Proton होमपेज

NordPass से Proton Pass में पासवर्ड कैसे आयात करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
पासवर्ड आयात और निर्यात करें
Proton Pass

अगर आप NordPass से Proton Pass पे स्विच कर रहे हैं, तो हमारे बिल्ट-इन सिस्टम के ज़रिए दो मुख्य चरणों में अपने पासवर्ड आसानी से और सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर कर सकते हैं। इस लेख में इसका तरीका दिया गया है।

NordPass से कैसे निर्यात करें

NordPass से अपने पासवर्ड आयात करने से पहले, आपको पहले उन्हें निर्यात करना होगा।

  1. NordPass के होमस्क्रीन में, बाईं ओर के पेन के ऊपरी हिस्से में मौजूद गियर आइकन पे क्लिक करें। 
The gear icon in NordPass
  1. एक नया स्क्रीन खुलेगा। नीचे स्क्रॉल करते जाएं जब तक Import and Export नाम का सेक्शन न दिखे। Export items पे क्लिक करें।
NordPass' settings
  1. अपना मास्टर पासवर्ड दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी। इसे दर्ज करें और Continue पे क्लिक करें। 
NordPass verification dialog
  1. NordPass अपने-आप एक .csv फ़ाइल आपके डाउनलोड फोल्डर में डाउनलोड कर लेगा। फ़ाइल का नाम NordPass और निर्यात करने की तारीख़ होगी।

Proton Pass में कैसे आयात करें

NordPass से निर्यात की गई फ़ाइल डाउनलोड होने के बाद, अगला चरण है उसे Proton Pass में आयात करना।

  1. अपने ब्राउज़र के ऊपरी बाएं कोने में मौजूद हैमबर्गर मेन्यू पे क्लिक करके ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलें।
  1. एक पैन खुलेगा। सेटिंग चुनें।
  1. एक नया स्क्रीन खुलेगा। ऊपर की सेलेक्शन बार से आयात करें चुनें, और नए स्क्रीन में विकल्पों में से NordPass चुनें।
Import passwords from NordPass to Proton Pass
  1. अब, या तो NordPass से निर्यात की गई फ़ाइल को डायलॉग बॉक्स में खींचकर डालें, या कोई फाइल चुनें बटन पे क्लिक करके उसे अपनी हार्ड ड्राइव में खोजें।
Choose NordPass import file
  1. फिर आपको अपने पासवर्ड के लिए एक तिजोरी चुननी होगी। आपकी पर्सनल तिजोरी स्टैंडर्ड विकल्प है, लेकिन आप कोई और भी चुन सकते हैं। जब सब ठीक लगे, तो पक्का करें पे क्लिक करें। 
Proton Pass में तिजोरी चुनें

आयात की प्रक्रिया में सिर्फ कुछ सेकंड लगेंगे। इसके बाद, आप पहले की तरह ब्राउज़ करना और अपने पासवर्ड ऑटो-फिल करना जारी रख सकते हैं।

    क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

    सामान्य संपर्कcontact@proton.me
    मीडिया संपर्कmedia@proton.me
    कानूनी संपर्कlegal@proton.me
    साझेदारी संपर्कpartners@proton.me