ध्यान दें, Proton VPN इस्तेमाल करना भी सेंसरशिप के कई रूपों को बायपास करने का असरदार तरीका है, और Proton VPN सभी Proton उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है (बस protonvpn.com/download(नई विंडो) पे जाएं, अपने डिवाइस के लिए ऐप इंस्टॉल करें, और अपने Proton खाते से लॉगइन करें)।

Proton को एंटी-सेंसरशिप उपायों की ज़रूरत क्यों है

इसी वजह से, कुछ लोग चाहते हैं कि वे हमारे मिशन को खतरे में डालें। पिछले कई सालों से, कुछ देशों ने Proton सर्विस का एक्सेस ब्लॉक करने की कोशिशें (आम तौर पर नाकाम) की हैं।

हमारे ज्यादातर उपयोगकर्ताओं को इस सिस्टम की कभी ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि Proton बहुत कम ही ब्लॉक होता है। लेकिन छोटे समूह के उपयोगकर्ताओं के लिए नाजुक परिस्थितियों में, ये खासियत आपका इंबॉक्स एक्सेस करते रहने या VPN से कनेक्ट करते रहने का एक सहज तरीका देती है।

जब ये खासियत आने वाले हफ्तों में रिलीज़ होगी, तो हमारे ऐप्स अपने-आप पता लगाएंगे कि कब कोई कनेक्शन सेंसरशिप के अधीन हो सकता है, और Proton सर्वर से कनेक्शन बनाने के लिए दूसरे रास्ते आज़माएंगे। हालांकि ये तरीका हमेशा सफल नहीं होगा, कई मामलों में ये कुछ खास ब्लॉक को बायपास करने में असरदार हो सकता है। ये हमारी टीम के लिए रिसर्च का एक सक्रिय क्षेत्र है, इसलिए समय के साथ, आगामी रिलीज़ में हमारी एंटी-सेंसरशिप क्षमताएं भी बेहतर से बेहतर होती जाएंगी।

आम तौर पर, दूसरा रूट इस्तेमाल नहीं होता; हम सिर्फ तब इस तरीके पे आएंगे जब हमें शक हो कि आपके स्थान पे Proton ब्लॉक किया जा रहा है। हमने इस वैकल्पिक रूटिंग को डिफॉल्ट रूप से ऑप्ट-आउट रखा है, क्योंकि ये सिर्फ उन दुर्लभ मामलों में चालू होगा जब Proton की सेंसरशिप की कोशिशें पाई जाती हैं, और इसलिए भी कि ये कोशिशें बिना सूचना के हो सकती हैं। एक बार Proton सर्विस ब्लॉक हो जाने के बाद, हमारे पास अपने उपयोगकर्ताओं तक पहुंचकर उन्हें ये बताने का कोई तरीका नहीं होता कि उन्हें ये खासियत चालू करनी चाहिए।

हालांकि, हमें पता है कि इसमें कुछ नुकसान भी हैं, इसीलिए हमारे सभी ऐप्स की सेटिंग में आपको दूसरा रूट बंद करने का विकल्प मिलेगा, अगर आप कभी नहीं चाहते कि इसका इस्तेमाल हो।

दूसरा रूट के बारे में जानने लायक ज़रूरी बातें

मुश्किल समस्याओं के ज्यादातर समाधानों की तरह, हमारे एंटी-सेंसरशिप सिस्टम के भी कुछ नुकसान हैं। इसलिए, हमने इस सिस्टम को वैकल्पिक बनाया है, और आप इसे अपनी ऐप सेटिंग में बंद कर सकते हैं।

क्योंकि Proton को ब्लॉक करने में आम तौर पर Proton इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया जाता है, दूसरा रूट के लिए हमें तीसरें-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर और ऐसे नेटवर्क इस्तेमाल करने पड़ते हैं जो हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, जिनमें से कुछ Amazon, Cloudflare, Google वगैरह जैसी कंपनियों के हो सकते हैं, जिनका निजता के मामले में अच्छा रिकॉर्ड नहीं हो सकता। ध्यान दें, ये तीसरें-पार्टी आपका असली डाटा नहीं देख सकतीं। तीसरें-पार्टी नेटवर्क पे ट्रांसफर किया गया सारा डाटा हर वक्त एन्क्रिप्ट किया हुआ रहेगा, बिल्कुल वैसे ही जैसे वो डाटा जो जब आप नियमित रूप से Proton सर्विस से कनेक्ट होते हैं तो आपके ISP से ट्रांसमिट होता है। हालांकि, ये तीसरें-पार्टी आपका IP पता और ये बात देख सकती हैं कि आप Proton से कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं।

