Proton for Business होमपेज
Proton Trust Center

आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है

Proton में, भरोसा हमारे हर काम का आधार है। निजता और अनुपालन में अग्रणी होने के नाते, हम अपनी सभी सेवाएं आपके व्यवसाय की सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन करते हैं।

Proton Trust Center में हमारी सुरक्षा प्रक्रियाओं, कंप्लायंस और
सर्टिफिकेशन के बारे में ज़रूरी जानकारी मिलेगी — जिससे आपके बिज़नेस और कस्टमर डेटा की सुरक्षा को लेकर सही फैसला लेने में मदद मिलेगी।

शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन

Proton इकोसिस्टम की बुनियाद शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन (E2EE) है, जो आपके डाटा को हर समय सुरक्षित और निजी रखता है।

डाटा स्वामित्व

आपके डाटा पर पूरा नियंत्रण आपके पास ही रहता है। हम इसे एक्सेस, इस्तेमाल या शेयर नहीं कर सकते — बस इतना ही।

स्विस कानूनों द्वारा सुरक्षित

स्विट्ज़रलैंड के मज़बूत निजता कानून यह सुनिश्चित करते हैं कि आपके व्यवसाय को सर्वोच्च स्तर की कानूनी सुरक्षा और मानसिक शांति मिले।

Proton सुरक्षा मॉडल

सभी Proton सेवाएं आपके डाटा की सुरक्षा के लिए सुरक्षा-को-डिज़ाइन दृष्टिकोण के साथ बनाई गई हैं। हमारे सुरक्षा मॉडल परिभाषित करते हैं कि हर प्रोडक्ट आपको किस चीज़ से बचाने के लिए बनाया गया है, जिससे हमारी क्षमताओं के बारे में पारदर्शिता बनी रहती है। अपने ऐप्स को लगातार बेहतर बनाकर और उन्नत क्रिप्टोग्राफिक आर्किटेक्चर में निवेश करके हम सर्वोच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हैं।

कंटेंट अनब्लॉक करें और निजी तौर पर वेब ब्राउज़ करें

Proton VPN आपकी इंटरनेट गतिविधि को एन्क्रिप्ट करता है, आपका IP पता छिपा देता है और परिष्कृत हमलों तथा मालवेयर से बचाव करता है।

अपनी टीम और अपने स्रोतों के साथ सुरक्षित तरीके से संवाद करें

Proton Mail आपके संदेशों की सामग्री को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है, जिससे वे सिर्फ आपके और आपके प्राप्तकर्ता के लिए ही एक्सेस करने योग्य रहते हैं।

आसान और सुरक्षित टीम कैलेंडर के साथ ज़्यादा उत्पादक बनें

Proton Calendar आपके कार्यक्रमों को एन्क्रिप्ट किया हुआ रखता है, जिससे आपके प्लैन सभी से निजी रहते हैं — Proton समेत।

कंटेंट अनब्लॉक करें और निजी तौर पर वेब ब्राउज़ करें

Proton Drive अपलोड से पहले आपकी फ़ाइलों को एन्क्रिप्ट करता है और उन्हें सुरक्षित रखता है, जिससे सिर्फ आप और विश्वसनीय सहयोगी ही उन्हें एक्सेस कर सकते हैं।

पासवर्ड और प्रमाण को सुरक्षित तरीके से संभालें

Proton Pass आपके लॉगइन प्रमाण को सुरक्षित रखने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है, जिससे सिर्फ आपके पास एक्सेस रहता है।

निजता को प्राथमिकता देने वाले AI असिस्टेंट के साथ सवाल पूछें और नए विचार बनाएं

Lumo for Business आपके संगठन को AI की शक्ति देता है, जबकि आपका डाटा आपके पास ही — और सिर्फ आपके पास ही रहता है।

कंटेंट अनब्लॉक करें और निजी तौर पर वेब ब्राउज़ करें

हमारे Android ऐप्स आपके डाटा को एन्क्रिप्ट करने और चलते-फिरते आपकी निजता की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।

पासवर्ड और प्रमाण को सुरक्षित तरीके से संभालें

हमारे iOS ऐप्स Apple डिवाइस के लिए तैयार किए गए उन्नत एन्क्रिप्शन के साथ आपके डाटा को सुरक्षित रखते हैं।

सुरक्षा रिपोर्टिंग

वैज्ञानिकों के रूप में हम मानते हैं कि बेहतरीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता और सहयोग की शक्ति ज़रूरी है। हम कमज़ोरियों की पहचान करने और उन्हें ठीक करने के लिए सुरक्षा समुदाय के साथ नियमित रूप से जुड़ते हैं।

बग बाउंटी प्रोग्राम

हम शोधकर्ताओं को कमज़ोरियों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अपने बग बाउंटी प्रोग्राम के ज़रिए पुरस्कार देते हैं।

कमज़ोरी प्रकटीकरण नीति

हमारी ज़िम्मेदारी से जानकारी देने की नीति बताती है कि हम संभावित सुरक्षा समस्याओं की रिपोर्ट को कैसे हैंडल करते हैं।

सुरक्षा योगदानकर्ता

हम संभावित कमज़ोरियों की पहचान, सत्यापन और समाधान के लिए सुरक्षा शोध समुदाय के साथ मिलकर काम करने और Proton को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कानूनी सेफ हार्बर नीति

