Proton होमपेज

Proton Mail पते के बिना Proton सेवाएं इस्तेमाल करना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
शुरू करें
खाता बनाएं

आप Gmail, iCloud, Outlook और Yahoo जैसे अन्य प्रदाताओं के ईमेल पते से Proton खाता बना सकते हैं। इससे आपको Proton Drive, Docs, Sheets, VPN(नई विंडो), Pass, Authenticator, Lumo(नई विंडो) और Wallet का एक्सेस मिलेगा।

Proton Mail और Proton Calendar को अनलॉक करने और हमारे एन्क्रिप्टेड निजता सूट के पूरे फायदे पाने के लिए, आप कभी भी अपने खाते में Proton Mail पता जोड़ सकते हैं

अपने ईमेल पते के साथ Proton खाता कैसे बनाएं

  1. https://account.proton.me/start पे जाएं।
  2. अपने वर्तमान ईमेल का उपयोग करें पे क्लिक करें।
How to use Proton services with your current email address

अगर आपको ये विकल्प नहीं दिखता, तो दोबारा चेक करें कि आप account.proton.me/start पे हैं और नहीं कि https://account.proton.me/mail/signup

  1. अपना ईमेल पता दर्ज करें और एक पासवर्ड बनाएं (मज़बूत पासवर्ड बनाने के लिए हमारे पासवर्ड जेनरेटर का इस्तेमाल करके देखें)। ये पासवर्ड सिर्फ आपके Proton खाते के लिए है।
  2. अभी मुफ्त खाता बनाएं पे क्लिक करें।
How to use Proton services with your current email address
  1. हम आपके ईमेल पते पे एक सत्यापन कोड भेजेंगे। अपना इंबॉक्स चेक करें (अपना स्पैम फोल्डर चेक करना न भूलें), फिर अपना सत्यापन कोड दर्ज करें। जारी रखने के लिए सत्यापित करें पे क्लिक करें।
Verify the code sent to your inbox to start using Proton
  1. आपसे एक Account Recovery Kit डाउनलोड करने को कहा जाएगा। ये दस्तावेज़ डाउनलोड करके किसी सुरक्षित जगह पे स्टोर करना ज़रूरी है। हमारी zero-access, शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन की वजह से, अगर आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं तो Proton आपका खाता रिकवर नहीं कर सकता।
  2. अपना डिस्प्ले नाम सेट करें और जारी रखें पे क्लिक करें।
  3. खाता बनाएं पे क्लिक करें।

सब पूरा हुआ। आप अपने नए Proton खाते से Drive, Docs, Sheets, VPN(नई विंडो), Pass, Authenticator, Lumo(नई विंडो) और Wallet का एक्सेस ले सकते हैं।

अपने खाते में Proton Mail पता कैसे जोड़ें

आप हमारी ज़्यादातर सेवाएं Proton Mail पते के बिना इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इन्हें एक्सेस करने के लिए आपको एक Proton Mail पते की ज़रूरत होगी:

  • Proton Mail (शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल)
  • Proton Calendar (निजी शेड्यूलिंग)

आप कभी भी अपने खाते में Proton Mail पता जोड़ सकते हैं:

  1. https://account.proton.me/switch पे जाएं और साइनइन करें।
  2. Proton Mail या Proton Calendar चुनें।
  3. अपना नया Proton Mail पता बनाएं। आप सुझाया गया पता इस्तेमाल कर सकते हैं, या अपना खुद का बना सकते हैं।
Choose a Proton Mail address
  1. सेटअप पूरा करने के लिए जारी रखें पे क्लिक करें।

सब पूरा हुआ। अब आप Proton Mail और Proton Calendar का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

इससे आपका गैर-Proton ईमेल पता आपके खाते से नहीं हटता। आप साइनइन करने के लिए कोई भी पता इस्तेमाल कर सकते हैं, और आपको अपना पासवर्ड अपडेट करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

निजता को अपना डिफॉल्ट बनाएं

अगर आप Proton को अपने मुख्य ईमेल प्रदाता के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला करते हैं, तो आप अपने बाहरी ईमेल पते से अपने नए Proton पते पे अपने-आप ईमेल फॉरवर्डिंग सेटअप कर सकते हैं

और अगर आप अभी Gmail इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप Gmail संदेश सीधे अपने Proton Mail इंबॉक्स से भेज और संभाल भी सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me