Proton होमपेज

Proton Pass से निर्यात कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
पासवर्ड आयात और निर्यात करें

अगर आप अपने पासवर्ड कहीं और इस्तेमाल करना चाहते हैं या एक अलग हार्ड कॉपी बनाना चाहते हैं, तो Proton Pass से अपना डेटा आसानी से निर्यात कर सकते हैं।

ध्यान दें कि हमारे पास Proton Pass में पासवर्ड आयात करने के बारे में भी एक गाइड है।

Proton Pass से निर्यात कैसे करें

आप Proton Pass से अपना डेटा हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन, वेब ऐप और Windows ऐप के ज़रिए निर्यात कर सकते हैं। बस गियर आइकन पे क्लिक या टैप करके सेटिंग मेन्यू को एक्सेस करें। Proton Pass मोबाइल ऐप से डेटा निर्यात नहीं किया जा सकता।

ये आइकन आपको निम्नलिखित स्थानों पे मिलेगा:

  • ब्राउज़र एक्सटेंशन: हैमबर्गर मेन्यू () पे क्लिक करके खोले गए मेन्यू बार में
  • वेब ऐप: नीचे बाईं तरफ के कोने में
  • Windows ऐप: हैमबर्गर मेन्यू () पे क्लिक करके खोले गए मेन्यू बार में

सेटिंग मेन्यू से निर्यात करें टैब पे क्लिक करें।

निर्यात करने के लिए आपके पास तीन विकल्प हैं:

  1. एक ZIP फ़ाइल, जिसमें PGP से एन्क्रिप्ट की गई JSON फ़ाइल हो
  2. एन्क्रिप्शन नहीं की गई एक ZIP फ़ाइल
  3. एक CSV फ़ाइल

अगर आप फ़ाइल को बैकअप के तौर पे रखना चाहते हैं या किसी तरह उसे ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो हम सुझाव देते हैं कि फ़ाइल को एन्क्रिप्ट करें। बाकी दो विकल्प इस बात पे निर्भर करते हैं कि आप अपने पासवर्ड कहां आयात करना चाहते हैं, क्योंकि कुछ पासवर्ड मैनेजर एक फ़ाइल टाइप तो लेते हैं लेकिन दूसरा नहीं।


अगर आप अपनी फ़ाइल को एन्क्रिप्ट करना चुनते हैं, तो आपको एक याद रखने लायक पासफ्रेज़ चुनकर उसे पासफ्रेज़ फील्ड में दर्ज करना होगा। (अगर पासफ्रेज़ बनाने में सहायता चाहिए, तो आप हमारे पासवर्ड जेनरेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।) पूरा होने पे निर्यात करें पे क्लिक करें। फ़ाइल आपकी हार्ड ड्राइव के डिफॉल्ट फोल्डर में डाउनलोड हो जाएगी।

आप PGP से एन्क्रिप्ट की गई ZIP फ़ाइल को सीधे Proton Pass में आयात कर सकते हैं (नीचे देखें)।

इसे किसी दूसरे पासवर्ड मैनेजर में आयात करने के लिए, या Proton Pass में आयात किए बिना अपने डेटा को एक्सेस करने के लिए, आपको फ़ाइल को डीक्रिप्ट करना होगा. इसके लिए:

Windows

1. GPG4Win(नई विंडो) इंस्टॉल करें (डिफॉल्ट सेटिंग)।

2. निर्यात की गई ZIP फ़ाइल को एक्सट्रैक्ट करें और “Proton Pass” फोल्डर खोलकर data.pgp फ़ाइल खोजें।

  1. data.pgp पे राइट-क्लिक करें → डीक्रिप्ट और सत्यापित करें.
GPG4Win का इस्तेमाल करके अपना एन्क्रिप्ट किया हुआ Pass डेटा डीक्रिप्ट करें

3. फ़ाइल निर्यात करते वक्त बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें और OK पे क्लिक करें।

