मुफ्त ईमेल पता कैसे बनाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- खाता बनाएं
Proton Mail के साथ, आप एक मुफ्त और सचमुच निजी ईमेल खाता बना सकते हैं जो आपको ट्रैक नहीं करता, आपका डाटा नहीं बेचता, या आपको विज्ञापन नहीं दिखाता।
आपके संदेश और अन्य डाटा शुरु-से-अंत तक और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं, इसलिए इन्हें कोई और नहीं पढ़ सकता, हम भी नहीं।
मुफ्त Proton Mail पता कैसे बनाएं
- account.proton.me/signup पे जाएं और Free प्लैन चुनें।

2. अपना यूज़रनेम दर्ज करें और पासवर्ड बनाएं।

3. Proton Mail अभी इस्तेमाल करना शुरू करें पे क्लिक करें। हो सकता है कि आपसे इंसान होने का सबूत मांगा जाए।
4. अपना Recovery Kit डाउनलोड करें। पुष्टि बॉक्स पर टिक करें और जारी रखें चुनें।

5. अपना डिस्प्ले नाम जोड़ें और जारी रखें पे क्लिक करें।
6. जब आपको Proton सेवा चुनने के लिए कहा जाए, तब Mail पे क्लिक करें और अपने Proton Mail इंबॉक्स पे जाएं।

बस इतना ही। आपका एन्क्रिप्टेड ईमेल खाता अब खुल गया है, और आप अपने नए ईमेल पते से संदेश भेजने और प्राप्त करना शुरू कर सकते हैं।

अगले कदम
हमारी आसान मेल आयात और फॉरवर्डिंग खासियतों के साथ अपने मुफ्त एन्क्रिप्टेड इंबॉक्स का पूरा फायदा उठाएं। आप अपने खाते के लिए एक्स्ट्रा स्टोरेज भी अनलॉक कर सकते हैं।
- अपना मेल और संपर्क अपने Proton खाते में आयात करें
- Proton Mail Free के साथ एक्स्ट्रा स्टोरेज अनलॉक करें
Proton Mail क्यों चुनें?
Proton में हमारा काम आपकी निजता की रक्षा करना है, उसका उल्लंघन करना नहीं। हम आप पे जासूसी नहीं करते, विज्ञापनों से आपको निशाना नहीं बनाते, या आपका डाटा किसी को नहीं बेचते। हमारी सारी फंडिंग Proton कम्युनिटी के भुगतान करने वाले सदस्यों से आती है।
Proton Mail में वो सब खासियतें हैं जो आप किसी अग्रणी ईमेल प्रदाता से उम्मीद करते हैं, जैसे:
- सेफ ईमेल भेजें, उन लोगों को भी जो Proton Mail इस्तेमाल नहीं करते
- ईमेल नकली-नाम बनाएं अपनी पहचान की रक्षा के लिए
- फोल्डर, मजबूत स्पैम फिल्टर, और शेड्यूल किए गए ईमेल
- Proton Calendar, Proton Drive, और Proton VPN(नई विंडो) समेत Proton की सभी privacy-by-default सेवाओं तक मुफ्त एक्सेस पाएं
जब आप Proton इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी सारी जानकारी सख्त स्विस निजता कानूनों से सुरक्षित रहती है।