Proton होमपेज

Proton Storage बोनस

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्टोरेज स्पेस

Proton का मकसद है कि ऑनलाइन निजता सबके लिए उपलब्ध हो। इसीलिए हम सबके लिए मुफ्त प्लैन देते हैं। लेकिन ज़्यादातर ऐसी “मुफ्त” सेवाओं के उल्ट, जो आपकी निजता का उल्लंघन करके विज्ञापन बेचने पे निर्भर होती हैं, Proton पैसे वाले प्लैनों की आमदनी से चलता है। आपकी पैसे वाली सदस्यताओं के बिना हमारा अस्तित्व ही नहीं होता।

जो सभी लोग Proton के लिए भुगतान करते हैं, उनकी वफ़ादारी और जारी सहायता के लिए धन्यवाद के तौर पे, हम आपको सालाना Storage बोनस देते हैं।

स्टोरेज बोनस क्या है?

स्टोरेज बोनस अतिरिक्त स्टोरेज है, जो हम आपके खाते में हर साल जोड़ते हैं जब आप किसी Proton सेवा के लिए भुगतान करते हैं:

  • जब आप किसी पैसे वाले Proton प्लैन के लिए साइनअप करते हैं (Drive Professional, Pass Plus, और सिर्फ पैसे वाले Proton VPN प्लैन को छोड़कर), तो आप अपने-आप स्टोरेज बोनस के लिए पात्र हो जाते हैं।
  • आपके पैसे वाले प्लैन के साइनअप की सालगिरह पे, आपको मुफ्त में अतिरिक्त स्टोरेज मिलेगा। ये स्टोरेज आपके Proton Mail(नई विंडो) और Proton Drive(नई विंडो) के बीच साझा होता है।
  • ये हर साल होगा। जब तक आप बिना रुकावट के किसी Proton सेवा के लिए भुगतान करते रहेंगे, हम आपकी सदस्यता की सालगिरह पे आपका स्टोरेज बोनस फिर से हिसाब करके अपडेट करेंगे।

बस इतना ही! जब तक आपके पास पैसे वाला Proton प्लैन है, आपको ये बोनस अपने-आप मिलते रहेंगे। आपको कोई कार्य करने की ज़रूरत नहीं है।

मुझे कितना अतिरिक्त स्टोरेज मिलेगा?

हमारे सालाना स्टोरेज बोनस पहले सभी Proton प्लैन के लिए हर साल 1 जीबी तय थे। लेकिन मई 2022 में जब से हमने अपने सभी प्लैन कहीं ज़्यादा बड़े बेस स्टोरेज के साथ नए सिरे से बनाए हैं, तब से हमने आपके स्टोरेज बोनस भी बढ़ा दिए हैं!

आपका सालाना बोनस अब इस बात पे निर्भर करता है कि आपके पास कौन सा प्लैन है, जैसा नीचे दी गई टेबल में दिखाया गया है।

Proton प्लैन

आपका प्लैनआपका सालाना स्टोरेज बोनस
Proton Mail Plus+1 जीबी
Proton Drive Plus+4 जीबी
Proton Unlimited+10 जीबी
Proton Duo+15 जीबी
Proton Family+50 जीबी
Proton Visionary+50 जीबी

Proton for Business प्लैन

आपका प्लैनआपका सालाना स्टोरेज बोनस
Proton Mail Essentials+1 जीबी प्रति यूज़र
Proton Mail Professional (अब बंद हो चुका)+5 जीबी प्रति यूज़र
Proton Workspace Standard+10 जीबी प्रति यूज़र
Proton Workspace प्रीमियम+10 जीबी प्रति यूज़र

क्या अपने नए प्लैन के साथ मुझे अपने पिछले स्टोरेज बोनस मिले रहेंगे?

पिछले कुछ सालों में आपको कुछ एक बार के स्टोरेज बोनस मिले होंगे, जैसे 2019 के ब्लैक फ्राइडे के लिए 5 जीबी बोनस या 2020 में महामारी के दौरान 5 जीबी या 10 जीबी बोनस। चूंकि हमने मई 2022 में अपने सभी प्लैन का बेस स्टोरेज काफी बढ़ा दिया था, इसलिए हमने ये एक बार के स्टोरेज बोनस आपके नए प्लैन के बेस स्टोरेज में मर्ज कर दिए हैं।

हालांकि, हमने आपके जमा हुए सालाना स्टोरेज बोनस आगे ले जाकर उन्हें आपके नए बेस स्टोरेज के ऊपर जोड़ दिया है, ताकि आपके नए प्लैन में कम से कम उतना ही स्टोरेज हो जितना आपके पुराने प्लैन में था।

उदाहरण: मान लें कि आप पुराने Proton Mail Plus प्लैन पे थे, जिसमें था:

  • 5 जीबी बेस स्टोरेज + 
  • 5 जीबी का Covid-19 स्टोरेज बोनस + 
  • दो सालाना 1 जीबी स्टोरेज बोनस (2 x 1 जीबी = 2 जीबी)

आपका कुल स्टोरेज = 12 जीबी

आप Proton Mail Plus पर अपग्रेड हो जाते, जिसमें 17 जीबी कुल स्टोरेज होता (= आपके नए Proton Mail Plus प्लैन के लिए 15 जीबी बेस स्टोरेज + दो सालाना 1 जीबी स्टोरेज बोनस)।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या कितने स्टोरेज बोनस प्राप्त किए जा सकते हैं, इसकी कोई सीमा है?

