Proton होमपेज

इंसान सत्यापन

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
खाता बनाएं

जब आप Proton खाता बनाते हैं, तो आपसे CAPTCHA चैलेंज पूरा करने या फोन नंबर या ईमेल पता सत्यापित करने को कहा जा सकता है। ये सिर्फ बॉट और स्पैम को रोकने में मदद के लिए है — हम आपका डाटा स्टोर नहीं करते।

सत्यापन विकल्प

CAPTCHA

CAPTCHA एक छोटा ऑनलाइन टेस्ट है जो पक्का करता है कि आप बॉट नहीं हैं। हम CAPTCHA डाटा सेव नहीं करते।

ईमेल या एसएमएस

हम आपके फोन नंबर या सेकेंडरी ईमेल पते पे एक सत्यापन कोड भेजेंगे।

हम आपका ईमेल पता या फोन नंबर स्टोर नहीं करते, सिर्फ एक क्रिप्टोग्राफिक हैश स्टोर करते हैं।

इसका मतलब है कि हम बिना आपकी असली जानकारी देखे या स्टोर किए भी पता लगा सकते हैं कि कोई ईमेल या फोन नंबर बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं।

समस्या निवारण

अगर CAPTCHA पार नहीं हो पा रहा, तो उसकी जगह ईमेल या एसएमएस सत्यापन आज़माएं। अगर उससे भी काम न बने, या कोई सत्यापन विकल्प न दिखे, तो हमारी सहायता टीम से संपर्क करें

अगर आपको Proton खाता बनाने में कोई और समस्या आ रही है, तो हमारी साइनअप समस्या निवारण गाइड देखें।

मुझे सिर्फ ईमेल या फोन सत्यापन विकल्प क्यों दिख रहे हैं?

कई कारक तय करते हैं कि कौन से सत्यापन तरीके उपलब्ध होंगे। सिर्फ ईमेल या एसएमएस सत्यापन दिखने की संभावना ज़्यादा तब होती है जब आप:

Proton इंसान सत्यापन का इस्तेमाल क्यों करता है

हमारी ईमेल प्रतिष्ठा की रक्षा करने और दुरुपयोग रोकने के लिए।

अगर स्पैम करने वालों को Proton Mail पतों तक आसान एक्सेस मिल जाए और वे ईमेल भेजने के लिए हमारा इस्तेमाल करें, तो अन्य ईमेल प्रदाता हमारे IP पतों से आने वाले संदेश ब्लॉक करना शुरू कर सकते हैं। इससे Proton Mail उपयोगकर्ताओं के लिए ईमेल भेजना और प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा।

सभी Proton खातों में Proton Mail का एक्सेस शामिल है। इसलिए अगर आप Proton Drive, Proton Pass, Proton VPN(नई विंडो), या किसी और Proton सेवा का इस्तेमाल करने के लिए खाता बना रहे हैं, तो भी हो सकता है कि आपसे इंसान होने का सबूत मांगा जाए।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me