फ़ाइल निर्यात करते वक्त बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें

4. सभी सहेजें पे क्लिक करें।

सभी सहेजें

5. इससे JSON फ़ाइल की डीक्रिप्ट की गई एक कॉपी उसी फोल्डर में सहेज ली जाएगी, जिसे आप किसी भी टेक्स्ट एडिटर सॉफ्टवेयर से खोल सकते हैं।

चाहें तो आप “.json” फ़ाइल एक्सटेंशन जोड़ सकते हैं: फ़ाइल पे राइट-क्लिक करें → नाम बदलें और फ़ाइल के नाम के आखिर में “.json” जोड़ें।

macOS

1. GPGSuite(नई विंडो) इंस्टॉल करें।

2. निर्यात की गई ZIP फ़ाइल को एक्सट्रैक्ट करें और “Proton Pass” फोल्डर खोलकर data.pgp फ़ाइल खोजें।

  1. data.pgp पे राइट-क्लिक करें → सेवाएंOpenPGP फ़ाइल डीक्रिप्ट करें.
GPGSuite का इस्तेमाल करके अपना एन्क्रिप्ट किया हुआ Pass डेटा डीक्रिप्ट करें

3. फ़ाइल निर्यात करते वक्त बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें और OK पे क्लिक करें।

फ़ाइल निर्यात करते वक्त बनाया गया पासवर्ड दर्ज करें

4. इससे JSON फ़ाइल की डीक्रिप्ट की गई एक कॉपी उसी फोल्डर में सहेज ली जाएगी, जिसे आप किसी भी टेक्स्ट एडिटर सॉफ्टवेयर से खोल सकते हैं।

चाहें तो आप “.json” फ़ाइल एक्सटेंशन जोड़ सकते हैं: फ़ाइल पे राइट-क्लिक करें → नाम बदलें और फ़ाइल के नाम के आखिर में “.json” जोड़ें।

Linux

ज़्यादातर Linux डिस्ट्रो में PGP सहायता पहले से मौजूद होती है. बस फ़ाइल खोलें और उसे डीक्रिप्ट करने के लिए अपना पासवर्ड दर्ज करें. आप कमांड लाइन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं (डेस्टिनेशन JSON फ़ाइल को जो नाम चाहें दें):

gpg --decrypt Proton\ Pass_export_[date].pgp > Pass_decrypted_export.json

Proton Pass से निर्यात किए गए डेटा को Proton Pass में कैसे आयात करें

जब आप Pass से अपना डेटा निर्यात करते हैं, तो ये या तो एन्क्रिप्शन नहीं की गई ZIP फ़ाइल के रूप में सहेजा जाता है या एन्क्रिप्ट की गई PGP फ़ाइल वाली ZIP फ़ाइल के रूप में. आप दोनों में से किसी भी टाइप की फ़ाइल को सीधे Pass में आयात कर सकते हैं. इसके लिए:

आप Proton Pass से अपना डेटा हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन, वेब ऐप और Windows ऐप के ज़रिए आयात कर सकते हैं।

  1. गियर आइकन पे क्लिक या टैप करके सेटिंग मेन्यू को एक्सेस करें. ये आइकन ब्राउज़र एक्सटेंशन में हैमबर्गर मेन्यू () के नीचे वाले मेन्यू में और वेब ऐप में नीचे बाईं तरफ होता है.
  1. आयात करें टैब में जाएं और सूची से Proton Pass चुनें.
  1. निर्यात की गई ZIP फ़ाइल को फ़ाइल बॉक्स में खींच के छोड़ें या कोई फाइल चुनें या उसे यहां खीच के लाएं बटन पे क्लिक करके अपने सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर से उसे मैन्युअली चुनें.
Proton Pass में फ़ाइल आयात करना

अगर आप एन्क्रिप्ट की गई PGP फ़ाइल वाली ZIP आयात कर रहे हैं, तो उसे निर्यात करते वक्त बनाया गया पासफ्रेज़ दर्ज करने को कहा जाएगा। पूरा होने पे आयात करें पे क्लिक करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me