Proton होमपेज

Proton Drive में दस्तावेज़ स्कैन कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणियां
Android ऐप
iOS ऐप
Proton Drive

Android और iOS के लिए Proton Drive के मोबाइल ऐप दस्तावेज़ स्कैनिंग की सहायता करते हैं। ये खासियत स्थानिक पन्नों को डिजिटल फाइलों में बदल देती है, जो सीधे Proton Drive में अपलोड हो जाती हैं।

स्कैन किए गए दस्तावेज़ शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होते हैं। ऐप सिर्फ उन्हीं पन्नों को एक्सेस कर सकता है जिन्हें आप रखना चुनते हैं, और कैमरा रोल की कुछ और चीज़ नहीं।

दस्तावेज़ स्कैन करने की खासियत का इस्तेमाल करके आप रसीदें, बिज़नेस कार्ड, मीटिंग नोट्स, स्केच, रसोई की विधियां, प्रोडक्ट लेबल, वारंटी कार्ड, दवा के निर्देश, या कोई भी और चीज़ अपलोड कर सकते हैं जो वरना आपसे छूट सकती है।

दस्तावेज़ स्कैन शुरू करें

  1. Proton Drive ऐप खोलें और अपने Proton खाते से साइनइन करें। अगर आपके पास अभी खाता नहीं है, तो मुफ्त Proton Drive खाता बनाएं
  2. फ़ाइलें में जाएं और उस फोल्डर में जाएं जहां आप चाहते हैं कि स्कैन सहेजा जाए।
  3. ऊपर-दाएं कोने में + पे टैप करें।
  4. दस्तावेज़ स्कैन करें चुनें।
Proton Drive iOS ऐप दिखाता है कि डॉक्यूमेंट कैसे स्कैन करें
  1. अगर आपने पहले से एक्सेस नहीं दिया है, तो Proton Drive को कैमरा एक्सेस दें।
The Proton Drive iOS app requests camera access for document scanning
  1. अपने दस्तावेज़ की तस्वीर लें
  • डिफॉल्ट रूप से, Proton Drive दस्तावेज़ को अपने आप पहचान लेता है और आपके लिए उसकी तस्वीर ले लेता है, लेकिन अगर आप चाहें तो मैनुअल कैप्चर पे स्विच कर सकते हैं।
  • कैप्चर अपने आप Proton Drive में सहेजे नहीं जाते, इसलिए आप कई पन्नों की तस्वीरें ले सकते हैं और तय कर सकते हैं कि कौन सी रखनी है।
The Proton Drive Android app shows how to scan a document

स्कैन किए गए दस्तावेज़ में बदलाव करें

अपने स्कैन स्क्रॉल करके हर एक की समीक्षा करें। हर एक के लिए आप:

  • तस्वीर दोबारा लें (कई स्कैन किए गए दस्तावेज़ एक ही PDF फ़ाइल में सहेजते समय ये काम आता है)
  • जो स्कैन रखने नहीं चाहते, उन्हें मिटा दें
  • फ़िल्टर लागू करें
  • पन्ना घुमाएं
  • दस्तावेज़ के किनारों को एडजस्ट करें
  • निशान या दाग मिटाएं (Android)
The Proton Drive Android app shows how to edit scanned documents

स्कैन में बदलाव पूरे करने के बाद, अगला (Android) या सहेजें (iOS) टैप करें।

स्कैन किए गए दस्तावेज़ सहेजें

  1. अपने स्कैन के लिए नाम जोड़ें।
  2. Android पे चुनें कि स्कैन किए गए दस्तावेज़ किस रूप में सहेजने हैं:
  • PDF (सभी पन्ने एक ही दस्तावेज़ में जुड़ जाते हैं)
  • JPEG (हर पन्ना अलग तस्वीर के रूप में सहेजा जाता है)
  • PDF और JPEG दोनों
The Proton Drive Android app shows to how save scanned documents

iOS पे सिर्फ PDF उपलब्ध है।

  1. सहेजें टैप करें। अपलोड पूरा होने पे आपके फोन पे एक सूचना मिलेगी।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me