Proton होमपेज

अपने नए Proton Drive खाते के लिए और मुफ्त स्टोरेज अनलॉक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
शुरू करें

जब आप एक मुफ्त Proton खाता बनाते हैं, तो पहले 30 दिनों में हमारी वेलकम एक्शन चेकलिस्ट पूरी करके 3 जीबी अतिरिक्त Drive स्टोरेज अनलॉक कर सकते हैं

चेकलिस्ट तीन आसान कार्यों से बनी है, जिनसे आपको अपने नए क्लाउड स्टोरेज और उसकी निजता खासियतों को जानने में मदद मिलती है।

चेकलिस्ट पूरी करते ही, हम आपका स्टोरेज 2 जीबी से बढ़ाकर 5 जीबी कर देंगे।

इस लेख में

कौन पात्र है?

सभी मुफ्त Proton Drive खाते 3 जीबी अपग्रेड के लिए पात्र हैं, जब तक आप खाता बनाने के 30 दिनों के भीतर चेकलिस्ट पूरी कर लेते हैं।

पेड Proton Drive प्लैन इस ऑफर के लिए पात्र नहीं हैं, लेकिन हमारे पास पेड सब्सक्राइबर के लिए अलग स्टोरेज बोनस प्रोग्राम है।

वेलकम बोनस कैसे पाएं

1. कोई फ़ाइल या फोल्डर जोड़ें

ये निर्देश Proton Drive वेब के लिए हैं, लेकिन यह कार्य पूरा करने के लिए आप किसी भी Proton Drive ऐप में फ़ाइल या फोल्डर जोड़ सकते हैं।

  1. account.proton.me/drive पे साइन इन करें।
  2. मेरी फ़ाइलें पेज पे आप दोनों में से कोई एक काम कर सकते हैं:

  • + नया पे क्लिक करें, फिर फाइल अपलोड करें या फोल्डर अपलोड करें चुनें। अपने आइटम चुनें और खोलें पे क्लिक करें।

  • अपने आइटम को सीधे मेरी फ़ाइलें में पकड़ें और छोड़ें।

जानें कि Proton Drive में फाइलें और फोल्डर कैसे संभालें

ये निर्देश Proton Drive वेब के लिए हैं, लेकिन यह कार्य पूरा करने के लिए आप किसी भी Proton Drive ऐप में शेयर करने वाला लिंक बना सकते हैं।

  1. account.proton.me/drive पे साइन इन करें।
  2. मेरी फ़ाइलें पेज पे, जो फ़ाइल आपको शेयर करनी है उसे चेक करें और शेयर करें (👤) आइकन पे क्लिक करें।
  3. सार्वजनिक लिंक टॉगल चालू करें।

बस, हो गया। चाहें तो आप लिंक किसी को भेज सकते हैं, लेकिन इस कार्य के लिए ये ज़रूरी नहीं है।

Proton Drive की फाइलें शेयर करने के बारे में और जानें

3. पुनर्प्राप्ति विधि से अपने खाते की सुरक्षा करें

अपने खाते को पासवर्ड खोने से बचाने के लिए, खाता बनाते समय कई खाता पुनर्प्राप्ति विकल्प सेटअप करना ज़रूरी है। जानें कि खाता पुनर्प्राप्ति कैसे काम करती है

  1. account.proton.me/drive पे साइन इन करें और अपनी खाता सेटिंग खोलें
  2. साइडबार से पुनर्प्राप्ति चुनें।
  3. खाता पुनर्प्राप्ति तक स्क्रॉल करें और कम से कम एक खाता पुनर्प्राप्ति विधि और एक डेटा पुनर्प्राप्ति विधि जोड़ें। Proton के पुनर्प्राप्ति विकल्पों के बारे में और जानें

इन स्टेप्स को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आपको बढ़े हुए स्टोरेज की पुष्टि करने वाला एक ईमेल मिलेगा।

समस्या निवारण

वेलकम चेकलिस्ट नहीं दिख रही है

पहले, दोबारा जांच लें कि आपने:

  • 30 दिनों से कम समय पहले अपना खाता बनाया है: ये ऑफर सिर्फ नए खातों के लिए है।
  • मुफ्त खाता रखते हैं: ये ऑफर सिर्फ Proton Free के साथ उपलब्ध है।
  • चेकलिस्ट अभी तक पूरी नहीं की है: अगर कर ली है, तो आपका स्टोरेज पहले से ही 5 जीबी होगा।

अगर आपने अभी-अभी अपना खाता बनाया है, तो हो सकता है चेकलिस्ट तुरंत न दिखे। ऐसा इसलिए हो सकता है कि पहले कोई और ऑफर दिखाया जा रहा है।

हालांकि, आप अभी भी कार्यों पे काम शुरू कर सकते हैं — ऑफर सक्रिय है।

Proton Drive Plus के साथ और भी ज़्यादा स्टोरेज पाएं

200 जीबी क्लाउड स्टोरेज और 10-साल की फ़ाइल पुनर्प्राप्ति जैसी अन्य प्रीमियम खासियतें अनलॉक करें। Drive Plus के बारे में जानें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me