Proton Drive for Business होमपेज

बिज़नेस के लिए सुरक्षित और निजी क्लाउड स्टोरेज

  • सहयोग करें गोपनीयता के साथ

  • फ़ाइलें संभालें कहीं से भी

  • फ़ाइलें स्टोर करें किसी भी साइज़ या फ़ॉर्मेट की

  • सरल बनाएं सुरक्षा अनुपालन

  • रोकें अनधिकृत एक्सेस

आपके सबसे महत्वपूर्ण डेटा की सुरक्षा के लिए निर्मित

अधिकांश बिज़नेस क्लाउड स्टोरेज प्रदाताओं के विपरीत, Proton Drive आपके डेटा को अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षित रखने के लिए शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का उपयोग करता है। यहाँ तक कि Proton भी आपकी फ़ाइलें नहीं देख सकता।

पूरे विश्वास के साथ सहयोग करें

संवेदनशील अनुबंधों से लेकर वित्तीय रिपोर्टों तक हर चीज़ पर आंतरिक और बाहरी हितधारकों के साथ सुरक्षित और निजी रूप से काम करें, भले ही उनके पास Proton खाता न हो।

फ़ाइलें सुरक्षित रूप से शेयर करें

ईमेल या शेयरिंग लिंक के ज़रिए किसी भी साइज़ की फ़ाइलें शेयर करें। एक्सेस अनुमतियाँ, पासवर्ड और समय खत्म होने की तिथियां सेट करके नियंत्रण में रहें, और कभी भी आसानी से एक्सेस की निगरानी करें या उसे वापस लें।

किसी भी साइज़ या फ़ॉर्मेट की फ़ाइल स्टोर करें

एरर संदेशों या कम्पैटिबिलिटी समस्याओं की चिंता किए बिना, .PDF अनुबंधों से लेकर .CSV वित्तीय रिपोर्टों और .CAD डिज़ाइन फ़ाइलों तक, अपने संगठन के सभी गोपनीय डेटा को सुरक्षित रखें।

फ़ाइलों पर ऑफलाइन काम करें

कर्मचारियों को क्लाउड में स्टोर की गई फ़ाइलों को अपने डेस्कटॉप पर सिंक करने दें और ऑफलाइन काम जारी रखने दें। दोबारा कनेक्ट होने पर बदलाव अपने आप सिंक हो जाते हैं।

किसी भी डिवाइस से एक्सेस करें

चाहे कर्मचारी कार्यालय में हों, घर पर हों, या फील्ड में हों, बिज़नेस के लिए Proton का क्लाउड स्टोरेज डेस्कटॉप, ब्राउज़र और मोबाइल पर फ़ाइलों को अपलोड करना, एक्सेस करना और बदलना आसान बनाता है।

पिछले वर्ज़न रिकवर करें

Proton Drive आपकी फ़ाइलों के पिछले वर्ज़न को 10 साल तक स्टोर करके रखता है, ताकि आपकी टीम केवल कुछ क्लिक में पिछले वर्ज़न की समीक्षा कर सके और उन्हें रीस्टोर कर सके।

फ़ाइलों को सिंक में रखें

वितरित टीमों और तेज़ी से आगे बढ़ने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए बिल्कुल सही, Proton Drive उपयोगकर्ताओं और डिवाइसों के बीच वास्तविक समय में बदलावों को अपने आप सिंक करता है।

एक्सेस नियंत्रण सेट करें

मज़बूत समूह-आधारित एक्सेस नियंत्रणों के साथ, आप इस बात पर कड़ा नियंत्रण बनाए रख सकते हैं कि कौन क्या देखता है, जिससे ऑडिट और आंतरिक प्रशासन सरल हो जाता है।

एन्क्रिप्ट किया क्लाउड स्टोरेज जो आपकी व्यावसायिक ज़रूरतों में सहायता करता है

इन-बिल्ट उत्पादकता टूल्स के साथ और अधिक करें

बिज़नेस क्लाउड स्टोरेज और शेयरिंग के साथ-साथ, Proton Drive में शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट ऑनलाइन डॉक्यूमेंट एडिटर और स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर, Proton Docs और Proton Sheets भी शामिल हैं।

सूचना सुरक्षा के लिए वैश्विक मानकों को पूरा करें

Proton Drive ISO 27001 प्रमाणित है और SOC 2 Type II, HIPAA, CCPA, और GDPR आवश्यकताओं के अनुरूप है, जिससे अनुपालन को सरल बनाने और क्लाइंट्स के बीच विश्वास मज़बूत करने में मदद मिलती है।

कुछ ही मिनटों में सेटअप करें। किसी IT ज्ञान की आवश्यकता नहीं

बस कुछ ही चरणों में अपनी टीम के साथ काम शुरू करें। यदि आपको सहायता की आवश्यकता है, तो आपका समर्पित सक्सेस मैनेजर फ़ाइल संगठन से लेकर नियामक अनुपालन तक हर चीज़ में सहायता कर सकता है।

अपनी ज़रूरतों के अनुसार स्टोरेज स्पेस को बढ़ाएं

चाहे आप तेज़ी से बढ़ने वाला स्टार्टअप हों या बड़े डेटासेट को संभालने वाला कोई स्थापित व्यवसाय हों, आप लचीले प्लैन चुन सकते हैं, जिसमें प्रति उपयोगकर्ता 1 टीबी तक और उद्यमों के लिए कस्टम समाधान शामिल हैं।

बिज़नेस क्लाउड स्टोरेज जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं

Proton Drive Google Drive और Microsoft OneDrive का एक ऐसा विकल्प है जो कभी भी आपके डेटा की चाबियाँ अपने पास नहीं रखता है।

Proton Drive Google Drive Microsoft OneDrive और Dropbox की तुलना

Proton Drive

Google ड्राइव

माइक्रोसॉफ्ट वनड्राइव

ड्रॉपबॉक्स

डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट

हां
नहीं
नहीं
नहीं

आपके डेटा को एक्सेस या माइन नहीं कर सकते

हां
नहीं
नहीं
नहीं

पूरी तरह से ओपन सोर्स

हां
नहीं
नहीं
नहीं

अमेरिकी अधिकार क्षेत्र से बाहर

हां
नहीं
नहीं
नहीं

विज्ञापन-मुक्त बिज़नेस मॉडल

हां
नहीं
नहीं
नहीं

निवेशकों के प्रति जवाबदेह नहीं

हां
नहीं
नहीं
नहीं

बिज़नेस क्लाउड स्टोरेज में कमज़ोर लिंक को खत्म करें

अपने व्यवसाय को सुरक्षित करने और महत्वपूर्ण डेटा को लीक, रैंसमवेयर और निगरानी से बचाने के लिए Proton का उपयोग करने वाले 1,00,000 से अधिक संगठनों में शामिल हों।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिज़नेस के लिए क्लाउड स्टोरेज क्या है?
छोटे व्यवसायों के लिए कौन सा क्लाउड स्टोरेज सबसे अच्छा है?
शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन बिज़नेस क्लाउड स्टोरेज में कैसे सहायता करता है?
मुझे बिज़नेस डॉक्यूमेंट स्टोरेज के लिए E2EE समाधान क्यों चुनना चाहिए?