Proton उन सुरक्षा शोधकर्ताओं को कानूनी सुरक्षा देता है जो ज़िम्मेदारी से कमज़ोरियों की जानकारी देते हैं, जिससे वे कानूनी परिणामों के डर के बिना समस्याओं की रिपोर्ट कर सकते हैं।

ओपन सोर्स और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किया गया

CERN में मिले वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित संगठन होने के नाते हम पीयर रिव्यू और पारदर्शिता को मूल मूल्यों के रूप में देखते हैं। इसीलिए हमने अपने सभी ऐप्स को ओपन सोर्स बनाया है और उन्हें स्वतंत्र सुरक्षा विशेषज्ञों के ऑडिट के लिए प्रस्तुत किया है।

आप हमारी GitHub रिपॉज़िटरी(नई विंडो) को आज़ादी से देख सकते हैं कि हमारे प्रोडक्ट कैसे बनाए और बनाए रखे जाते हैं, या आप किसी तीसरें-पार्टी विशेषज्ञ का आकलन पढ़ सकते हैं। अपने ऐप्स को ओपन सोर्स बनाकर और उन्हें तीसरें-पार्टी ऑडिट के लिए प्रस्तुत करके हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे प्रोडक्ट सुरक्षित और भरोसेमंद हैं।

अपनी अनुपालन यात्रा को आसान बनाएं

Proton की सभी सेवाएं इस तरह डिज़ाइन और बनाई गई हैं कि आपका व्यवसाय GDPR और HIPAA जैसे डाटा सुरक्षा नियमों का आसानी से पालन कर सके। चाहे आप यूरोप में ग्राहक डाटा संभाल रहे हों या अमेरिका में, Proton के पास अनुपालन बनाए रखने के लिए ज़रूरी टूल्स हैं।

Proton

Proton ISO 27001 प्रमाणित है

यह सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणालियों (ISMS) के लिए स्वर्ण मानक है। यह प्रमाणन हमारी आंतरिक प्रक्रियाओं में सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। ISO 27001 यह सुनिश्चित करता है कि हम व्यवस्थित रूप से जोखिमों का आकलन और समाधान करते हैं, व्यापक सुरक्षा नियंत्रण लागू करते हैं, और अपनी सुरक्षा प्रथाओं में लगातार सुधार करते हैं।

SOC 2 Type II सत्यापित

Proton ने SOC 2 Type II ऑडिट पूरा किया है, जो दर्शाता है कि संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए कठोर मानकों को पूरा करने हेतु हमारे बुनियादी ढांचे, प्रक्रियाओं और नियंत्रणों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया गया है। यह ऑडिट सुरक्षित सिस्टम बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है, जो ग्राहकों का भरोसा जीतते हैं और बनाए रखते हैं।

तीसरें-पार्टी सत्यापन

जहां DORA, NIS2 और CCPA जैसे फ्रेमवर्क अत्याधुनिक सुरक्षा वाले प्रोवाइडर इस्तेमाल करने पर ज़ोर देते हैं, वहीं हमारे स्वतंत्र ऑडिट और अतिरिक्त प्रमाणन हासिल करने के निरंतर प्रयास यह सुनिश्चित करते हैं कि हम इन अपेक्षाओं को पूरा करते हैं और उनसे आगे निकलते हैं।

इस्तेमाल में आसान

अपने व्यवसाय को Proton पर शिफ्ट करना एक आसान प्रक्रिया है जिसमें व्यापक ऑनबोर्डिंग या ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं होती। हमने अपना उपयोगकर्ता-अनुकूल प्लैटफॉर्म परिचितता और इस्तेमाल में आसानी को ध्यान में रखते हुए बनाया है। Proton के सहायता पेजों पर ट्यूटोरियल, गाइड और विज़ुअल्स मौजूद हैं जो आपकी यात्रा में मदद करते हैं।

समर्पित ग्राहक सहायता

हमारे उत्तरदायी ग्राहक सेवा केंद्र ने Newsweek की “2025 Best Customer Service” रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। Proton बिज़नेस प्लैन के साथ, आपको प्रायोरिटी सहायता मिलती है। छह या ज़्यादा उपयोगकर्ताओं वाले संगठन फोन सहायता भी पा सकते हैं।

Proton के साथ अपने व्यवसाय को सुरक्षित करने के लिए तैयार हैं?

हमारे प्रोडक्ट्स एक्सप्लोर करें और जानें कि हम आपकी सुरक्षा और अनुपालन ज़रूरतों को पूरा करने में कैसे मदद कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनुपालन
Proton किन नियमों के अधीन है?
GDPR
क्या Proton के पास DPO (डाटा सुरक्षा अधिकारी) है?
सुरक्षा
Proton के पास कौन-कौन से प्रमाणन हैं?
सुरक्षा
सुरक्षा मॉडल क्या है?
ओपन सोर्स
क्या Proton ऐप्स ओपन सोर्स हैं?
सहायता
क्या Proton व्यवसायों के लिए सहायता देता है?
सुरक्षा
Proton का बग बाउंटी प्रोग्राम क्या है?
उद्योग
किन उद्योगों को Proton की सेवाओं से लाभ मिल सकता है?