Proton होमपेज

Dropbox Passwords से Proton Pass में कैसे आयात करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
पासवर्ड आयात और निर्यात करें
Proton Pass

Dropbox Passwords 28 अक्टूबर 2025 को बंद कर दिया गया था, और अब उपयोगकर्ता अपने सहेजे गए लॉगइन तक एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

अगर आपने पहले ही अपना डाटा Dropbox Passwords से निर्यात कर लिया है और नया घर ढूंढ रहे हैं, तो अपने लॉगइन को हमारे इस्तेमाल में आसान सुरक्षित पासवर्ड मैनेजर(नई विंडो) से मुफ्त में सुरक्षित कर सकते हैं। हालांकि Proton Pass में Dropbox Passwords से सीधे आयात करने की सुविधा नहीं है, फिर भी आप निर्यात की गई फ़ाइल में कुछ आसान बदलाव करके अपना डाटा यहां ले आ सकते हैं। फ़ाइल डिफ़ॉल्ट रूप से exported_dropbox_accounts.csv नाम से डाउनलोड होगी।

1. CSV फ़ाइल कॉपी करें

अपने मूल पासवर्ड बरकरार रखने के लिए निर्यात की गई CSV की एक प्रति बनाएं, ताकि संपादन के दौरान कुछ गड़बड़ होने पर वे सुरक्षित रहें।

2. CSV कॉपी में बदलाव करें

कॉपी की गई CSV फ़ाइल को किसी टेक्स्ट या स्प्रेडशीट एडिटर में खोलें। आपको कॉलम हैडर (पहली पंक्ति) को Proton Pass फॉर्मैट से बदलना होगा। हैडर कुछ इस तरह दिखने चाहिए:

Dropbox CSV फ़ाइल में आपको क्या बदलना है:

Dropbox Passwords फील्डProton Pass फील्ड
titlename
websiteurl
loginemail
passwordpassword
notesnote
otpSecrettotp

काम पूरा होने पर फ़ाइल सहेजें।

3. Proton Pass में आयात करें

  1. Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें।
  2. मेन्यू पे क्लिक करें और सेटिंग चुनें।
Proton Pass shows how to access settings
  1. आयात सेक्शन पे जाएं और सामान्य CSV चुनें।
Proton Pass highlights the option to import from a generic CSV
  1. अपनी बदली हुई CSV फ़ाइल अपलोड करें और आयात पे क्लिक करें।
Proton Pass shows how to import Dropbox passwords from a CSV file
  1. कोई तिजोरी चुनें या नई बनाएं, फिर पक्का करें पे क्लिक करें।
Proton Pass asks for confirmation when importing passwords

नोट: Proton Pass में अभी क्रेडिट कार्ड की जानकारी आयात करने की सुविधा नहीं है। अगर आपके Dropbox Passwords निर्यात में भुगतान विवरण हैं, तो आप मैन्युअली Proton Pass में क्रेडिट कार्ड जोड़ सकते हैं।

4. CSV फ़ाइलें मिटाएं

Proton Pass खोलें और जांच लें कि आपके लॉगइन सही तरीके से आयात हुए हैं। ये पक्का कर लेने के बाद कि सब ठीक दिख रहा है, अपना डाटा सुरक्षित रखने के लिए मूल और बदली हुई दोनों CSV फ़ाइलें अपने डिवाइस से मिटा दें।

अब आप Proton Pass का सुरक्षित इस्तेमाल करके पासवर्ड और अन्य ज़रूरी जानकारी अपने आप सेव और भर सकते हैं।

आगे क्या है?

अगर आप क्लाउड स्टोरेज के लिए Dropbox इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी फ़ाइलें Proton Drive पे ले जाने पर विचार करें ताकि आपका सारा डाटा, जिसमें दस्तावेज़, तस्वीरें और अन्य फ़ाइलें शामिल हैं, Proton इकोसिस्टम के अंदर निजी और सुरक्षित रहे।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me