निजता के लिए बनाया गया एक Chrome पासवर्ड मैनेजर
सुरक्षित और निजी: शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपने लॉगइन प्रमाण और अन्य चीज़ों को सुरक्षित रखें
सुविधाजनक: Chrome, Brave, Edge और अन्य Chromium-आधारित ब्राउज़र पर काम करता है
उपयोग में आसान: इसे कभी भी, कहीं भी एक्सेस करने के लिए अपने सभी डिवाइस पर अपना डेटा सिंक करें

Proton Pass Chrome एक्सटेंशन का उपयोग कैसे करें
Proton खाते का सेटअप करें
Proton खाता बनाने के लिए एक मुफ़्त या पैसे वाला प्लैन चुनें, एक ईमेल पता या यूज़रनेम दर्ज करें, और एक पासवर्ड सेट करें।

Proton Pass डाउनलोड करें और लॉगइन करें
अपने डिवाइस पर Chrome ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इंस्टॉल होने के बाद, पासवर्ड मैनेजर ऐप चलाएं और लॉगइन करें।

पासवर्ड जोड़ें और संभालें
पासवर्ड मैन्युअल रूप से जोड़ना शुरू करें या किसी दूसरे पासवर्ड मैनेजर से उन्हें आसानी से आयात करें। Proton Pass की मदद से आप अपने पासवर्ड सुरक्षित रूप से संभाल सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों के लिए यह जानें कि Chrome पर Proton Pass कैसे सेटअप करें, या हमारी Chrome के लिए Proton Pass ऐप इस्तेमाल करने की पूरी गाइड देखें।
अपने डिवाइस के लिए Proton Pass डाउनलोड करें
आपके सभी संवेदनशील डेटा के लिए एक Chrome पासवर्ड मैनेजर — सिर्फ़ पासवर्ड ही नहीं
उपयोग में आसान
स्विस निजता मानकों के साथ अपने पासवर्ड, नोट्स, क्रेडिट कार्ड और पहचान को सुरक्षित रखें
अपने सभी डिवाइस पर अपने एन्क्रिप्ट किए गए डेटा को सिंक करें और एक्सेस करें
Firefox या अन्य पासवर्ड मैनेजर से अपने पासवर्ड जल्दी से Proton Pass में ट्रांसफर करें

ज़ीरो-नॉलेज आर्किटेक्चर
Proton Pass आपके पासवर्ड, यूज़रनेम, वेब पते और मेटाडाटा को 256-bit AES-GCM एन्क्रिप्शन और शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है। सारी क्रिप्टोग्राफ़िक कार्रवाइयां आपके डिवाइस पे स्थानीय रूप से होती हैं, इसलिए बिना एन्क्रिप्ट किया डाटा कभी आपके कंट्रोल से बाहर नहीं जाता और ना ही Proton के सर्वरों तक पहुंचता है।
सिर्फ आप ही अपनी निजी जानकारी एक्सेस कर सकते हैं, जिसमें आपके Proton खाते का पासवर्ड भी शामिल है। डाटा लीक होने की, जो मुश्किल से ही कभी होती है, स्थिति में हमलावरों के पास चुराने के लिए कुछ भी नहीं होगा।

डार्क वेब मॉनिटरिंग
हमारी Pass Monitor सुरक्षा खासियत का हिस्सा, डार्क वेब मॉनिटरिंग लगातार ऑनलाइन डेटाबेस को स्कैन करती है ताकि ऐसे किसी भी मामले का पता लगाया जा सके जहाँ आपके ईमेल पते — और कोई भी संबद्ध जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड जानकारी — डेटा लीक में उजागर हुई हो। ये Proton के 19 ईमेल डोमेन, जैसे @pm.me या @protonmail.ch, पे लागू होता है और पैसे वाले प्लैन में, आपकी सहमति से, कस्टम ईमेल डोमेन पे भी। यदि आपके डेटा के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो आपको तुरंत एक चेतावनी प्राप्त होगी, जिससे आप पहचान की चोरी या अनधिकृत एक्सेस को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई कर सकेंगे।

पासवर्ड शेयर करना
दूसरों के साथ सुरक्षित रूप से पासवर्ड शेयर करें, क्रेडिट कार्ड या नोट्स शेयर करें, भले ही वे Proton Pass का उपयोग न करते हों। शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए लिंक के माध्यम से अलग-अलग आइटम शेयर करें, या ईमेल द्वारा तिजोरी का एक्सेस दें, जिसमें समय खत्म सेट करने, व्यूज सीमित करने, एक्सेस को नियंत्रित करने और इसे कभी भी वापस लेने के विकल्प शामिल हैं।

Proton Pass को अपने डिफॉल्ट Chrome पासवर्ड मैनेजर के रूप में चुनें
Chrome ब्राउज़र अपने स्वयं के इन-बिल्ट पासवर्ड मैनेजर के साथ आता है, लेकिन एक अन्य पासवर्ड मैनेजर भी है जो इससे कहीं अधिक सुविधा देता है: Chrome ब्राउज़र के लिए Proton Pass आपकी पूरी डिजिटल पहचान संभालने में मदद करता है।
![]() | ||
|---|---|---|
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन | हां | नहीं |
इन-बिल्ट पासवर्ड जेनरेटर | हां | नहीं |
Hide-my-email नकली-नाम | हां | नहीं |
पासवर्ड से भी अधिक चीज़ों के लिए स्टोरेज* | हां | नहीं |
सुरक्षित शेयरिंग | हां | नहीं |
2-एफए लॉगइन समर्थित | हां | नहीं |
Proton Pass को जोखिम-मुक्त आज़माएं
असीमित लॉगइन, नोट्स और डिवाइस, 10 hide-my-email नकली-नाम और कमज़ोर या दोबारा इस्तेमाल किए गए पासवर्ड के अलर्ट के साथ मुफ़्त में Proton Pass का उपयोग शुरू करें। यदि आप इसे पसंद करते हैं, तो अधिक खासियतों के लिए आप सुरक्षित रूप से एक प्रीमियम प्लैन आज़मा सकते हैं। संतुष्ट नहीं हैं? हम 30 दिनों के भीतर आपका पूरा भुगतान वापस कर देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- पासवर्ड मैनेजर क्या है?
- क्या Proton Pass सुरक्षित है?
- मैं पहले से ही एक अन्य पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करता हूं। मैं आसानी से Proton Pass पर कैसे स्विच कर सकता हूं?
