Proton होमपेज

Proton Mail संदेश कैसे एन्क्रिप्ट किए जाते हैं

पढ़ने का समय
0 मिनट

आपके Proton Mail इंबॉक्स के सभी संदेश और अटैचमेंट zero-access एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित हैं। इसका मतलब है कि आपके ईमेल तक किसी और की पहुंच नहीं है, Proton तक भी नहीं। संदेश ट्रांज़िट में भी एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, लेकिन एन्क्रिप्शन का टाइप प्राप्तकर्ता के ईमेल प्रदाता पर निर्भर करता है।

एन्क्रिप्शन के बारे में और जानें

आपके इंबॉक्स में

आपके Proton Mail इंबॉक्स के सभी संदेश zero-access एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर किए जाते हैं।

  • बॉडी कंटेंट और अटैचमेंट शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर किए जाते हैं।
  • विषय पंक्तियां, प्राप्तकर्ता के ईमेल पते, और भेजने वाले के ईमेल पते एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, लेकिन शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होते। और जानें

इसमें non-Proton Mail पतों से भेजे गए संदेश शामिल हैं।

संदेश भेजना और प्राप्त करना

Proton Mail पतों के बीच

ट्रांज़िट में संदेश हमेशा शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट होते हैं।

Proton Mail से non-Proton Mail पतों तक

ट्रांज़िट में संदेश TLS के साथ एन्क्रिप्ट किए जाते हैं। ज़्यादातर तीसरें-पार्टी ईमेल प्रदाता इसकी सहायता करते हैं।

जब ईमेल प्राप्तकर्ता तक पहुंच जाता है, तो वह डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं रहता। इसलिए प्राप्तकर्ता का ईमेल प्रदाता उसे एक्सेस कर सकता है।

किसी non-Proton Mail पते पर शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए संदेश भेजने के लिए, हमारी पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल खासियत का इस्तेमाल करें।

Non-Proton Mail से Proton Mail पतों तक

संदेश ट्रांज़िट में TLS के साथ एन्क्रिप्ट किए जाते हैं, फिर हमारे सर्वर पर zero-access एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर किए जाते हैं।

जब तक भेजने वाले का ईमेल प्रदाता शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन इस्तेमाल नहीं करता, वे अपनी तरफ से भेजे गए संदेशों की कॉपी रख सकते हैं।

किसी ऐसे संपर्क से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए संदेश प्राप्त करने के लिए जो Proton इस्तेमाल नहीं करता, आप ये कर सकते हैं:

या फिर उन्हें मुफ्त Proton Mail ईमेल पता बनाने को कहने पर विचार करें, ताकि आपका संवाद डिफॉल्ट रूप से निजी रहे।

ईमेल विषय पंक्तियों के बारे में नोट

Standards के अनुरूप रहने और interoperability सुनिश्चित करने के लिए Proton Mail संदेशों की विषय पंक्तियां शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होतीं। Proton Mail OpenPGP स्टैंडर्ड का पालन करता है। PGP में, विषय पंक्ति हैडर पैकेट का हिस्सा होती है, जो शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होता।


हालांकि Proton Mail की विषय पंक्तियां शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट नहीं होतीं, किसी तीसरें पार्टी के लिए उन तक पहुंच बनाना बेहद मुश्किल है। एक्सेस के लिए ऐसे कोर्ट ऑर्डर की जरूरत होगी जो स्विस जज द्वारा मंज़ूर हो।

आप सामान्य विषय पंक्तियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो संदेश की सामग्री के बारे में न्यूनतम जानकारी देती हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me