Proton Drive सेटअप कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- Proton Drive
- शुरू करें
Proton Drive हमारा सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज और फाइल शेयर ऐप है। Proton Mail की तरह, Proton Drive शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है, यानी सिर्फ आप और जिन लोगों के साथ आप अपनी फाइलें शेयर करते हैं, वही उन्हें देख या खोल सकते हैं। Proton के पास भी इसका एक्सेस नहीं है।
आप हमारे सुरक्षित शेयर किए जा सकने वाले लिंक की मदद से किसी भी साइज़ और फॉर्मैट की फाइलें और फोल्डर तेज़ी से और सुरक्षित रूप से शेयर कर सकते हैं।
इस लेख में हम समझाते हैं कि Proton Drive वेब ऐप और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके Proton Drive के साथ शुरूआत कैसे करें:
Proton Drive के लिए साइनअप करें
Proton Drive हर उस व्यक्ति के लिए उपलब्ध है जिसके पास Proton प्लान है, जिसमें Proton Free भी शामिल है। आपके पास कितना स्टोरेज उपलब्ध होगा, ये आपके प्लान पे निर्भर करता है।
| Proton Free | Mail Plus | Drive Plus | Proton Unlimited |
|---|---|---|---|
| 5 जीबी | 15 जीबी | 200 जीबी | 500 जीबी |
अगर आप Proton Drive इस्तेमाल करना चाहते हैं और अभी आपके पास Proton खाता नहीं है, तो अभी Proton Drive के लिए साइनअप करें (या Proton Mail Plus, अगर आप 15 जीबी स्टोरेज चाहते हैं)।
Proton खाता मिलने के बाद, वेब और मोबाइल ऐप पे शुरूआत करने का तरीका ये है।
Proton Drive वेब ऐप का इस्तेमाल
एक्सेस कैसे करें
आप दो तरीकों से Proton Drive वेब ऐप को एक्सेस कर सकते हैं:
- अपने ब्राउज़र में drive.proton.me(नई विंडो) पे जाएं और अपने Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगइन करें। अगर आपके पास Proton खाता नहीं है, तो अभी Proton Drive के लिए साइनअप करें।
- अपने ब्राउज़र से किसी भी Proton सेवा (उदाहरण के लिए, Proton Mail(नई विंडो)) में लॉगइन करें और ऐप स्विचर का इस्तेमाल करके Proton Drive खोलें।

फाइलें अपलोड करें
आप दो तरीकों से Proton Drive वेब ऐप में फाइलें या फोल्डर अपलोड कर सकते हैं:
- फाइलों या फोल्डरों को पकड़ें और छोड़ें मुख्य Proton Drive वेब विंडो में। आप एक साथ कई आइटम अपलोड कर सकते हैं, और वो उस फोल्डर में जुड़ जाएंगे जिसे आप अभी देख रहे हैं।
- अपलोड के लिए फाइलें चुनने के लिए नया अपलोड या फाइल अपलोड करें बटन पे क्लिक करें, या फोल्डर चुनने के लिए फोल्डर अपलोड करें पे क्लिक करें।

फाइलें डाउनलोड करें
- अपनी पसंद की फाइलें या फोल्डर चुनें।
- डाउनलोड करें पे क्लिक करें।
- अपनी ब्राउज़र सेटिंग के हिसाब से, डाउनलोड कहां सहेजने हैं ये चुनें और डिफॉल्ट फाइल के नाम बदलें।
आप एक साथ कई आइटम डाउनलोड कर सकते हैं; आपकी चुनी हुई चीज़ें एक ZIP फाइल के रूप में सहेजी जाएंगी।

Proton Drive मोबाइल ऐप का इस्तेमाल
आप Proton Drive को Android या iOS (iPhone, iPad) पे इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेटअप
- Proton Drive का सेटअप प्ले स्टोर(नई विंडो) या App Store(नई विंडो) (iOS) से करें।
- ऐप लॉन्च करें और अपने Proton खाते से लॉगइन करें। अभी तक खाता नहीं है? अभी Proton Drive खाता बनाएं।
फाइलें अपलोड करें
- फाइलें पे जाएं।
- + को टैप करें।

- फ़ाइल अपलोड करें (Android) या फ़ाइल आयात करें (iOS) चुनें। आप फोल्डर अपलोड करें भी चुन सकते हैं (सिर्फ Android)।

- अपने डिवाइस से आइटम चुनें। Proton Drive तुरंत उन्हें अपलोड करना शुरू कर देगा; पूरा होने पर आपको एक सूचना मिलेगी।