Proton Drive में एल्बम कैसे बनाएं और तस्वीरें जोड़ें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- एल्बम
- Proton Drive
Proton Drive के एल्बम की मदद से आप अपनी तस्वीरों और वीडियो को विज़ुअल कलेक्शन में व्यवस्थित कर सकते हैं, जिन्हें आप ब्राउज़ कर सकते हैं, संभाल सकते हैं और अन्य के साथ शेयर कर सकते हैं. एल्बम शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहते हैं, ताकि वो सिर्फ आप और उन लोगों तक ही पहुंच पाएं जिनके साथ आप उन्हें शेयर करना चाहें।
नोट: जिन तस्वीरों को आप कई एल्बम में जोड़ते हैं, वो डुप्लिकेट नहीं होतीं, इसलिए वो ज़्यादा स्टोरेज स्पेस नहीं लेतीं।
इस गाइड में आप क्या-क्या सीखेंगे:
- एल्बम कैसे बनाएं
- एल्बम में तस्वीरें कैसे जोड़ें
- तस्वीरों के साथ एल्बम अपने-आप कैसे बनाएं (Windows)
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
एल्बम कैसे बनाएं
एल्बम बनाने और तस्वीरें जोड़ने के लिए, वेब, Android, या iOS ऐप पे तस्वीरें या एल्बम टैब इस्तेमाल करें:
वेब ऐप
तस्वीरें टैब से:
- ड्राइव वेब ऐप(नई विंडो) का इस्तेमाल करके, तस्वीरें पे जाएं।
- एक या एक से ज़्यादा आइटम चुनें और एल्बम में जोड़ें पे क्लिक करें।

- नया एल्बम चुनें।

- एल्बम का नाम दर्ज करें और बनाएं पे क्लिक करें।

एल्बम टैब से:
- वेब ऐप(नई विंडो) का इस्तेमाल करके, तस्वीरें → एल्बम पे जाएं।
- नया एल्बम पे क्लिक करें।

- एल्बम का नाम दर्ज करें और बनाएं पे क्लिक करें।
Android और iOS
तस्वीरें टैब से:
- तस्वीरें टैब पे जाएं।
- आइटम चुनने के लिए लंबा दबाएं, फिर + पे टैप करें और एल्बम में जोड़ें चुनें।

- एल्बम का नाम दें और पूरा हुआ पे टैप करें।

एल्बम टैब से
- Photos → Albums पे जाएं।
- ऊपर दाईं ओर के कोने में + पे टैप करें।

- एल्बम का नाम दर्ज करें और पूरा हुआ पे टैप करें।
एल्बम में तस्वीरें कैसे जोड़ें
नए एल्बम बनाने की तरह ही, आप वेब, Android, या iOS ऐप पे तस्वीरें या एल्बम टैब से किसी मौजूदा एल्बम में तस्वीरें जोड़ सकते हैं। एक ही तस्वीर को कई एल्बम में बिना डुप्लिकेट किए जोड़ा जा सकता है, वो ज़्यादा स्टोरेज स्पेस नहीं लेगी और न ही कई बार कॉपी की जाएगी।
वेब ऐप
तस्वीरें टैब से
- ड्राइव वेब ऐप(नई विंडो) का इस्तेमाल करके, तस्वीरें पे जाएं।
- एक या एक से ज़्यादा तस्वीरें चुनें और एल्बम में जोड़ें पे क्लिक करें।

- एक एल्बम चुनें।

एल्बम टैब से
- Drive वेब ऐप(नई विंडो) के ज़रिए तस्वीरें → एल्बम पे जाएं।
- एक एल्बम खोलें और तस्वीरें जोड़ें पे क्लिक करें।

- एक या एक से ज़्यादा तस्वीरें चुनें और एल्बम में जोड़ें पे क्लिक करें।

- आप कंप्यूटर से अपलोड करें पे भी क्लिक करके एक इमेज चुन सकते हैं और उसे Proton Drive पे अपलोड कर सकते हैं। वो अपने-आप उस एल्बम में जुड़ जाएगी।
Android और iOS
तस्वीरें टैब से (सिर्फ iOS):
- तस्वीरें पे जाएं।
- एक तस्वीर खोलने के लिए टैप करें, या एक या एक से ज़्यादा तस्वीरें चुनने के लिए लंबा दबाएं। नीचे + पे टैप करें।

- एक एल्बम चुनें।

एल्बम टैब से:
- Photos → Albums पे जाएं।
- एक एल्बम खोलें और जोड़ें पे टैप करें।

- एक या एक से ज़्यादा आइटम चुनें और एल्बम में जोड़ें पे टैप करें।

तस्वीरों के साथ एल्बम अपने-आप कैसे बनाएं (Windows)
अगर आप अपनी कई तस्वीरों को एल्बम में व्यवस्थित करना चाहते हैं, तो आप अपने कंप्यूटर पे फोल्डर बनाकर और फिर Windows के लिए Proton Drive डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करके उन्हें आयात करके काम तेज़ कर सकते हैं। एल्बम फोल्डर के नामों के आधार पर अपने-आप बन जाएंगे। इसका तरीका ये है:
- Proton Drive डेस्कटॉप ऐप खोलें।
- तस्वीरें आयात करें → फोल्डर आयात करें पे जाएं।

- तस्वीरों वाला कोई फोल्डर चुनें। अन्य किसी भी फ़ाइल टाइप को नज़रअंदाज़ कर दिया जाएगा (तस्वीर आयात कैसे काम करता है देखें)।
उदाहरण के लिए, आप इस खासियत का इस्तेमाल Google Photos से Proton Drive में तस्वीरें आयात करने के लिए कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नहीं, आपकी मौजूदा तस्वीरें बिना बदले रहेंगी। जब आप पहली बार एल्बम और फ़िल्टर इस्तेमाल करेंगे, तब एक बार का सेटअप होगा, जिस दौरान तस्वीरों का बैकअप कुछ समय के लिए रुक जाएगा।
एल्बम उस तारीख के हिसाब से क्रम में लगे होते हैं जब आखिरी बार तस्वीरें जोड़ी गई थीं, और सबसे हाल में अपडेट हुए एल्बम पहले दिखाए जाते हैं। हर एल्बम में उसका नाम, उसमें मौजूद तस्वीरों की संख्या और उसकी शेयरिंग स्थिति (अगर लागू हो) दिखती है।
आप एल्बम को सब, मेरे एल्बम, साझा किए गए (वेब या iOS पर), मेरे द्वारा साझा किया गया (Android पर) और मेरे साथ साझा किया गया के हिसाब से फ़िल्टर कर सकते हैं।
किसी मौजूदा एल्बम को देखते वक़्त नया एल्बम बनाना संभव नहीं है। एल्बम सिर्फ तस्वीरें या एल्बम दृश्य से बनाए जा सकते हैं।
फिलहाल अन्य ऐप से एल्बम आयात करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। Proton Drive में अपनी तस्वीरें व्यवस्थित करने के लिए आपको ऐप के अंदर मैन्युअल रूप से नए एल्बम बनाने होंगे।