शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित पासवर्ड शेयरिंग
परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ पासवर्ड शेयर करने का सुरक्षित और आसान तरीका।

Proton Pass की मदद से सुरक्षा से छेड़छाड़ किए बिना शेयर करना आसान हो जाता है। अपने परिवार के साथ स्ट्रीमिंग लॉगइन या सहकर्मियों के साथ कंपनी खाते की जानकारी आसानी से शेयर करें, भले ही वे Proton Pass का इस्तेमाल न करते हों।

यह कैसे काम करता है?
जिस आइटम को शेयर करना चाहते हैं, उसे चुनें
जिस पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड या सुरक्षित नोट को शेयर करना चाहते हैं, उसे चुनें और शेयर बटन पर क्लिक करें।

एक आइटम शेयर करें या पूरी तिजोरी शेयर करें
Proton Pass में जिस व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहते हैं, उसका ईमेल पता दर्ज करके एक आइटम या पूरी तिजोरी शेयर करें।
जिन उपयोगकर्ताओं के पास Proton Pass खाता नहीं है, उनके साथ शेयर करने के लिए एक सुरक्षित लिंक जनरेट करें। तय करें कि लिंक का समय कब खत्म होगा और इसे कितनी बार देखा जा सकता है। लिंक कॉपी करें और इसे निमंत्रित व्यक्ति को भेजें।

कभी भी एक्सेस वापस लें
जब आप किसी शेयर किए गए आइटम या शेयर की गई तिजोरी में मौजूद आइटम को बदलते हैं, तो यह उन सभी के लिए अपने आप अपडेट हो जाता है जिनके साथ आपने इसे शेयर किया था। कभी भी आसानी से एक्सेस वापस लें।

Proton Pass को क्या खास बनाता है?
अन्य Proton सेवाओं की तरह Proton Pass में खासियतों का एक अनोखा संगम है, जो इसे बाकी सभी से अलग बनाता है।
कई लोगों के साथ मुफ्त में शेयर करें
ज़्यादा तिजोरियां ज़्यादा लोगों के साथ शेयर करने या अलग-अलग आइटम शेयर करने के लिए Proton Pass Plus में अपग्रेड करें।
सिर्फ पासवर्ड से कहीं अधिक
सिर्फ पासवर्ड ही नहीं, बल्कि क्रेडिट कार्ड, नोट्स और hide-my-email नकली-नाम जैसी अन्य संवेदनशील जानकारी भी सुरक्षित तरीके से शेयर करें।
सुरक्षित शेयरिंग का नया मानक
अब ईमेल, चैट या स्प्रेडशीट के ज़रिए पासवर्ड शेयर करने की ज़रूरत नहीं। Proton Pass के साथ आप संवेदनशील जानकारी सुरक्षित तरीके से, आसानी से और ज़्यादा नियंत्रण के साथ शेयर कर सकते हैं।

कहीं से भी एक्सेस करें
किसी भी डिवाइस और सभी प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम से अपना सुरक्षित लिंक या शेयर की गई तिजोरी एक्सेस करें।
सहज सहयोग के लिए
सुरक्षा से छेड़छाड़ किए बिना पासवर्ड, सुरक्षित नोट्स और भुगतान की जानकारी शेयर करके टीम के सदस्यों के बीच आसान सहयोग संभव बनाएं।
रीयल-टाइम सिंक्रोनाइज़ेशन
बदलाव तुरंत सभी अधिकृत डिवाइस पर सिंक हो जाते हैं, जिससे हर किसी के पास सबसे नई जानकारी रहती है।
Proton Pass के साथ अपने डेटा को सुरक्षित रखें
Proton Pass एक ओपन-सोर्स पासवर्ड मैनेजर है जो आपके पासवर्ड और पहचान को शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखता है।

पासवर्ड शेयरिंग के बारे में और जानें
पासवर्ड को सुरक्षित तरीके से कैसे स्टोर और संभालें
मज़बूत पासवर्ड बनाना अच्छी शुरुआत है, लेकिन आपको उन्हें ऐसे सुरक्षित तरीके से स्टोर करना भी होगा कि ज़रूरत पड़ने पर आप उन्हें एक्सेस कर सकें, साथ ही उन्हें बदल सकें और नई सेवाओं के लिए साइनअप करते समय नए पासवर्ड जोड़ सकें।

मज़बूत पासवर्ड कैसे बनाएं जो आपको वाकई याद रहें
अगर आपकी निजी, वित्तीय और पेशेवर जानकारी को हैकर्स से बचाने वाली कोई एक चीज़ है, तो वह आपका पासवर्ड है। कमज़ोर पासवर्ड बार-बार इस्तेमाल करना अनगिनत डेटा लीक की मुख्य वजह है, भले ही इसे ठीक करना बेहद आसान है।

Proton Pass का सुरक्षा मॉडल
Proton Pass इस मायने में खास है कि इसे शुरू से ही निजता और सुरक्षा पर गहरा ध्यान देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसलिए इसमें ज़्यादातर अन्य पासवर्ड मैनेजर के मुकाबले ज़्यादा संपूर्ण एन्क्रिप्शन मॉडल मौजूद है।
