सभी अनुरोधों को स्विस कानून के तहत टिकना ही होगा, जिसमें निजता के कहीं ज़्यादा सख्त प्रावधान हैं। सभी विदेशी अनुरोधों का मूल्यांकन स्विस सरकार करती है, जो आम तौर पर कमज़ोर कानून व्यवस्था वाले देशों या जहां स्वतंत्र न्यायपालिका नहीं है, उनके अनुरोधों में मदद नहीं करती।

स्विस कानून के कई और अनोखे पहलू हैं। पहला, ये शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन को बरकरार रखता है, और अमेरिका, UK, या EU के उलट, एन्क्रिप्शन के अधिकार को सीमित करने के लिए अब तक कोई कानून पेश नहीं किया गया है या उस पर विचार भी नहीं किया गया है। दूसरा, स्विस कानून नो-लॉग्स VPN(नई विंडो) की रक्षा करता है, यानी Proton VPN पर लॉग रखने की कोई ज़िम्मेदारी नहीं है। हालांकि कई VPN नो-लॉग्स का दावा करते हैं, लेकिन ये दावे आम तौर पर कानूनी रूप से टिकते नहीं हैं, क्योंकि ज़्यादातर अधिकार क्षेत्रों में सरकारें संबंधित VPN से लॉग शुरू करने का अनुरोध कर सकती हैं। यानी VPN तभी तक नो-लॉग्स है जब तक सरकार नहीं पूछती। हालांकि, स्विट्ज़रलैंड में कानून सरकार को Proton VPN से लॉग शुरू करने के लिए मजबूर करने की अनुमति नहीं देता।

हाल के अदालती फैसले स्विस निजता को मज़बूत करते हैं

हमने ये सुनिश्चित करने के लिए भी संघर्ष किया है कि स्विट्ज़रलैंड एक ऐसा कानूनी अधिकार क्षेत्र बना रहे जो निजता का सम्मान करता है और उसकी रक्षा करता है।

दुनिया में लगभग हर देश में कानून प्रवर्तन उद्देश्यों के लिए इलेक्ट्रॉनिक संचार के वैध इंटरसेप्शन को नियंत्रित करने वाले कानून हैं। स्विट्ज़रलैंड में ये नियम स्विस संघीय पोस्ट और दूरसंचार निगरानी अधिनियम (SPTA) में दिए गए हैं, जिसमें आखिरी बार 18 मार्च 2018 को संशोधन किया गया था। मई 2020 में, हमने स्विस सरकार के एक फैसले को चुनौती दी, क्योंकि हमारे हिसाब से दूरसंचार कानूनों का इस्तेमाल करके निजता को कमज़ोर करने की ये एक अनुचित कोशिश थी।

अक्टूबर 2021 में, स्विस संघीय प्रशासनिक अदालत ने आखिरकार हमारा साथ दिया और फैसला दिया कि ईमेल कंपनियों को दूरसंचार प्रदाता नहीं माना जा सकता। इसका मतलब है कि Proton को SPTA के किसी भी अनिवार्य डाटा रिटेंशन नियम का पालन करने की ज़रूरत नहीं है, और न ही हम Proton Mail उपयोगकर्ताओं की पहचान करने की पूरी ज़िम्मेदारी से बंधे हैं। इसके अलावा, एक स्विस कंपनी होने के नाते, Proton Mail को अमेरिकी या स्विस खुफिया एजेंसियों की ओर से बड़े पैमाने पर निगरानी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

एन्क्रिप्शन के ज़रिए अतिरिक्त निजता

जहां Proton को स्विट्ज़रलैंड के भीतर मज़बूत कानूनी सुरक्षा का फायदा मिलता है, वहीं हमने निगरानी के खिलाफ तकनीकी सुरक्षा उपाय भी शामिल किए हैं, जैसे शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल।

हमारे पास उपयोगकर्ताओं के ईमेल, कैलेंडर कार्यक्रम, फ़ाइलें, फोटो, लॉगइन जानकारी और कई तरह के मेटाडाटा को डीक्रिप्ट करने वाली चाबियां नहीं होतीं। हमारे ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के इस्तेमाल की वजह से गैर-Proton Mail खातों के बीच के ईमेल भी हमारे सर्वर पे डीक्रिप्ट नहीं किए जा सकते। नतीजतन, अगर Proton को हमारे सारे कंप्यूटर सिस्टम सौंपने के लिए मजबूर भी किया जाए, तो भी आपके ईमेल की सामग्री, क्लाउड स्टोरेज में मौजूद आइटम, कैलेंडर कार्यक्रम और दूसरा डाटा एन्क्रिप्ट किया ही रहेगा।

ये तकनीकी सुरक्षा उपाय सबसे मज़बूत निजता सुरक्षा हैं, क्योंकि राष्ट्रीय कानूनों के उलट, गणित के कानून न तो बदले जा सकते हैं और न ही उनमें कोई परिवर्तन किया जा सकता है।

बहु-स्तरीय निजता सुरक्षा

निजता की रक्षा के लिए अकेली कानूनी सुरक्षा या अकेली तकनीकी सुरक्षा काफी नहीं है। सबसे मज़बूत तकनीकी सुरक्षा भी असफल हो सकती है, क्योंकि तकनीक उन लोगों से विकसित होती है जो उस देश के कानूनों के अधीन हैं जहां वो रहते हैं।

हमारा मानना है कि व्यापक सुरक्षा सिर्फ तकनीक और कानूनी सुरक्षा के संयोजन से ही हासिल की जा सकती है, और स्विट्ज़रलैंड दोनों का सर्वोत्तम संयोजन मुहैया कराता है। स्विट्ज़रलैंड के उन्नत IT इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके अनोखे कानूनी माहौल की वजह से Proton एक ऐसी सेवा दे सकता है जो भरोसेमंद भी है और सुरक्षित भी।

स्विस अधिकारियों द्वारा Proton से की गई जानकारी के अनुरोधों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारा Transparency Report(नई विंडो) देखें।