इसके अलावा, दूसरा रूट काम करे, इसके लिए हमें TLS एन्क्रिप्शन को कस्टमाइज़ करना पड़ा। TLS वो एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल है जो HTTPS में इस्तेमाल होता है, और ये सर्वर की पुष्टि के लिए सर्टिफिकेट अथॉरिटी पे निर्भर करता है। क्योंकि सेंसर को टारगेट पहचानने के लिए ये जानकारी चाहिए होती है, इसलिए हम इसकी जगह सार्वजनिक चाबी पिनिंग इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उतनी ही मज़बूत एन्क्रिप्शन मिलती है, लेकिन अगर हमारा सर्वर किसी तरह छेड़छाड़ का शिकार हो जाए तो ये समस्या पैदा कर सकती है।

हमारे हिसाब से, ये समस्याएं ज्यादातर लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखनी चाहिए, लेकिन अगर आपको इसकी चिंता है, तो आप दूसरा रूट बंद कर सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब ये हो सकता है कि अगर आप किसी ऐसे नेटवर्क पे हैं जो Proton की सेंसरशिप कर रहा है, तो आप अपना Proton खाता एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

हम किस दिशा में काम कर रहे हैं

Proton में, हमने पिछले कई महीने दुनिया भर में सेंसरशिप का ज़ोरदार मुकाबला करने में बिताए हैं। हम दुनिया भर के कई एक्टिविस्टों और लोकतंत्र-समर्थक आंदोलनों के लिए पसंदीदा ईमेल और VPN प्रोवाइडर हैं, और जिन्हें ज़रूरत है, सबको सुरक्षित और निजी इंटरनेट सर्विस देने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

इसीलिए हमने UK में सेंसरशिप(नई विंडो) के खिलाफ आवाज़ उठाई है, साथ ही उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक बायपास करने में मदद देने वाली नई तकनीकें भी विकसित की हैं। उदाहरण के लिए, Proton VPN Android के लिए अब ज़्यादा प्रोटोकॉल ऑफर करता है(नई विंडो), जिससे इसे ब्लॉक या सेंसर किए जाना मुश्किल हो जाता है। हमने APK को Github पे डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध कराया है(नई विंडो) ताकि अगर आपके स्थान पे Google Play ब्लॉक हो, तब भी आप हमारा ऐप डाउनलोड कर सकें।

और एंटी-सेंसरशिप उपाय आ रहे हैं, और जैसे ही वो उपलब्ध होंगे, हम अतिरिक्त अपडेट शेयर करेंगे। ताज़ा अपडेट की जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पे फॉलो करें।

आपकी सहायता के लिए धन्यवाद — हमारे कम्युनिटी की वजह से ही हम इंटरनेट को खुला और सबके लिए सुलभ बनाने में निवेश कर पा रहे हैं।

आप यहां से Proton Mail का फ्री सेफ ईमेल खाता ले सकते हैं

हम आपकी निजता की सुरक्षा के लिए मुफ्त वीपीएन सर्विस(नई विंडो) भी देते हैं।

Proton Mail और Proton VPN कम्युनिटी के योगदान से चलते हैं। अगर आप हमारी डेवलपमेंट कोशिशों को सहायता देना चाहते हैं, तो आप पैसे वाले प्लैन पे अपग्रेड कर सकते हैं। आपकी सहायता के लिए धन्यवाद।

Proton ऐप्स को अनब्लॉक करने के नए तकनीकी उपाय – Proton Mail ब्लॉग

Proton उपयोगकर्ताओं को DNS ब्लॉक बायपास करने में मदद के लिए एंटी-सेंसरशिप उपाय देता है। ये लेख बताता है कि ये सिस्टम कैसे काम करते हैं।

Proton एंटी-सेंसरशिप उपाय

दूसरा रूट का चित्रण

हम आपकी निजता की रक्षा के लिए मुफ्त वीपीएन सेवा(नई विंडो) भी उपलब्ध कराते हैं।

Proton Mail और Proton VPN को समुदाय के योगदानों से वित्तपोषित किया जाता है। अगर आप हमारे विकास के प्रयासों में सहायता देना चाहते हैं, तो आप पैसे वाला प्लैन चुनकर अपग्रेड कर सकते हैं। आपकी सहायता के लिए धन्यवाद।