Proton for Business होमपेज

निजता और सुरक्षा के साथ अपने मिशन को सशक्त बनाएं

Proton के एन्क्रिप्ट किए गए टूल और गैर-लाभकारी छूट आपको संवेदनशील डेटा की सुरक्षा करने, सुरक्षित रूप से सहयोग करने और किफ़ायती तरीके से प्रभाव डालने में मदद करते हैं।

आपके कार्य के लिए किफ़ायती निजता और सुरक्षा

दाता की जानकारी, वित्तीय रिकॉर्ड और गोपनीय संचार जैसे संवेदनशील डेटा को संभालना गैर-लाभकारी संस्थाओं को हैकर्स के लिए आकर्षक लक्ष्य बनाता है।

27% गैर-लाभकारी संस्थाएं पहले ही साइबर हमलों का शिकार हो चुकी हैं

फिर भी, सीमित बजट के कारण इन बढ़ते खतरों से सुरक्षित रहना अक्सर कठिन हो जाता है।

Proton का शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट टूल का सूट आपके संगठन की सुरक्षा करता है और आपकी टीम की सहायता करता है — वह भी बेहद कम लागत पर।

प्रभाव डालने में आपकी मदद करने के लिए एक निजता-प्रथम सूट

Proton यह सुनिश्चित करने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है कि केवल वही लोग आपके डेटा को एक्सेस करें जिन्हें आप अनुमति देते हैं।

Proton Mail

संवेदनशील संचार को सुरक्षित रूप से संभालें

अन्य लोकप्रिय प्रदाताओं के विपरीत, Proton Mail आपके ईमेल की सामग्री को स्कैन नहीं करता (और कर भी नहीं सकता) या इसे तीसरे पक्ष के साथ शेयर नहीं करता। अनुदान एप्लीकेशन या समन्वय प्रयासों वाले गोपनीय ईमेल केवल इच्छित प्राप्तकर्ता ही देख पाएंगे।

Proton Drive

महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखें, स्टोर करें और शेयर करें

दाता रिकॉर्ड से लेकर लाभार्थी डेटा और वकालत के प्लैन तक, Proton Drive का एन्क्रिप्ट किया क्लाउड स्टोरेज यह सुनिश्चित करता है कि आप जब भी और जहां भी आवश्यकता हो, सभी डिवाइस पर महत्वपूर्ण फ़ाइलों को सुरक्षित रूप से स्टोर, एक्सेस और शेयर कर सकें।

Proton Docs

पूर्ण निजता के साथ बनाएं और सहयोग करें

चाहे आप रिपोर्ट लिख रहे हों, घोषणापत्रों का ड्राफ्ट तैयार कर रहे हों, या नोट्स ले रहे हों, Docs in Proton Drive एकमात्र ऐसा ऑनलाइन दस्तावेज़ संपादक है जो आपको पूर्ण शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन बनाए रखते हुए, वास्तविक समय में दूसरों से इनपुट और बदलाव प्राप्त करने की अनुमति देता है।

Proton VPN

सेंसरशिप को दरकिनार करें और ऑनलाइन गतिविधि को सुरक्षित रखें

उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करते समय, जानकारी को स्वतंत्र रूप से एक्सेस करने और शेयर करने की क्षमता महत्वपूर्ण होती है। Proton VPN आपकी टीम को प्रतिबंधित ऑनलाइन सामग्री को अनलॉक करने, ब्राउज़िंग इतिहास को निजी रखने और IP पते छिपाने में मदद करता है।

Proton Pass

पासवर्ड और प्रमाण को सुरक्षित रूप से संभालें

Proton Pass आपकी टीम को एक एन्क्रिप्ट किया पासवर्ड मैनेजर प्रदान करता है जो यह सुनिश्चित करके डेटा लीक के जोखिम को कम करता है कि संवेदनशील प्रमाण सुरक्षित रूप से स्टोर किए और शेयर किए जाएं — जिससे आपकी टीम सकारात्मक प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित रख सके।

Proton Calendar

विभिन्न समय क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ कनेक्ट करें

आपकी टीम जहाँ भी हो, उनके साथ आसानी से समन्वय करें और कार्यक्रम संभालें। कैलेंडर शेयर करें, उपलब्धता देखें, और प्रभावशाली पहलों को व्यवस्थित करने के लिए समय क्षेत्रों के बीच आसानी से स्विच करें, जबकि हमारा एन्क्रिप्शन आपके प्लैन को निजी रखता है।

गैर-लाभकारी संगठनों के लिए विशेष छूट

आपकी टीम के विशिष्ट लक्ष्यों और आवश्यकताओं के अनुरूप कम दरों के साथ अपने संगठन को सुरक्षित और किफ़ायती रूप से संचालित करने में मदद करें।

दुनिया भर में 15,000+ गैर-लाभकारी संगठनों द्वारा विश्वसनीय

“हम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा प्रदाता का उपयोग करते हैं। यह प्रेरणादायक है कि अधिक से अधिक लोग Proton Mail का उपयोग कर रहे हैं और मुख्य रूप से कह रहे हैं कि, मैं निजता को अधिक गंभीरता से ले रहा हूँ।”

यूनाइटेड पीपल ग्लोबल

अध्यक्ष

“Proton Mail के उपयोग से हमें अपने प्लैटफॉर्म पर सुरक्षा मजबूत करने और साइबर सुरक्षा ज्ञान में सुधार करने में मदद मिली है। Proton के साथ, हम अपने डिजिटल टूल को केंद्रीकृत करने में सक्षम हुए हैं, जिससे हमें लागत में 70% की कमी करने में मदद मिली है।”

अवोकेट्स सांस फ्रंटियर्स

प्रशासन एवं आईटी प्रबंधक

उद्देश्य से संचालित, लाभ से नहीं

आपकी ही तरह, Proton भी बदलाव लाने के मिशन से प्रेरित है।

बिना किसी निवेशक या विज्ञापन राजस्व के, और हमारे बहुसंख्यक शेयरधारक गैर-लाभकारी Proton Foundation द्वारा समर्थित, हम सभी के लिए एक सुरक्षित, अधिक खुला इंटरनेट बनाने के लिए समर्पित हैं।

स्विस आधारित

Proton स्विट्जरलैंड में स्थित है, इसलिए आपका डेटा दुनिया के सबसे सख्त निजता कानूनों द्वारा सुरक्षित है और यूरोपीय संघ व अमेरिका के क्षेत्राधिकार से बाहर रहता है।

ओपन सोर्स

हमारे सभी ऐप ओपन-सोर्स हैं और हमारे कोड का नियमित रूप से स्वतंत्र तीसरें-पार्टी विशेषज्ञों द्वारा ऑडिट किया जाता है ताकि यह सत्यापित हो सके कि वे बताए अनुसार काम करते हैं।

Proton गैर-लाभकारी दरों के साथ बचत करें

आप कम खर्च में अधिक कैसे हासिल कर सकते हैं और रियायती गैर-लाभकारी मूल्य पर हमारे सभी टूल कैसे एक्सेस कर सकते हैं, इस बारे में और जानने के लिए हमारी बिक्री टीम से संपर्क करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सी योग्यता किसी संगठन को Proton की गैर-लाभकारी दरों के लिए पात्र बनाती है?
क्या गैर-लाभकारी संस्थाएं रियायती दर पर Proton टूल के पूरे सूट को एक्सेस कर सकती हैं?
मैं अपनी गैर-लाभकारी संस्था के लिए Proton का उपयोग करना कैसे शुरू करूं?
Proton का शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन हमारे डेटा की सुरक्षा कैसे कर सकता है?