नहीं, कोई सीमा नहीं है। जब तक आपके पास पैसे वाला प्लैन है, आपको हर साल स्टोरेज बोनस मिलते रहेंगे।

अभी मेरे पास Proton Free प्लैन है। क्या स्टोरेज बोनस पाने का समय निकल चुका है?

नहीं, आप कभी भी स्टोरेज बोनस कमाना शुरू कर सकते हैं। बस आपको किसी पैसे वाले Proton प्लैन के लिए साइनअप करना है (सिर्फ Proton VPN वाले प्लैन छोड़कर)। एक साल बाद, आपको आपका स्टोरेज बोनस मिल जाएगा (और उसके बाद हर साल, जब तक आप पैसे वाले प्लैन के साथ जुड़े रहते हैं)।

मेरी सदस्यता पहले Proton Mail Plus की थी, लेकिन मैंने Proton Unlimited पर अपग्रेड कर लिया। क्या प्लैन बदलने से मेरे स्टोरेज बोनस खत्म हो जाते हैं?

नहीं। अगर आप एक पैसे वाले Proton प्लैन से दूसरे पर बदलते हैं, तो हम उसे एक लगातार चलने वाली सदस्यता मानते हैं, जब तक कि आपकी Proton के साथ पहली पैसे वाली सदस्यता और नई सदस्यता के बीच समय का कोई अंतराल न हो।

कई सालों तक मेरे पास Proton Mail का पैसे वाला प्लैन था, लेकिन मैंने Free प्लैन पर डाउनग्रेड कर लिया। अगर मैंने दोबारा Proton Mail Plus पर अपग्रेड किया, तो क्या मुझे उन पिछले सालों का क्रेडिट मिलेगा?

स्टोरेज बोनस सिर्फ किसी Proton सेवा के पैसे वाले सदस्य के रूप में आपके सबसे हाल के, लगातार समय पे लागू होते हैं। अगर आप कभी अपना प्लैन रद्द करते हैं या Free वर्ज़न पर डाउनग्रेड करते हैं, तो आप Proton के पैसे वाले सदस्य नहीं रहते और बोनस स्टोरेज नहीं कमा सकते। अगली बार जब आप किसी पैसे वाले प्लैन के लिए साइनअप करेंगे, तब आपके स्टोरेज बोनस की गिनती फिर से शुरू होगी।

मैंने कई सालों तक Proton Mail प्लैन के लिए भुगतान किया है, लेकिन अब Proton Free पर डाउनग्रेड करने का विचार है। डाउनग्रेड करने पे क्या मुझे पहले से कमाए गए स्टोरेज बोनस मिले रहेंगे?

नहीं। अगर आप अपना पैसे वाला Proton प्लैन रद्द करते हैं या Proton Free पर डाउनग्रेड करते हैं, तो आपकी पिछली पैसे वाली सदस्यता के दौरान कमाया गया बोनस स्टोरेज लागू नहीं रहेगा। आपके Proton Free प्लैन में स्टैंडर्ड 500 एमबी स्टोरेज होगा, या 1 जीबी अगर आपने पहले अपने शुरूआती कार्य पूरे किए हैं।

मेरे पास पैसे वाला Proton VPN Plus प्लैन है, लेकिन Proton Mail खाता नहीं है। क्या फिर भी मुझे स्टोरेज बोनस मिलेंगे?

नहीं, दुर्भाग्य से, पैसे वाले सिर्फ Proton VPN प्लैन अब स्टोरेज बोनस के लिए पात्र नहीं हैं। Proton VPN के साथ सालाना बोनस पाने के लिए आपको Proton Unlimited पर अपग्रेड करना होगा, जो आपको Proton Mail, Proton Calendar, Proton VPN और Proton Drive एक ही आसान सदस्यता में देता है।

मेरे पास मुफ्त Proton Mail खाता है, लेकिन Proton VPN Plus के लिए भुगतान होता है। क्या मुझे स्टोरेज बोनस भी मिलेंगे?

नहीं, दुर्भाग्य से, पैसे वाले सिर्फ Proton VPN प्लैन अब स्टोरेज बोनस के लिए पात्र नहीं हैं। इसलिए Proton VPN के साथ सालाना बोनस पाने के लिए आपको Proton Unlimited पर अपग्रेड करना होगा। Proton Unlimited आपको Proton Mail, Proton Calendar, Proton VPN, Proton Drive, और Proton Pass एक ही आसान सदस्यता में देता है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me