Proton Drive अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शुरू करें
Proton हमारी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई क्लाउड स्टोरेज सेवा है और हर Proton प्लैन वाले (Proton Free समेत) के लिए उपलब्ध है।
Proton Drive को कैसे एक्सेस करें
drive.proton.me(नई विंडो) पे जाएं और अपने Proton लॉगइन प्रमाण के साथ साइनइन करें।
वैकल्पिक रूप से, आप अपने Proton Mail खाते से Proton Drive को एक्सेस कर सकते हैं:
1. mail.proton.me(नई विंडो) पे वेब ऐप में लॉगइन करें।
2. ऊपर बाएं कोने में ऐप स्विचर बटन पे क्लिक करें और ड्रॉपडाउन मेन्यू से Proton Drive चुनें।

आप Android(नई विंडो) और iOS(नई विंडो) के लिए हमारे ऐप के ज़रिए भी Proton Drive को एक्सेस कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Proton Drive की कीमत कितनी है?
Proton Drive मुफ्त में उपलब्ध है। अगर आप ज़्यादा स्टोरेज क्षमता चाहते हैं, तो आप महज €4.99 प्रति महीने पे Drive Plus में अपग्रेड कर सकते हैं। Drive Plus खातों में 200 जीबी का स्टोरेज होता है। आप €12.99 प्रति महीने पे Proton Unlimited खाता भी चुन सकते हैं, जो 500 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Proton Drive की स्टोरेज क्षमता क्या है?
अभी, सभी पैसे वाले प्लैनों के लिए Proton Drive स्टोरेज आपके Proton Mail खाते के साथ साझा किया जाता है। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास 15 जीबी के बेस स्टोरेज वाला Proton Mail Plus खाता है, तो यही 15 जीबी Proton Drive के साथ साझा किया जाएगा।
हालांकि, Proton Free प्लैन के लिए दोनों सेवाओं में बंटा हुआ ज़्यादा से ज़्यादा 6 जीबी का स्टोरेज आवंटन है, जिसमें 1 जीबी Proton Mail के लिए और 5 जीबी Proton Drive के लिए है।
क्या अतिरिक्त स्टोरेज खरीदा जा सकता है?
इस समय Proton Drive के लिए खास तौर पे स्टोरेज जोड़ना संभव नहीं है। Proton Drive के साथ साझा किए जा सकने वाले स्टोरेज को बढ़ाने के लिए, आप अपना खाता अपग्रेड कर सकते हैं।
जानें कि अपना स्टोरेज स्पेस कैसे बढ़ाएं