उन्नत ईमेल ट्रैकर सुरक्षा
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- ईमेल प्राप्त करें और पढ़ें
Proton Mail की ईमेल ट्रैकिंग को ब्लॉक करें खासियत वेब, iOS, iPadOS, और Android पे स्पाई पिक्सल से आपकी सुरक्षा करती है। वेब ऐप पे ये आपके ईमेल के लिंक से जाने-माने ट्रैकर भी हटा देती है।
- ईमेल ट्रैकिंग क्या है?
- Proton Mail की ट्रैकिंग सुरक्षा कैसे काम करती है
- ईमेल ट्रैकर सुरक्षा सेटिंग संभालें
- मुझे कैसे पता चलेगा कि ट्रैकर सुरक्षा काम कर रही है?
- सवाल और समस्या निवारण
ईमेल ट्रैकिंग क्या है?
कंपनियां अक्सर न्यूज़लेटर और अन्य मार्केटिंग ईमेल में ईमेल ट्रैकर (या स्पाई पिक्सल) डालती हैं। ईमेल ट्रैकर आपकी जानकारी इकट्ठा करने के लिए बनाए जाते हैं, और इनमें शामिल हो सकते हैं:
- ट्रैकिंग पिक्सल: अदृश्य तस्वीरें, जो ईमेल खोलते ही भेजने वाले को सूचित करती हैं।
- ट्रैकिंग लिंक: यूआरएल, जो रिकॉर्ड करते हैं कि आपने ईमेल में किसी लिंक पे कब और कहां क्लिक किया।
ये ट्रैकर आपका IP पता और डिवाइस टाइप जैसी जानकारी दे सकते हैं, अक्सर आपकी सहमति के बिना।

Proton Mail की ट्रैकिंग सुरक्षा कैसे काम करती है
स्पाई पिक्सल सुरक्षा
जब भी आपको शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं किया गया ईमेल प्राप्त होता है, हम जाने-माने ईमेल ट्रैकर हटा देते हैं। इससे आपका पर्सनल IP पता(नई विंडो), डिवाइस की जानकारी, और ईमेल खोलने का सटीक समय छुप जाता है।
हम आपकी ओर से एक ऐसे प्रॉक्सी के ज़रिए अन्य रिमोट तस्वीरें भी पहले से लोड करते हैं, जिसमें जेनेरिक IP पता और जियोलोकेशन होता है।
ट्रैकिंग लिंक सुरक्षा (वेब के लिए Proton Mail)
हम आपके ईमेल के यूआरएल से जाने-माने Urchin Tracking Module (UTM) या अन्य ट्रैकिंग पैरामीटर हटा देते हैं। इसका मतलब है कि लिंक पे क्लिक करने पे भेजने वाला आपको ट्रैक नहीं कर सकता।
साफ़ किए जाने से पहले और बाद के ट्रैकिंग लिंक का एक उदाहरण यहां है:

ईमेल ट्रैकर सुरक्षा सेटिंग संभालें
ट्रैकिंग सुरक्षा डिफॉल्ट रूप से सक्षम होती है। ये सेटिंग आपके सभी ऐप्स में सिंक नहीं होती, इसलिए अगर आप इसे अक्षम करना या फिर से सक्षम करना चाहें, तो आपको अपने सभी डिवाइस पे ऐसा करना होगा।
वेब और डेस्कटॉप ऐप
- अपनी खाता सेटिंग खोलें. साइडबार से ईमेल गोपनीयता चुनें।
- ईमेल ट्रैकिंग को ब्लॉक करें टॉगल करें।

मोबाइल ऐप (Android, iOS)
- सेटिंग खोलें।
- निजता और सुरक्षा पे जाएं।
- ईमेल ट्रैकिंग को ब्लॉक करें टॉगल करें।

मुझे कैसे पता चलेगा कि ट्रैकर सुरक्षा काम कर रही है?
वेब और डेस्कटॉप ऐप
जब Proton Mail किसी ईमेल में ट्रैकर का पता लगाता है, तो आपको संदेश के सबसे ऊपर एक ट्रैकर सुरक्षा बैज दिखता है। बैज बताता है कि कितने ट्रैकर ब्लॉक किए गए और कितने लिंक साफ़ किए गए।

मोबाइल (Android, iOS)
जानकारी वाले सेक्शन को बढ़ाकर आप चेक कर सकते हैं कि किसी ईमेल में स्पाई पिक्सल मिले और ब्लॉक हुए थे या नहीं। बढ़ाने के लिए को: फील्ड के बगल में मौजूद नीचे के ऐरो पे टैप करें।

आपको दिखेगा कि कितने ट्रैकर ब्लॉक किए गए या लिंक साफ़ किए गए।

जो चीज़ें ब्लॉक हुईं, उनकी और जानकारी देखने के लिए और जानें पे टैप करें।

सवाल और समस्या निवारण
मेरे ईमेल में ट्रैकिंग पैरामीटर वाले लिंक दिखने पे भी कोई लिंक साफ़ नहीं किया गया क्यों लिखा आता है?
Proton Mail एक लिंक डिटेक्शन सूची संभालता है और ओपन-सोर्स ब्लॉक लिस्ट भी इस्तेमाल करता है, जो लगातार अपडेट होती रहती हैं। हालांकि, कई कंपनियां अपने ट्रैकिंग पैरामीटर इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें पकड़ पाना हमारे लिए मुश्किल हो सकता है।
साथ ही, किसी लिंक से ट्रैकिंग पैरामीटर हटाने का मतलब कभी-कभी ये होता है कि वो अब काम नहीं करता। अगर आपको लगता है कि हमने कुछ ट्रैकिंग पैरामीटर मिस कर दिए हैं, तो कृपया हमारी टीम को ये रिपोर्ट करें।
क्या रिमोट तस्वीरों का अपनेआप लोड होना रोक देना चाहिए?
जब ईमेल ट्रैकिंग सुरक्षा चालू हो, तो रिमोट तस्वीरों का अपनेआप लोड होना सुरक्षित है। ये खासियत इस तरह बनाई गई है कि आप ट्रैकर से बचते हुए तस्वीर का कंटेंट देख सकें।
अगर आप फिर भी तस्वीरों का अपनेआप लोड होना रोकना चाहें, तो रिमोट तस्वीर अपनेआप दिखाएं को अपनी ईमेल गोपनीयता सेटिंग में अक्षम कर दें।
Proton Mail में तस्वीरें लोड करने के बारे में और जानें
हम आपके ईमेल पढ़े बिना तस्वीरों में मौजूद ट्रैकर को कैसे रोकते हैं
आपकी सुरक्षा के लिए, हम अब आपके ईमेल की रिमोट तस्वीरें अपने सर्वर के ज़रिए तब लोड करते हैं, जब हमें वो प्राप्त होती हैं, न कि तब जब आप उन्हें खोलें।
ये उन ईमेल पर लागू होता है, जो प्राप्त करते समय शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होते (इसमें ज़्यादातर न्यूज़लेटर और प्रमोशनल ईमेल शामिल हैं)।
बिना एन्क्रिप्शन वाले ईमेल की जांच स्पैम, फिशिंग, और मालवेयर के लिए पहले से होती है, जब हमें वो प्राप्त होते हैं, इसलिए हमने बस इन्हीं मौजूदा ऑटोमेटेड फ़िल्टर में ट्रैकिंग सुरक्षा जोड़ दी है।
इसके बाद ईमेल आपके इनबॉक्स में ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर होते हैं।
Proton Mail इस्तेमाल करते समय शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के बारे में जानें