Proton होमपेज

Chrome से Proton Pass में आयात कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
पासवर्ड आयात और निर्यात करें

अपने Google Chrome (Google पासवर्ड मैनेजर) के पासवर्ड Proton Pass में ट्रांसफर करने के लिए, सबसे पहले उन्हें Chrome ब्राउज़र से अपने डिवाइस पे डाउनलोड करना होगा। फिर आप अपने पासवर्ड Proton Pass में अपलोड कर सकते हैं।

अपने पासवर्ड Google Chrome से निर्यात करें

  1. अपना Chrome ब्राउज़र खोलें और अपनी प्रोफाइल तस्वीर पे क्लिक करें (ये पेज के ऊपरी दाएं कोने में होनी चाहिए)।
  1. सेटिंग मेन्यू से पासवर्ड और ऑटोफिल चुनें।
  1. Google पासवर्ड मैनेजर चुनें।
  1. सेटिंग चुनें।
  1. पासवर्ड निर्यात करें पे जाएं और फ़ाइल डाउनलोड करें चुनें।

इससे आपके Chrome पासवर्ड एक .csv फ़ाइल के रूप में डाउनलोड हो जाएंगे।

अपने पासवर्ड Proton Pass में आयात करें

Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन में आयात करें

1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें और ☰ (नेविगेशन) सेटिंग चुनें।

Proton Pass में सेटिंग खोलें

2. आयात टैब पे जाएं और प्रोवाइडर मेन्यू से Chrome चुनें।

3. अपनी फ़ाइलें अपलोड करें। ऐसा आप अपनी .csv निर्यात फ़ाइल को फ़ाइल बॉक्स पे खींच कर, या अपने डिवाइस से फ़ाइल अपलोड करने के लिए कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं पर क्लिक करके कर सकते हैं। काम पूरा होने के बाद आयात पर क्लिक करें।

अपने निर्यात किए गए पासवर्ड Proton Pass में आयात करें

आपके पासवर्ड Proton Pass में आयात हो गए हैं। स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने में Proton Pass लोगो चुनकर और सभी आइटम चुनकर आप उन्हें देख सकते हैं

iOS के लिए Proton Pass में आयात करें

  1. प्रोफाइल आइकन चुनें।
  1. Proton Pass में आयात करें चुनें।
  1. Chrome से आयात करें।

4. कोई फाइल चुनें पर क्लिक करें और Chrome से डाउनलोड की गई फ़ाइल चुनें।

अपने निर्यात किए गए पासवर्ड Proton Pass में आयात करें

सब पूरा हुआ। आपके पासवर्ड आयात हो गए हैं।

Chrome में अपने पासवर्ड मिटा दें

अपने पासवर्ड Proton Pass में अपलोड करने के बाद, आप अपने पासवर्ड (और अपना पूरा व्यक्तिगत डाटा) Google पासवर्ड मैनेजर से मिटा सकते हैं।

  1. अपना Chrome ब्राउज़र खोलें और पेज के ऊपरी दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल तस्वीर चुनें।
  1. पासवर्ड और ऑटोफिल चुनें।
  1. Google पासवर्ड मैनेजर चुनें।
  1. सेटिंग चुनें।

5. डाटा मिटा दें चुनें

6. मिटाएं चुनकर पक्का करें कि आप अपना सारा डाटा Google पासवर्ड मैनेजर से हटाना चाहते हैं

आपके पासवर्ड और डाटा Google पासवर्ड मैनेजर से मिटा दिए गए हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me