Proton Drive में एल्बम कवर कैसे सेट करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणियां
- एल्बम
- Proton Drive
एल्बम के कवर इमेज के तौर पे आप कोई भी तस्वीर इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि एल्बम को पहचानना आसान हो, आपका कलेक्शन पर्सनलाइज़ हो और आपके एल्बम और व्यवस्थित, विज़ुअल रूप से आकर्षक लगें।
यहां बताया गया है कि आप वेब, Android और iOS ऐप्स का इस्तेमाल करके एल्बम कवर कैसे सेट कर सकते हैं:
वेब ऐप
- ड्राइव वेब ऐप(नई विंडो) का इस्तेमाल करके, तस्वीरें → एल्बम में जाएं।
- कोई एल्बम खोलें और फिर कोई तस्वीर खोलें।
- ऊपर दाईं तरफ एल्बम कवर के रूप में सेट करें (फोल्डर आइकन) पर क्लिक करें।

Android और iOS
- Photos → Albums पे जाएं।
- कोई एल्बम खोलें।
- कोई तस्वीर खोलें या लंबा प्रेस करके कोई तस्वीर चुनें।
- ⋮ या … पर टैप करें।

- एल्बम कवर के रूप में सेट करें चुनें।
