Proton होमपेज

Proton Drive वेब के लिए कैसे इस्तेमाल करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton Drive का इस्तेमाल

Proton Drive से अपनी फाइलें ऑनलाइन सुरक्षित रखना आसान हो जाता है। Proton Drive पे स्टोर की गई सभी फाइलें शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्ट की गई होती हैं, यानी आप इन्हें हमारे सर्वर पे अपलोड करने से पहले अपने ही डिवाइस पे एन्क्रिप्ट करते हैं। सिर्फ आप ही इन्हें डीक्रिप्ट कर सकते हैं, हालांकि आप चुन सकते हैं कि अपनी फाइलें दूसरों के साथ शेयर करें। Proton कभी भी Proton Drive पे स्टोर की गई या शेयर की गई फाइलों तक एक्सेस नहीं कर सकता।

इस लेख में हम देखेंगे कि Proton Drive वेब को कैसे इस्तेमाल करें।

Proton Drive वेब ऐप को कैसे एक्सेस करें

आप Proton Drive वेब ऐप को दो तरीकों से एक्सेस कर सकते हैं :

  • drive.proton.me(नई विंडो) पर जाएं और अपने Proton खाते से लॉगइन करें।
  • या, किसी भी Proton सेवा (जैसे अपना Proton Mail खाता) में लॉगइन करें और ऐप सलेक्टर का इस्तेमाल करके Proton Drive खोलें।
Proton Mail shows the app switcher and highlights Proton Drive

फाइलें अपलोड करें

अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के फाइल मैनेजर का इस्तेमाल करके फाइलों और फोल्डरों को पकड़ें और Proton Drive वेब ऐप की मुख्य विंडो पे छोड़ें। या फिर, फाइलें या फोल्डर अपलोड करने के लिए दिए गए बटन इस्तेमाल करें।

The Proton Drive web app highlights the buttons for uploading files and folders

आपके चुने हुए आइटम उस फोल्डर में अपलोड होंगे जिसे आप Proton Drive में अभी देख रहे हैं

The Proton Drive web app shows uploaded files and folders

दस्तावेज़ बनाएं

Proton Docs, एक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड दस्तावेज़ संपादक जो Proton Drive में शामिल है, की मदद से आप सुरक्षित तरीके से दस्तावेज़ बना सकते हैं, उनमें बदलाव कर सकते हैं और साथ में काम कर सकते हैं।

नया पर क्लिक करें और नया दस्तावेज़ चुनें।

How to create a new Proton Docs document in Proton Drive

स्प्रेडशीट बनाएं

Proton Sheets, एक शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड स्प्रेडशीट संपादक जो Proton Drive में शामिल है, की मदद से आप सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से स्प्रेडशीट बना सकते हैं, उनमें बदलाव कर सकते हैं और साथ में काम कर सकते हैं।

नया पर क्लिक करें और नई स्प्रेडशीट चुनें।

The Proton Drive web app shows how to create a new spreadsheet

फाइलें शेयर करें

कोई फाइल या फोल्डर चुनें और शेयर पर क्लिक करें।

The Proton Drive web app shows how to share a file

आप Proton Drive वेब ऐप से फाइलें और फोल्डर दो तरीकों से शेयर कर सकते हैं:

अपनी शेयर की गई फाइलें देखें

अपने Proton Drive से शेयर की गई सब चीज़ें देखने के लिए बाईं साइडबार में साझा किए गए(नई विंडो) टैब खोलें।

The Proton Drive web app shows how to access the Shared tab

कोई भी आइटम चुनें:

  • इसे डाउनलोड करें
  • इसका नाम बदलें
  • जानकारी देखें
  • पहुंच प्रबंधित करें (इजाज़त बदलें या किसी खास व्यक्ति का एक्सेस वापस लें)
  • साझाकरण बंद करें

आपके साथ शेयर की गई फाइलें देखें

अन्य लोगों द्वारा आपके साथ शेयर की गई फाइलें और फोल्डर देखने के लिए बाईं साइडबार में मेरे साथ साझा किया गया(नई विंडो) टैब खोलें।

The Proton Drive web app shows how to access the Shared with me tab

कोई भी आइटम चुनें:

  • इसे डाउनलोड करें
  • अपने Proton Drive में इसकी एक प्रति बनाएं
  • जानकारी देखें
  • इसे अपनी मेरे साथ साझा किया गया सूची से हटाएं

फाइलें और फोल्डर डाउनलोड करें

जिन फाइलों या फोल्डरों को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें चुनें और डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। अगर आप कई आइटम चुनते हैं, तो वे एक ZIP संग्रह के रूप में डाउनलोड होंगे।

The Proton Drive web app shows how to download files and folders

आपकी ब्राउज़र सेटिंग के आधार पर, आप चुन सकते हैं कि फाइलें कहां डाउनलोड करें और उनके डिफॉल्ट नाम बदल सकते हैं।

संस्करण इतिहास इस्तेमाल करें

Proton Drive आपकी फाइलों के पिछले संस्करण रखता है ताकि आप बदलावों की समीक्षा कर सकें या पुराना संस्करण रीस्टोर कर सकें।

किसी फाइल पे राइट-क्लिक करें और संस्करण इतिहास देखें चुनें।

The Proton Drive web app shows how to access version history

फाइल मैनेजमेंट के और विकल्प

Proton Drive वेब ऐप में किसी भी फाइल या फोल्डर पे राइट-क्लिक करें और अधिक विकल्प देखें, जिनमें ये शामिल हैं:

  • प्रीव्यू: समर्थित फाइलें Proton Drive में सीधे खोलें बिना उन्हें डाउनलोड किए। आप DOOM खेल भी सकते हैं।
  • फोल्डर में डालें: चुनी गई फाइल या फोल्डर को अपने Proton Drive के किसी दूसरे फोल्डर में ले जाएं। ये मेरे साथ साझा किया गया से मेरी फ़ाइलें में आइटम ले जाने के लिए काम का है।
  • एक प्रति बनाएं: फाइल की एक प्रति दूसरे फोल्डर में बनाएं।
  • नाम बदलें
The Proton Drive web app shows all options in the right-click menu

फाइलें कचरे में डालें

जिन फाइलों या फोल्डरों को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें चुनें और कूड़ेदान में ले जाएँ बटन पर क्लिक करें।

The Proton Drive web app shows to delete multiple files at once

जब आप फाइलें या फोल्डर कचरे में ले जाते हैं, तो वे आपके मुख्य Proton Drive फोल्डरों में नहीं दिखते, लेकिन वे हमेशा के लिए मिटे भी नहीं होते।

अपने कंप्यूटर से सिंक की गई फाइलें देखें

Proton Drive डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करके अपने Windows या Mac कंप्यूटर से Proton Drive में सिंक की गई फाइलें देखने के लिए बाईं साइडबार में कंप्यूटर(नई विंडो) टैब खोलें।

The Proton Drive web app shows how to access the Computers tab

तस्वीरें और एल्बम संभालें

तस्वीरें और एल्बम अपलोड करने, संभालने और प्राइवेट तरीके से शेयर करने के लिए बाईं साइडबार में तस्वीरें(नई विंडो) टैब खोलें।

The Proton Drive web app shows how to access the Photos tab

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me