Proton होमपेज

अपने Proton Drive iOS ऐप की सुरक्षा बढ़ाएं

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
iOS ऐप

Proton ऐप आपके डाटा को डिफॉल्ट रूप से शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन और ज़ीरो-एक्सेस एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रखते हैं। लेकिन अगर आपका iPhone गलत हाथों में चला जाए, तो आपका डाटा सुरक्षित रहे, इसे सुनिश्चित करने के और भी तरीके हैं।

इस लेख में बताया गया है कि अपने iOS डिवाइस में बायोमेट्रिक (चेहरे या फिंगरप्रिंट) पहचान और PIN सुरक्षा कैसे जोड़ें।

iOS

Face ID कैसे चालू करें

1. अपने Proton Drive ऐप में, मेन्यू आइकन () पे टैप करें।
2. सेटिंग चुनें।
3. PIN और Face ID के लिए तीर (—>) पे टैप करें।
4. Face ID चालू करने के लिए टॉगल पे टैप करें।


4. इससे आपका ऐप एक निश्चित समय के बाद अपनेआप लॉक हो जाएगा और इसे अनलॉक करने के लिए आपके चेहरे की ज़रूरत होगी।
5. यह सेट करने के लिए कि आपका ऐप कब अपनेआप लॉक हो, ऑटो-लॉकर का तीर (—>) टैप करें और एक समय-अवधि चुनें।

Touch ID कैसे चालू करें

1. अपने Proton Drive ऐप में, मेन्यू आइकन (☰) पे टैप करें।
2. सेटिंग चुनें।
3. PIN और Touch ID के लिए तीर (—>) पे टैप करें।
4. Touch ID चालू करने के लिए टॉगल पे टैप करें।
5. इससे आपका ऐप एक निश्चित समय के बाद अपनेआप लॉक हो जाएगा और इसे अनलॉक करने के लिए आपके फिंगरप्रिंट की ज़रूरत होगी।
6. यह सेट करने के लिए कि आपका ऐप कब अपनेआप लॉक हो, ऑटो-लॉकर का तीर (—>) टैप करें और एक समय-अवधि चुनें।

PIN सुरक्षा कैसे जोड़ें

1. अपने Proton Drive ऐप में, मेन्यू आइकन (☰) पे टैप करें।
2. सेटिंग चुनें।
3. PIN और FaceID के लिए तीर (—>) पे टैप करें।
4. पिन कोड चालू करने के लिए टॉगल पे टैप करें।
5. एक पिन कोड दर्ज करें। अगला पे टैप करें।
6. कोड दोहराएं और सहेजें पे टैप करें।
7. इससे आपका ऐप एक निश्चित समय के बाद अपनेआप लॉक हो जाएगा और इसे अनलॉक करने के लिए आपके PIN की ज़रूरत होगी।
8. यह सेट करने के लिए कि आपका ऐप कब अपनेआप लॉक हो, ऑटो-लॉकर का तीर (—>) टैप करें और एक समय चुनें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me