अपने बिज़नेस के लिए Proton Drive सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शुरू करें
Proton Drive से आप शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट किए गए क्लाउड स्टोरेज के ज़रिए ज़रूरी बिज़नेस दस्तावेज़ सुरक्षित रूप से स्टोर और बैकअप कर सकते हैं। ब्राउज़र की सहायता वाले किसी भी डिवाइस पे हमारे वेब ऐप के साथ Proton Drive इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपने Proton खाते में account.proton.me पे लॉगइन करें और ऐप स्विचर के ज़रिए Proton Drive एक्सेस करें।

Proton Drive में फ़ाइलें आयात करें
1. नया अपलोड पर क्लिक करके Proton Drive में दस्तावेज़ और अन्य फ़ाइलें अपलोड करें।

2. Ctrl/Cmd बटन दबाकर रखते हुए फ़ाइलें चुनकर आप कई फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं।
फ़ाइलें सुरक्षित रूप से शेयर करें
Proton Drive में स्टोर की गई फ़ाइलों और फोल्डर को सार्वजनिक रूप से एक्सेस किए जा सकने वाले सुरक्षित यूआरएल बनाकर शेयर कर सकते हैं।
1. लिंक बनाने के लिए, टूलबार में लिंक आइकन पर क्लिक करें।

2. सुरक्षित यूआरएल कॉपी करके उसे शेयर करने के लिए लिंक कॉपी करें पर क्लिक करें।

3. अगर आपके पास कोई संवेदनशील फ़ाइल या फोल्डर है, तो आप उसे पासवर्ड से भी सुरक्षित रख सकते हैं और समय खत्म होने की तारीख़ सेट कर सकते हैं। अतिरिक्त सेटिंग पर क्लिक करें और ज़रूरी खासियतें चालू करें।

आने वाली खासियतें
जल्द ही आप दस्तावेज़ बदल भी पाएंगे और ड्राइव एक्सेस कई उपयोगकर्ताओं के बीच शेयर भी कर पाएंगे। खासियतों के रिलीज़ की सूचना पाने के लिए सेल्स टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।